Back
सेमापुर में नकाबपोश हमले में महिला की मौत; विवाद और असमंजस पर सवाल
RKRANJAN KUMAR
Feb 17, 2026 09:17:39
Katihar, Bihar
कटिहार के सेमापुर में महिला की घर घुसकर गोली मारकर हत्या... पति को ढूंढते आए थे हमलावर, अंधेरे में पत्नी बन गई निशाना... घर के अंदर चली गोली से इलाके सनसनी... कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने घटना को लेकर सरकार पर साधा निशाना... प्रदेश में कानून व्यवस्था कहां चली गई प्रदेश में कानून का इकबाल खत्म क्यों हो गया...??? कटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सहमा दिया। नकाबपोश बदमाश आधी रात घर में घुसे और जिस शख्स को अपना टारगेट समझ रहे थे। उसी समझ में उन्होंने एक महिला पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शरीफा खातून के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों का असली निशाना शरीफा के पति एहतेशाम हुसैन थे। बताया जा रहा है, कि दंपती अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। अंधेरे में हमलावरों ने गलती से शरीफा को ही एहतेशाम समझ लिया और फायर कर दिया। जैसे ही घटना हुई और एहतेशाम ने विरोध किया, बदमाश घबरा गए और जल्दबाजी में पिस्तौल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हथियार बरामद किया और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पति एहतेशाम ने आरोप लगाया है कि पुराने पारिवारिक विवाद के कारण उन्हें पहले भी एक मामले में फंसाया गया था! और इस हमले के पीछे रिश्तेदारों की साजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। क्या यह पहचान की गलती थी या सोची समझी साजिश, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 11:03:110
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 17, 2026 11:02:500
Report
0
Report
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में स्थित कन्हौली गांव में स्थापित होगा विश्व का पहला ग्रामीण ओलंपिक तीरंदाजी
1
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 17, 2026 11:02:200
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 17, 2026 11:02:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 17, 2026 11:01:590
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 17, 2026 11:01:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 17, 2026 11:01:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
प्रदेश में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में हुई बढ़ोतरी
विधानसभा में पेश हुई मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में खुलासा
अब प्रति व्यक्ति शुद्ध आय हुई 1,69,050 रुपए
2011-12 में थी मात्र 38,497 रुपए
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 11:00:57Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने सरिया माफिया चार गिरफ्तार, 27 लाख के चोरी के सरिया बरामद। वहीं पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में इस समय लगी हुई है。
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 11:00:430
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 17, 2026 11:00:310
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 10:49:350
Report