icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow11 Jul 2024, 12:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में पिता की डांट से आहत किशोरी ने खाया चूहा मारने का जहर, इलाज के दौरान मौत

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- पिता की डांट से आहत किशोरी ने खाया चूहा मारने का जहर, इलाज के दौरान मौत रिपोर्ट- आदित्य प्लेस - जालौन यूपी डेट-17 - 11 - 2026 एंकर जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। दरअसल, ग्राम मोहाना निवासी 16 वर्षीय करिश्मा की फोटो किसी अन्य व्यक्ति की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगी हुई थी। इस बात की जानकारी होने पर उसके पिता ने नाराजगी जताई और उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से किशोरी काफी आहत हो गई। इसी के बाद उसने चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बाइट:- विष्णु कुमार--मृतका का पिता
0
0
Report

सरायकेला में ऑन-द स्पॉट जाति-आवासीय प्रमाणपत्र जारी, शिविर से 50 लाभार्थी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले में एस आई आर को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, ऑन द स्पॉट निर्गत किया जा रहे हैं जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र। सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक विशेष पहल करते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑन द स्पॉट जाती एवं आवासीय प्रमाण पत्रों को निर्गत किया जा रहा है जानकारी देते हुए गम्हरिया अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया की दो दिनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है जिसके तहत मतदाताओं को होने वाली परेशानियों से काफी आराम मिलेगा जहां विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के दौरान उनसे जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की मांग की जा रही है जो कई मतदाताओं के पास उपलब्ध नहीं होते हैं जिसे देखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। खबर लिखे जाने तक तकरीबन 50 लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो चुका था और ऑन द स्पॉट आवासीय जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुके थे।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: बुजुर्ग महिला ने पिस्तौल छीनी, अपराधी फरार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंग, बुजुर्ग महिला ने छीनी पिस्तौल ,मैंगजिन और मोबाइल ।जांच में जुटी पुलिस。 समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत अंतर्गत भगवानपुर काली स्थान वार्ड संख्या-9 स्थित सहनी टोले में दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार दर्जनों अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने राजा कुमार सहनी के घर पर तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस दौरान राजा कुमार सहनी की मां भगवती देवी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक अपराधी के हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और भीड़ का फायदा उठाकर सभी अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर शाम चारपहिया वाहन से पहुंचे पांच लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन बाद में आयह मोटरसाइकिल से पहुंचे दर्जनों अपराधियों ने राजा कुमार सहनी के घर को निशाना बनाते हुए लगातार तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान हथियार छीनने की कोशिश में अपराधियों की दो मैगजीन और एक मोबाइल भी मौके पर गिर गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया। वही घटना के बाद गांव में लोगो के बीच दहशत है ।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
0
0
Report

बिलासपुर में बिना सहमति गर्भपात: पति और डॉक्टर के खिलाफ FIR; जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में बिना सहमति महिला का गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। कोरबा जिले के बाकीमोंगरा की रहने वाली 24 वर्षीय आकांक्षा अग्रवाल ने अपने पति सुयश अग्रवाल और बिलासपुर की डॉक्टर उज्ज्वला कराडे पर मिलीभगत कर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के अनुसार उसकी शादी 26 अप्रैल 2026 को सुयश अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ विवाद होता रहता था और वह तलाक लेना चाहता था। आकांक्षा का आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से गर्भवती थी और इसी बीच 13 नवंबर को पति गर्भावस्था की जांच कराने के बहाने उसे बिलासपुर के मल्टी स्पेशलिटी एंड वूमेन केयर क्लीनिक नर्सिंग होम यानी जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि अस्पताल में उसे बातों में उलझाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया और बेहोशी की हालत में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इसके बाद उसकी सहमति के बिना गर्भपात कर दिया गया। आकांक्षा के मुताबिक गर्भपात के बाद उसे बताया गया कि बच्चे की हार्टबीट कम थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पति सुयश अग्रवाल ने डॉक्टर उज्ज्वला कराडे के साथ मिलकर साजिश के तहत यह कदम उठाया। 14 नवंबर को आकांक्षा अपनी मां संजू अग्रवाल, भाई अमन अग्रवाल, भैया मयंक अग्रवाल और भाभी रेनू अग्रवाल के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर पति और डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 89 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है.
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली में गोपाष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई, गौसेवा प्रमुख आकर्षण

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटपूतली क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रभात फेरियों के साथ पर्व की शुरुआत हुई। वहीं गौशालाओं को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया। गौमाता को तिलक लगाकर फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा गुड़, हरा चारा और अन्य सामग्री खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गौशालाओं में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने गौसेवा कर पुण्य लाभ कमाया। धार्मिंक मान्यताओं के अनुसार गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोसेवा और गौसंरक्षण से जुड़ा हुआ है। इस दिन गौमाता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। क्षेत्र में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

बूंदी: जिला प्रमुख पद पर भाजपा-कांग्रेस के दावे भिड़ंत, 20 नवंबर तक सस्पेंस

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे 20 नवंबर को खुलेगा किस्मत का पिटारा जिले की सात पंचायत समितियो में हुआ 86.50 प्रतिशत मतदान जिला परिषद के 22 वार्डों में से 56 उम्मीदवार मैदान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने बहुमत के दावे शुरू कर दिए हैं। जिला प्रमुख का पद एसटी-ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक मुकाबला चर्चा में है। इस बार भाजपा समर्थित सरपंचों का अधिक निर्वाचन होने से भाजपा खेमे में उत्साह नजर आ रहा है..... जिला परिषद वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने जी मीडिया से बातचीत में दावा किया कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा। उन्होंने पंचायत समितियों में भी भाजपा के प्रधान बनने का भरोसा जताया.... वहीं बूंदी विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने ZEE मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त है और उसने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है उन्होंने अशोक चांदना, सीएल प्रेमी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को जीत का आधार बताया..... अब 20 नवंबर को जिला परिषद उम्मीदवारों के परिणाम के साथ ही दोनों दलों के दावों की तस्वीर साफ होगी....
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद स्कूल रसोई में गैस भट्ठी से आग, मालती घायल, बड़ा हादसा टला

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनाते समय गैस भट्ठी का पाइप निकल जाने से आग भड़क उठी। रसोइया मालती झुलस गईं, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल रसोइया को स्कूल के शिक्षक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय विद्यालय में 218 बच्चे पंजीकृत थे और अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। मालती दाल बना रही थीं। आग लगने के बाद रसोई में अफरा-तफरी मची। मालती की सूझबूझ से गैस सिलेंडर बंद हो सका। अस्पताल में इलाज जारी है। रसोई की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

जयपुर में व्यापारी की मौत के बाद आक्रोश, बुलडोजर के जरिए कार्रवाई की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में व्यापारी मयंक गोपालिया की मौत के बाद व्यापारिक संगठनों में आक्रोश है। कुछ दिन पहले बदमाशों के हमले में घायल हुए मयंक गोपालिया ने फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जयपुर के सभी व्यापारियों से विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाने का आग्रह किया है। वैशाली नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. ललित सिंह साचौरा ने पुलिस कमिश्नर और राज्य सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जयपुर में पहले भी गैंगस्टर की धमकियों और रंगदारी वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई, मयंक गोपालिया के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थानीय पुलिस थानों को विशेष निर्देश देने की मांग शामिल है। संगठन ने अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सके।
0
0
Report

दमोह में 10 वर्षीय दलित बच्चे का शव खेत में मिला, सीबीआई जांच की मांग

Damoh, Madhya Pradesh:10 तारीख से लापता मासूम का शव स्कूल के पास खेत में मिला, हत्या की आशंका के बीच सीबीआई जांच की मांग... दमोह जिले में बीती दस तारीख से लापता एक 10 साल के मासूम का शव मिलने के बाद जहां परिवार में मातम फैला है वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है, एक मासूम की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और फिर एक बार जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यवाही पर सवालिया निशान लगे है क्योंकि इस मामले में पीड़ित परिवार को पुलिस कार्यवाही पर भरोसा नहीं है और परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गूडा गांव का है। इस गांव से 10 साल का दलित वर्ग का बच्चा अभिषेक अहिरवाल दस नवंबर को अचानक लापता हो गया। परिजन अभिषेक को तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला और फिर उन्होंने तेजगढ़ थाने के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार और गांव के लोग मासूम की तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला, परिवार वालों ने दो दिन पहले एसपी ऑफिस आकर बच्चे की तलाश में तेजी को लेकर अपील की। लेकिन सोमवार दोपहर बाद लापता अभिषेक का शव क्षत विक्षत अवस्था में गांव के ही स्कूल के पास खेत में मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है और इसकी शिनाख्त लोग नहीं कर पा रहे थे लेकिन अभिषेक के पिता ने उसके लोअर और चप्पलों के जरिए पहचान कर ली। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाना था लेकिन परिजनों को दमोह के डॉक्टर्स पर यकीन नहीं हैं लिहाजा अब मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स उसका पोस्टमार्टम करेंगे। इस बीच मृतक के परिजनों ने फिर कलेक्टर एसपी का दरवाजा खटखटाया और इसे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मृतक के पिता के मुताबिक उन्हें अपने ही एक करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक मासूम की संदिग्ध मौत ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है और सोमवार को जहां जिले के एडिशनल एसपी ने मौके का मुआयना किया तो मंगलवार को खुद एसपी मौकाए वारदात पर पहुंचे और उन्होंने लम्बी पूंछताछ की है। इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला संदिग्ध है लिहाजा हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच में जो आएगा उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं दलित वर्ग के इस मासूम की मौत को लेकर सियासी लोग भी आगे आए है और उन्होंने सीबीआई जांच की मांग के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग भी की है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस बाताई मुख्य बाते

Manoj KumarManoj KumarFollow32m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:सुनील यादव ने धन्यवाद सभा के पहले राखी प्रेस कॉन्फ्रेंस बताई मुख्य बातें चनिया ।स्थानीय क्षेत्र की मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव बुधवार को धन्य धन्यवाद सभा का आयोजित किया है। इसके एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विचारों को रखा एवं धन्यवाद सभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा हम लोगों ने एमएलसी का चुनाव लाडा। जो लोग हमारे साथ कंधा से कंधा मिलकर चुनाव में सहयोग करने का कार्य किया उनको धन्यवाद देने के लिए एवं बधाई देने के लिए मैंने धन्यवाद सभा रखी है जिन-जिन लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मोच के चुनाव में हमारा सहयोग किया उनका मैं सदैव ऋर्णी रहूंगा। प्रश्न क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से आपकी कोई बात हुई थी का जबाब देते हुए कहा नहीं हमारी कोई बात नहीं हुई है और प्रश्न को दर किनार करते हुए कहा मैं अकेले अपने लोगों के सहयोग से चुनाव लड़ा और अच्छा मत प्राप्त किया। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं आज हार हुई है तो कल जीत भी होगी इसी उद्देश्य के साथ में अपने लोगों के साथ कार्य करता रहूंगा इस मौके पर संदीप यादव ,शौकत अली ,नदीम असरफ सहीत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे
0
0
Report

नीतीश कुमार के नाम पर पुल नामकरण पर राजद विधायक की तीखी टिप्पणी

Jehanabad, Bihar:बिहार में सेतु-पुल का नाम बदलकर नीतीश ब्रिज किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने जदयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों ने नीतीश कुमार को जीते-जी श्रद्धांजलि दे दी है। अगर नीतीश कुमार अभी राजनीति में सक्रिय और स्वस्थ हैं, तो उनके नाम पर इस तरह पुल का नामकरण करना उचित नहीं है। राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में उनके रहते स्टेडियम का निर्माण कराया गया और अब बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जदयू के लोग मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने 20-22 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में अच्छा काम किया है, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। राहुल कुमार ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार के शुरुआती 10-15 वर्षों के कार्यकाल को अच्छा मानते हैं। राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को सक्रिय राजनीति में माना जा रहा है, तो उनके नाम पर इस तरह का कदम उठाने की जरूरत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से किनारे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने श्याम रजक पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में गरिमा और मर्यादा होनी चाहिए। श्याम रजक को अपने बयानों में राजनीतिक शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के दौर की चर्चा करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि उस समय सरकार को बदनाम करने में किन लोगों की भूमिका थी। राम और श्याम कौन थे ये आप जानते है। राहुल कुमार ने श्याम रजक को नसीहत देते हुए कहा कि जिस राजनीतिक घराने और पार्टी से उन्हें पहचान और राजनीतिक शक्ति मिली, उसके बारे में सिर्फ मंत्री पद या राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक हैसियत और मर्यादा से आगे बढ़कर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
0
0
Report

तेजस्वी यादव का बिहार के पुल निर्माण और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राघोपुर दियारा में पुल निर्माण का पूरा इतिहास सार्वजनिक है। उन्होंने दावा किया कि पुल का शिलान्यास महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लालू यादव, नीतीश कुमार और उन्होंने मिलकर किया था। पुल का नाम अच्छेवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी दिया गया था, जिस पर नीतीश कुमार ने सहमति जताई थी। तेजस्वी ने कहा कि पुल का निर्माण बिहार सरकार ने अपने खर्च पर शुरू कराया था और केंद्र सरकार ने इसके लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। अब काम किसी और का और नाम किसी और का करने की राजनीति हो रही है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है। वहीं, जीवित व्यक्तियों के नाम पर मूर्ति अनावरण और नामकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज जितने उद्घाटन और फीता काटे जा रहे हैं, उनमें उनका कोई योगदान नहीं है। विजय चौधरी के बयान पर उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई जवाब नहीं होता, वे ऐसी बातें करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कितनी है। तेजस्वी ने बिहार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोगों को गुंडा बना दिया गया है और अपराधियों का बोलबाला है। सम्राट चौधरी और विजय चौधरी की मिलीभगत से व्यवस्था चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में विकास से ज्यादा तबादलों का कारोबार चल रहा है। एक ही महीने में बार-बार अधिकारियों और यहां तक कि चपरासियों का भी तबादला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह रेट फिक्स है, मलाई खाने का धंधा चल रहा है और सरकार का खजाना खाली कर बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top