821101
सदर अस्पताल भभुआ में दलालों का आतंक, प्रबंधन ने बैनर लगाकर दी चेतावनी
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ में दलालों का अड्डा बन गया है। यह बात खुद अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगवाए गए एक बैनर में कही गई है, जो ओपीडी बिल्डिंग के मुख्य द्वार के पास लगा हुआ है। इस बैनर में लिखा है कि दलालों से सावधान रहें और अगर कोई दलाल दिखाई दे, तो तुरंत अस्पताल के प्रबंधक डीपीएम और सिविल सर्जन को सूचित करें। हैरानी की बात यह है कि पूरे अस्पताल परिसर में 30 गार्ड तैनात हैं और सुरक्षा पर प्रति माह पांच लाख रुपए खर्च होते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे धर्मपुरी महाराज नर्मदापुरम पहुंचे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- आपने पैदल नर्मदा परिक्रमा करते लोगों को तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी साधु को हाथों के बल मां नर्मदा की परिक्रमा करते देखा है आस्था, तपस्या और संकल्प की ऐसी ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है नर्मदापुरम से, जहां पहुंचे हैं पूज्य नागा साधु दिगंबर श्री धर्मपुरी जी महाराज महाराज की यह अनोखी परिक्रमा लोगों के बीच चर्चा کا विषय बनी हुई है। करीब एक साल से जारी इस कठिन यात्रा में महाराज हर दिन हाथों के बल कई किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। वीओ01- मां नर्मदा के प्रति अगाध श्रद्धा और जनकल्याण एवं विश्व शांति का संदेश लेकर निकले धर्मपुरी महाराज की साधना किसी को भी हैरान कर सकती है। नवंबर 2025 में अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब नर्मदापुरम पहुंच चुकी है। महाराज को देखने और उनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि महाराज सामान्य तरीके से पैदल नहीं, बल्कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब दो से तीन किलोमीटर तक हाथों के सहारे आगे बढ़ना अपने आप में बेहद कठिन साधना है। अमरकंटक से शुरू हुआ उनका सफर डिंडोरी, महाराजपुर, जबलपुर और नरसिंहपुर जैसे प्रमुख पड़ावों से गुजरते हुए नर्मदापुरम तक पहुंचा है। वीओ02- बताया जा रहा है कि मां नर्मदा की करीब 3,500 किलोमीटर की इस परिक्रमा को पूरा करने में सात से आठ वर्ष तक का समय लग सकता है। मां नर्मदा की महिमा और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकले धर्मपुरी महाराज की यात्रा अब देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। नर्मदापुरम में उनके पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं में उनके दर्शन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अब हर किसी की निगाह इस अनोखी साधना पर है कि महाराज अपनी इस लंबी परिक्रमा को कब पूरा करते हैं। बाइट(A1)- श्री धर्मपुरी महाराज बाइट(A2)- बबिता (श्रद्धालु ) बाइट(A3)- अनिल ( श्रद्धालु )0
0
Report
जयपुर: नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की गिरफ्तार, 1200 किमी पीछा के बाद पकड़
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नकबजन का जुलूस निकाला पुलिस ने शातिर नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की को सड़कों पर घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में सड़क पर पैदल घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में ही आरोपी नेसोने-चांदी के आभूषण और रोलेक्स कंपनी की घड़ी आदि चोरी किए थे पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को 1200 किलोमीटर पीछा करने पकड़ा गिरफ्तारी के बाद पुलिस मौका तस्दीक के लिए ले गई थी इस दौरान कॉलोनी वालों को संदेश दिया कि अपराधी बच नहीं पाएंगे0
0
Report
Bareilly के Hari Mandir में सामूहिक करवा चौथ से नई परंपरा बनी
Bareilly, Uttar Pradesh:करवा चौथ... पति की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए मनाया जाने वाला त्योहार। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। अमूमन, देश भर में करवा चौथ पर्व का उल्लास घरों तक सीमित रहता है। यानी सुहागिन स्त्रियां परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घरों में ही पूजा-पाठ आदि करती हैं। लेकिन बरेली के मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में करवा चौथ पर एक बेहद अनूठी परंपरा सालों से चला रही है। वह है सामूहिक करवा चौथ पूजा की। करवा चौथ को यह नई पहचान मिली सरहद पार से आकर बसे लोगों से। इसका अनुसरण करते हुए अब अन्य जगहों पर भी सामूहिक करवा चौथ पूजा का आयोजन किया जाने लगा है। आइए, जानते कैसे और कब पड़ी इस अनूठी परंपरा की नींव। हरि मंदिर में 1947 में जब देश आजाद हुआ तो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के चलते सरहद पार रहने वाले दर्जनों पंजाबी परिवार वहां से बरेली आकर बस गए। पाकिस्तान से आए परिवारों को यहां रेफ्यूजी कॉलोनी में सस्ते दामों में जमीन देकर बसाया गया, जो वर्तमान में मॉडल टाउन के नाम से जानी जाती है। करवा चौथ पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। बंटवारे के बाद उस वक्त सरहद पार से आए कुछ पंजाबी परिवारों ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाई। जिसने धीरे-धीरे सामूहिक करवा चौथ पूजा का रूप ले लिया। तब से अब तक हर साल हरि मंदिर में करवा चौथ पर इसी तरह सामूहिक रूप से भव्य आयोजन होता है। आजादी के कुछ सालों बाद तक मुहल्ले के कुछ परिवारों की महिलाएं ही सामूहिक पूजा करती थी, लेकिन बाद में साल-दर-साल रेफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती चली गई। पिछले कुछ सालों में परंपरा और भी बढ़ गई है। अब तो मॉडल टाउन के अलावा शहर के दूसरे मुहल्लों की भी महिलाएं मंदिर में पूजा करने आती हैं। एक हजार से अधिक महिलाएं करवा चौथ वाले दिन पूजा करने के लिए मंदिर आती हैं।0
0
Report
Advertisement
महोबा में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी छापेमारी, आरा मशीन सीज
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार और बिना लाइसेंस संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। डीएफओ के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई, जबकि बिना लाइसेंस चल रही एक आरा मशीन को सीज कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा है। वास्तव में महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में वन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएफओ देवाशीष जैना के निर्देशन में औचक अभियान चलाया गया। टीम ने श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननोरा के पास चितैया और ढुडैया गांवों के बीच तथा क्रेशर के पास बने लकड़ी के भंडारण स्थलों पर छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी के ढेर मिले, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। टीम अब लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं श्रीनगर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ले में बड़े तालाब के पास बिना वैध लाइसेंस संचालित आरा मशीन भी पकड़ी गई। मौके से भारी मात्रा में नीम समेत अन्य लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने आरा मशीन को सीज करते हुए उसके पार्ट्स भी कब्जे में ले लिए हैं। डीएफओ देवाशीष जैना ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर टीम भेजी गई थी। मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी भी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मशीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जुर्माने की कार्रवाई होगी। सहयोग नहीं करने पर आगे एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।0
0
Report
चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व में एक नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी !
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नवंबर के प्रथम सप्ताह में जंगल सफारी शुरू होने की संभावना है । मारकुंडी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तैयारियाँ युद्ध स्तर पर की जा रही है ।0
0
Report
करवा चौथ को लेकर उनियारा के बाजार में सुहागिनों की खास खरीदारी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उपखंड क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर बाजार में आई रौनक़, सुहागिन महिला - युवतियाँ करवा चौथ पर कर रही है विशेष खरीददारी, खरीददारी के चलते हुए दुकानों में हुई चहल पहल, बाजारों में महिलाओं की बडी हुई है भागीदारी, करवा चौथ महिलाओ के लिए है विशेष चौथः0
0
Report
Advertisement
जोगीवाड़ा व टोकवासा समेत आठ पंचायतों के सरपंच निर्विरोध निर्वाचित
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित साबला पंचायत समिति की जोगीवाड़ा पंचायत नई पंचायत बनी थी। इसके कारण ग्रामवासियों ने सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंच निर्विरोध बनाए। प्रेमिला मीणा जोगीवाड़ा की पहली महिला सरपंच बनीं और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। आसपुर पंचायत समिति की टोकवासा पंचायत में भी सरपंच से लेकर पूरे कोरम निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें संतोष मालीवाड़ सरपंच बने और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। साबला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोडीगामाड़ा में कांता मीणा, काब्जा में बंशीलाल मीणा, गोठडा में हेमलता निर्विरोध सरपंच बनीं। आसपुर पंचायत समिति की सकानी पंचायत में मंजू मीणा, वाडा घोड़िया में जितेंद्र मीणा और रामा पंचायत में लालूराम निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। कल 201 पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।0
0
Report
नवां गांव में साधु की हत्या, साथी साधु पर संदेह
Noida, Uttar Pradesh:नवां गांव में एक साधु की हत्या हुई। करीब 60 वर्षीय सीताराम दास की हत्या हुई, 9 महीने से गांव के जोहड़ में रहता था साधु। हमीरवास सतपाल बिश्नोई मौके पर पहुँचे। गांव के लोग और कई साधु नवा जोहड़ में पहुंचे। FSL टीम भी मौके पर पहुँच गई। साक्ष्य जुटाने में टीमें लगी हैं। एक साथी साधु पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
धौलपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा का बड़ा हमला: 600 किलो दूषित मावा नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर: दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर चला चाबुक 600 किलो दुर्गंध मारता मावा गड्ढा खोदकर कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा दल द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई मनियां क्षेत्र में कुसेडा खुर्द स्थित लक्ष्मीधर मावा प्लांट से मौके पर 600 किलो दूषित मावा और 45 किलो एक्सपायरी वनस्पति घी कराया गया नष्ट और प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर की गई कार्रवाई सीएमएचओ धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा लिए गए मावा-क्रीम के नमूने फूड इंस्पेक्टर पदम परमार सहित टीम रही मौजूद0
0
Report
Advertisement
खबर का मूल पाठ उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों पर छापा, तीन दुकानों से लिए गए नमूने
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी चित्रकूट के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ।।. शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत दिनांक 28.10.2026 व 29.10.2026 तक को जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम द्वारा कुल 03 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये गये0
0
Report
मंदिर के झंडे में गांठ कैसे बनी? पूरी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:लेकिन ये मंदिर में लगे झंडे में जो गांठ लगी थी उसके बारे में हैं0
0
Report
Advertisement
एसएसपी ने क्राइम इंस्पेक्टर को क्यो किया निलंबित,जानिए कारण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना में धान बेचकर घर लौट रहे किसान को बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा देकर टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। किसान से 48 हजार 600 रुपये की नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने भरथना थाने के क्राइम इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। वीओ: इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की इस वारदात से हड़कंप मच गया। रमायन गांव के रहने वाले किसान तुलाराम शाक्य सोमवार को धान बेचने कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे थे। धान बेचने के बाद उन्हें 48 हजार 600 रुपये मिले। किसान रकम लेकर मंडी गेट से पैदल घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक सवारों ने बातचीत के दौरान किसान से गांव का पता पूछा और खुद भी उसी तरफ जाने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने किसान से धान बेचकर मिले पूरे 48 हजार 600 रुपये पार कर दिए और फरार हो गए। घटना के बाद मंडी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक सवारों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 10 लाख के चोरी के गहने बरामद
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने 20 दिन पहले हुई लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घर से चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी बरामद हुई हैm फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना जलालाबाद क्षेत्र के दुमका पुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमें चोरों ने लगभग 10 लख रुपए के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की यह घटना पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए सूरजभान नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 10 लाख का चोरी किया गया सोने चांदी का जेवर और नगदी बरामद हुआ है। शातिर चोर ने कई और चोरियों को भी कुबूला है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी चोर को जेल भेज दिया है।0
0
Report
रांची के मोरहाबादी में JIASOWA दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी में JIASOWA दीपावली मेले का भव्य शुभारम्भ हुआ है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावाली मेला 2026 का उद्घाटन झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। मेले में दीपावली के त्योहार की खास रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी सजावट, उत्सवी माहौल और दीपावली की तैयारियों के बीच मोरहाबादी में लोगों के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है। JIASOWA का यह आयोजन दीपावली की खुशियों और उत्सव की परंपरा को एक मंच पर ला रहा है।0
0
Report
Advertisement
