Back
तेजस्वी यादव की रामगढ़ रैली: हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी और गैस सिलेंडर सस्ती योजना
NJNarendra Jaiswal
Nov 09, 2025 08:10:58
Jasa, Bihar
कैमूर के रामगढ़ हाई स्कूल मैदान में रविवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने 37वें जन्मदिन के मौके पर जनसभा की। यह तेजस्वी यादव की कैमूर के रामगढ़ में सभा थी। उन्होंने मंच से कहा, “मैं आज 37 साल का हो गया हूं, और अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। लेकिन मोदी जी ने इस नौजवान को रोकने के लिए 30 हेलीकॉप्टर छोड़ रखे हैं। भारत सरकार और बिहार सरकार के सारे मंत्री, अधिकारी, सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी, चुनाव आयोग, गोदी मीडिया—सबको लगा दिया है मुझे रोकने के लिए।”
तेजस्वी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं रामगढ़ की जनता से ताकत मांगने आया हूं। पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकिए और नई सोच को मौका दीजिए।” उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकारी बनी तो हर परिवार जिसमें सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने कई वादों की घोषणा की—गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा, 14 जनवरी मकर संक्रांति पर ‘माई-बहन योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में ₹30 हजार दिए जाएंगे, बुजुर्गों को ₹1500 पेंशन मिलेगा, और कृषि में इस्तेमाल होने वाली बिजली माफ की जाएगी।
उन्होंने कहा, “भले ही मेरी उम्र 37 साल है, पर मेरी जुबान पक्की है। हम झूठे वादे नहीं करते जैसे मोदी जी करते हैं।” तेजस्वी ने मंच से कैमूर के उम्मीदवार अजीत सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।
सभा में मौजूद बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव को लालटेन भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी, जिसे मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। मंच पर ‘लालटेन जलाओ, अंधेरा मिटाओ’ के नारे गूंजते रहे।
जनसभा के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने तेजस्वी के नारों पर तालियां बजाकर उनका समर्थन जताया। रामगढ़ में तेजस्वी की यह सभा चुनावी माहौल में नई ऊर्जा लेकर आई।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 09, 2025 09:40:36Noida, Uttar Pradesh:ये शाम के बुलेटिन के लिये इनपुट है
0
Report
0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 09, 2025 09:40:27Noida, Uttar Pradesh:LIVE : बिहार के ढाका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड-शो में सहभागिता | Dhaka | Bihar
0
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 09, 2025 09:40:200
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 09, 2025 09:38:294
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 09:38:13Jaipur, Rajasthan:बारां, अंता- सीएम भजनलाल शर्मा अंता में मंडी परिसर में बने हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
4
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 09, 2025 09:38:043
Report
PTPawan Tiwari
FollowNov 09, 2025 09:37:493
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 09, 2025 09:37:32Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ସୀମା ବିବାଦକୁ ନେଇ ଦୁଇ ଗାଁ ମଧ୍ୟରେ ଗଣ୍ଡଗୋଳ, ଉଭୟ ପକ୍ଷରୁ ୧୮ ଜଣ ଗିରଫ, ଗାଁ ଏବେ ପୁରୁଷ ଶୂନ୍ୟ, ବିଏନଏସର ୧୬୩ ଧାରା ଜାରି ।
2
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 09, 2025 09:37:231
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 09, 2025 09:37:102
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 09, 2025 09:36:513
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 09, 2025 09:36:312
Report