Back
UGC विरोध पर सवर्णों का मार्च, मोदी पुतला दहन से कैमूर में आक्रोश
NJNarendra Jaiswal
Jan 30, 2026 12:34:45
Jasa, Bihar
सवर्ण संगठनों ने PM मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत
वियो - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की हालिया नीतियों के खिलाफ कैमूर जिले में स्वर्ण समाज ने जोरदार विरोध जताया। परशुराम सेना, करणी सेना और स्वर्ण समाज के बैनर तले कार्यकर्ताओ ने भभुआ के नगर पालिका मैदान से आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर में घूमकर एकता चौक पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी और कैमूर जिला भाजपा प्रवक्ता विश्वंभर तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC के विवादास्पद फैसलों पर लगाई गई रोक का स्वागत किया। उन्होंने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सकारात्मक कदम है, लेकिन अंतिम जीत नहीं। जब तक UGC कानून पूर्ण रूप से वापस नहीं लिया जाता या स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ नीतियां रद्द नहीं होतीं, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय में सभी छात्र समान हों, इसलिए UGC कानून तत्काल वापस लिया जाए। मार्च में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। स्थानीय युवाओं और स्वर्ण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसमें रेल रोको जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं।
बाइट - विश्वंभर तिवारी - कैमूर जिला भाजपा प्रवक्ता
बाइट - विनोद तिवारी - प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowJan 30, 2026 13:52:510
Report
MTManish Thakur
FollowJan 30, 2026 13:52:370
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 30, 2026 13:52:080
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 13:51:43Noida, Uttar Pradesh:जयपुर यूथ कांग्रेस ने जारी किए नोटिस
जिला जोधपुर शहर, हनुमानगढ़ व बीकानेर के जिला अध्यक्षों को जारी किया नोटिस
प्रोटोकॉल उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी
नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 30, 2026 13:51:350
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 30, 2026 13:51:100
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowJan 30, 2026 13:50:550
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 30, 2026 13:49:280
Report
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 30, 2026 13:49:140
Report
0
Report