सिकंदरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक व्यक्ति घायल
Bhabua, Bihar:सिकंदरपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय युवक ने बताया कि सुबह 10 बजे बच्चों के झगड़े के बाद वे दूसरे पक्ष की महिला से पूछताछ करने गया था। इस दौरान महिला ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले चैनपुर सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
