Back
कैमूर में भू-माफियाओं के खिलाफ माले का प्रदर्शन, 5 डिसमिल जमीन की मांग
NJNarendra Jaiswal
Feb 06, 2026 12:01:15
Jasa, Bihar
कैमूर में भाकपा माले का प्रदर्शन, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग। वायो भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और अखिल भारतीय खेल खेत मजदूर किसान सभा की जिला इकाई के तत्वावधान में बड़ी संख्या में आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। इंकलाब जिंदाबाद, दुनिया के मजदूर एक हो, कृषि क्रांति को तेज करो, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन आवास के लिए दो, महंगाई पर रोक लगाओ आदि नारों के साथ जुलूस भभुआ के जयप्रकाश चौक, कचहरी, एकता चौक, राजेंद्र सरोवर होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय गेट को पूरी तरह जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाकपा (माले) के राज्य सचिव अशोक बैठा ने बताया कि कैमूर जिले में भू-माफिया प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। लाल कार्ड धारी परचाधारियों की जमीनें बड़े गुंडे व भू-माफिया हड़प चुके हैं। भूमि सुधार एक्ट के तहत परचाधारियों को दखल दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है। अंचल अधिकारी भू-माफियाओं से सांठगांठ कर परचाधारियों को दौड़ा रहे हैं। नुआव के दुमदुमा में डीएम के आदेश के बावजूद पुलिस-प्रशासन परचाधारियों को जमीन नहीं दिला रहा। भू-माफिया जबरन कब्जा कर खेती कर रहे हैं। भगवानपुर खीरी मोजा में 32 एकड़ सरकारी जमीन पर भू माफिया ने चकबंदी व जमाबंदी करा ली। डीएम ने 6 माह पूर्व जमाबंदी रद्द करने का आदेश दिया, लेकिन अंचल अधिकारी ने पैसे लेकर आज तक कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर व एसपी से मांग की कि सरकारी जमीन भू-माफियाओं से मुक्त कर परचाधारियों को सौंपी जाए। जिले के कोने-कोने से सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। अशोक बैठा ने कहा, पुलिस-प्रशासन भू-माफियाओं का समर्थन कर रही है। हम भूमिहीनों व गरीबों के पक्ष में लड़ेंगे, चाहे जान ही क्यों न देनी पड़े। भू-माफियाओं को सबक सिखाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 06, 2026 13:45:10Noida, Uttar Pradesh:इसी में आग पर वाक थ्रू है निर्माणाधीन होटल ताज से
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 06, 2026 13:37:150
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 06, 2026 13:36:550
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 06, 2026 13:36:340
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 13:36:180
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 06, 2026 13:36:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 06, 2026 13:35:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 13:35:28Noida, Uttar Pradesh:यूपी में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 06, 2026 13:35:200
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 13:35:040
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 06, 2026 13:34:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 06, 2026 13:34:300
Report
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 06, 2026 13:34:130
Report