Back
Todabhim नगरपालिका दो साल में बदली तस्वीर: सड़क-लाइट-पार्क से कस्बे में आधुनिकता
ACAshish Chaturvedi
Feb 06, 2026 13:35:45
Karauli, Rajasthan
टोडाभीम नगर पालिका स्पॉन्सर एवी
नगरपालिका टोडाभीम अधिशाषी अधिकारी हनुमान शर्मा के नेतृत्व में कस्बा निरंतर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। बीते दो वर्षों में नगरपालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों ने न केवल कस्बे की तस्वीर बदली है, बल्कि नागरिक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया है।
अधिशाषी अधिकारी हनुमान शर्मा के नेतृत्व में टोडाभीम नगरपालिका द्वारा स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। कस्बा क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, सड़कों पर ऑक्टागोनल पोल एवं एलईडी लाइटों की स्थापना से रात्रिकालीन रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
पर्यटन और सौंदर्यीकरण की दिशा में टोडाभीम घाटी में सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया है, जो आमजन और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए वायर फेसिंग का कार्य भी कराया गया।
बालाजी रोड पर घाटी के घुमाव क्षेत्र में पार्क निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि हुई है और आमजन को सुकून भरा सार्वजनिक स्थल मिला है। सामाजिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देते हुए अम्बेडकर भवन में पुस्तकालय का निर्माण कराया गया, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है। इन सभी विकास कार्यों के चलते टोडाभीम नगरपालिका क्षेत्र आज आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित ढांचे की ओर तेजी से अग्रसर है। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी नगरपालिका के इन प्रयासों की सराहना की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 06, 2026 15:18:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 15:17:450
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 15:17:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:17:14Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर में एक शादी के दौरान बहू की विदाई चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा था दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही ताकि आपात स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 15:17:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:16:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 15:16:340
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 06, 2026 15:16:230
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:15:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 15:15:290
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 15:15:170
Report
0
Report
0
Report