Back
लखीसराय में NDA बजट से मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेजों की घोषणा
RKRaj Kishore
Feb 06, 2026 13:37:15
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय में बीजेपी ने केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा पेश बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह बजट 'विकसित बिहार' की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित है। बिहार बजट 2026 में लखीसराय समेत 10 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा, शिक्षा के अवसर मिलेंगे। बीजेपी नेताओं ने बताया कि लखीसराय के पिपरिया, रामगढ़ चौक, हलसी व चैनन प्रखंडों में एक साथ डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इसे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया, जिससे ग्रामीण विद्यार्थी जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 'एनडीए सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। लखीसराय के लिए खुशी की बात है कि श्रृंगी ऋषि धाम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान हुआ है। इससे पर्यटन व रोजगार दोनों को गति मिलेगी। मेडिकल कॉलेज, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि रोडमैप सहित बजट के हर पहलू विकास की नई संभावनाएं खोलेंगे। यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' को साकार करता है।
बाइट- प्रेम रंजन पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता。
लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 06, 2026 15:18:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 15:17:450
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 15:17:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:17:14Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर में एक शादी के दौरान बहू की विदाई चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा था दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही ताकि आपात स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 15:17:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:16:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 06, 2026 15:16:340
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 06, 2026 15:16:230
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:15:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 15:15:290
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 06, 2026 15:15:170
Report
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 15:04:090
Report