821101
भभुआ के जैदपुर में बकाया पैसे मांगने पर दंपती समेत बेटा-बेटी की पिटाई
Bhabua, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। सूचना के अनुसार एक युवक अपने परिवार के साथ दूसरे युवक से बाकी 3 हजार रुपए मांगने गए थे। जिसके चलते शराब के नशे में दूसरे युवक ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर अपने 10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं पीड़ित उनकी पत्नी, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति0
0
Report
फर्रुखाबाद में बंदर के हमले से व्यापारी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक दर्दनाक हादसे में ITI चौराहा ठंडी सड़क निवासी गिट्टी मौरंग व्यापारी जगदीश चंद्र यादव, 53 वर्ष, रविवार को अपनी छत पर पानी की टंकी के लीकेज का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़े बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तीसरी मंजिल से नीचे खाली प्लॉट में गिर गए। परिजन और कर्मचारी उन्हें तुरंत घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया।0
0
Report
संविधान संशोधन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन पर संयुक्त समिति लखनऊ दौरे पर
Noida, Uttar Pradesh:संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर बनी संयुक्त समिति 13 जुलाई 2026, सोमवार को लखनऊ, उत्तर प्रदेश का अध्ययन दौरा करेगी। समिति ने 'एक साथ चुनाव' (Simultaneous Elections) के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, DGP, वित्त, गृह, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और श्रम विभागों के प्रतिनिधियों तथा राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ अनौपचारिक चर्चा की।0
0
Report
Advertisement
आंबालाल पटेल की मौसम भविष्यवाणी न करने की घोषणा से किसानों में हलचल
Surat, Gujarat:જાણીતા આગાહીકાર અંબાલાલ પટેલ એ હવામાન અંગે કોઈપણ પ્રકારની આગાહી ન કરવાનો નિર્ણય જાહેર કર્યાનો મામલો આ જાહેરાત બાદ ખેડૂતો આલમ અને સામાન્ય લોકોમાં ચર્ચાઓનું મોજું ફરી વળ્યું છે ખેડૂતો આગેવાન જયેશ પટેલ (દેલાડ) અંબાલાલ નું સમર્થન માં આવ્યા દક્ષિણ ગુજરાતના ખેડૂત અગ્રણી સમગ્ર ઘટના ક્રમ પર પ્રતિક્રિયા આપી અંબાલાલ પટેલની આગાહીઓ ખેડૂતોએ માટે હંમેશા માર્ગદર્શક રહી છે. ખેતીકામ માં વરસાદનું આગમન ખૂબ મહત્વ હોય છે - જયેશ દેલાડ અંબાલાલ પટેલ ને વિનંતી કરી છે કે તેઓ વિવાદો એ ધ્યાન ન આપે અને ખેડૂત ના હિતમાં પોતાની આગાહીઓ ચાલુ રાખે - જયેશ દેલાડ (ખેડુત અગ્રણી)0
0
Report
डॉ सुभाष चंद्रा के पिता निधन पर रजा मुराद ने शोक व्यक्त किया
Mumbai, Maharashtra:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता निधन पर अभिनेता रजा मुराद ने शोक व्यक्त किया0
0
Report
झांसी कोतवाली ने लूटकांड के 6 बदमाश गिरफ्तार; दो सिपाही भी शामिल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही हैं. बीते दिनों मिनर्वा चौराहा के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम और उसके साथी के साथ मारपीट कर बैग में रखे 24 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए थे और उन्हें गाड़ी में बैठा कर कानपुर हाईवे पर छोड़ कर भाग गए. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये, एक क्रेटा कार बरामद कर गिरोह के 6 बदमाशों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. लेकिन वारदात में शामिल एक पुलिस कर्मी समेत कुल चार और साथियों को पकडना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है.0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में 12.18 करोड़ की साइबर ठगी: 34 आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा भंडाफोड़
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: टेलीग्राम-व्हाट्सएप के जरिए 12.18 करोड़ की ठगी, 34 आरोपियों पर कार्रवाई प्रतापगढ पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत साइबर अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 14 मुकदमे दर्ज कर 34 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। यह गिरोह देश के 19 राज्यों में सक्रिय था और अब तक 12 करोड़ 18 लाख रुपये की ठगी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। इन्वेस्टमेंट और 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब और क्रिप्टो-ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। कमीशन का लालच देकर ये अपराधी आम लोगों से उनके बैंक खाते ('म्यूल अकाउंट्स') और मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम को खपाने और फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में किया जाता था।पुलिस द्वारा पूछताछ और सत्यापन के बाद जिन प्रमुख आरोपियों को चिन्हित किया गया, उनमें: कन्हैया लाल, श्रीराम गौतम, सचिन सिंह, सचिन पटेल, विराज सिंह, लव कुश सरोज, रवि कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, दीपक सिंह, कृष्णलाल प्रजापति, हरीशचंद्र, अर्पित कुमार उपाध्याय, श्रेयांश द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, अंकित कुमार पटेल, युवराज सिंह और प्रदीप कुमार सोनकर शामिल हैं। इनके साथ ही कुल 34 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है।0
0
Report
कमरा 223 के लिए तीन दावेदार, विद्युत भवन में घमासान जारी
Noida, Uttar Pradesh:विद्युत भवन में कमरे को लेकर घमासान कमरा 223 पर 3 वरिष्ठ अधिकारियों का दावा, लगा ताला फाइलों से ज्यादा चर्चा में कमरा 223 NPP&R CE, CCOA-I और CPO आमने-सामने, ताला लगा एक कमरा, तीन दावेदार नेम प्लेट लगी, अगली सुबह कुर्सी पर कब्जा, अब विद्युत भवन में सबसे ज्यादा चर्चा रूम न. 223 आखिरकार किसकी होगी जीत0
0
Report
बपावर में नकली नोट चलाने वाला युवक गिरफ्तार, जाली नोट भारी संख्या में बरामद
Noida, Uttar Pradesh:बपावर कस्बे में रविवार को नकली नोट चलाते पकड़े गए युवक से जुड़ी खबर दुकानदार व ग्रामीणों ने पकडकऱ बपावर पुलिस को किया था सुपुर्द बपावर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त से नकली नोट किए बरामद दो सौ रूपए के 285 व एक सौ रूपए के 23 जाली नोट किए बरामद नकली नोट को बपावर के बाजार में चलाने की पूरी योजना आरोपी आनन्द कुशवाह पिपरोदा खुर्द थाना गुना मध्यप्रदेश को किया गया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत Shankar के निर्देशन में हुई कार्रवाई बपावर थाने के सहायक उपरिनरीक्षक रामप्रकाश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई बाइट कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर0
0
Report
Advertisement
Ajmer के दर्गाह शरीफ में गद्दीनशीन सैयद सुल्तानुल हसन मिस्बाही की चर्चा
Ajmer, Rajasthan:Syed Sultanul Hasan Misbahi Gaddinashin Dargah Sharif Ajmer0
0
Report
डॉ Subhash Chandra के पिता के निधन पर गहरा शोक, Essel ग्रुप परिवार ने शांति की दुआ मांगी
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा'ज़ी मीडिया' के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका जी के निधन पर गहरा शोक जताया पूर्व राज्यसभा सांसद और Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिता, प्रतिष्ठित समाजसेवी नंद किशोर गोयनका जी के निधन का दुखद समाचार मिला। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिवारजनों व उनके शुभचिंतको को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!0
0
Report
हमीरपुर कुएं में युवक की मौत, शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कुएं में गिरने से युवक की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को कुवें से बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शराब के नशे में कुवें में गिरने की आशंका को लेकर महिलाओं ने लाठी डंडा लेकर शराब बिक्री के खिलाफ खोला मोर्चा, मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गाँव का मामला。0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी Threeपानी पुल हादसे के बाद SSP ने निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय बताए
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने दुर्घटना स्थल पर सड़क की स्थिति, वाहनों की दिशा और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, गौरतलब है की 11 जुलाई की रात तीनपानी बाईपास पुल पर लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की बनावट, मोड़, दोनों वाहनों की दिशा और दुर्घटना के संभावित कारणों का विस्तार से अध्ययन किया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का वैज्ञानिक और तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, एसएसपी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इससे सभी वाहन चालकों, पुलिस और समाज को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। साथ ही पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
तरुण मीणा के नेतृत्व में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:अटरू में जेल से बाहर आते ही फिर गरजे युवा नेता तरुण मीणा, कवाई अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन बारां के अटरू जेल से रिहा होने के बाद युवा कांग्रेस नेता तरुण मीणा और उनके साथियों के तेवर और कड़े हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही तरुण मीणा सहित तीनों साथियों ने एक बार फिर अडाणी पावर प्लांट कवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज बारां के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल के नेतृत्व में अटरू एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल और युवा नेता तरुण मीणा ने अडाणी पावर प्लांट प्रशासन पर स्थानीय लोगों की अनदेखी, प्रदूषण और युवाओं को रोजगार न देने के गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अडाणी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।0
0
Report
CAG-ICSSR के संयुक्त मंच पर राजस्थान की वित्तीय स्थिति व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर मंथन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की वित्तीय स्थिति और शहरी निकायों में ठोस कचरा प्रबंधन पर मंथन हुआ। 'विकसित भारत 2047' में राज्यों की भूमिका पर चर्चा हुई। राजस्व घाटा, राजकोषीय घाटा, प्राथमिक घाटा, FRBM Act, कर एवं गैर-कर राजस्व सहित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखा गया। जयपुर शहर में प्रतिदिन लगभग 1000 टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है, जिसे संसाधन में बदलने की दिशा में प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता बताई गई। वक्ताओं ने नगर निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने के लिए संपत्ति कर संग्रह बढ़ाने, स्टाम्प ड्यूटी के ढांचे में सुधार, पूंजीगत व्यय की गुणवत्ता बढ़ाने और स्थानीय निकायों की वित्तीय क्षमता को मजबूत करने पर बल दिया। ICSSR और CAG के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नीति निर्माण में प्रमाणिक डेटा के उपयोग पर जोर दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति ने राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में राज्यों की भूमिका की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
