Back
कैमूर के रामगढ़ में जनता दरबार, एसपी ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया
NJNarendra Jaiswal
Jan 31, 2026 13:17:32
Jasa, Bihar
रामगढ़ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आपसी झगड़े, प्रशासनिक समस्याओं को लेकर फरियादियों ने सीधे एसपी के सामने अपनी बात रखी। एसपी हरि मोहन शुक्ला ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में जनता दरबार लगाया जा रहा है, ताकि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके। इसका मुख्य उद्देश्य है कि आम लोगों को अपनी बात रखने के लिए भटकना न पड़े और उनकी शिकायतों का समाधान समय पर हो सके। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर जायज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें सीधे बड़े अधिकारी तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान, डीएसपी प्रदीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनिल कुमार निर्झर, रामगढ़ थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बाइट - हरि मोहन शुक्ला, एसपी कैमूर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowJan 31, 2026 14:34:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 31, 2026 14:34:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 31, 2026 14:33:340
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 31, 2026 14:32:580
Report
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 31, 2026 14:32:070
Report
1
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 31, 2026 14:31:361
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 31, 2026 14:31:170
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 31, 2026 14:30:460
Report
Pali Razapur, Uttar Pradesh:अलीगढ़ समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने वाले करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष क हुईी,रिहाई, भारी संख्या में लेने पहुंचे करणी सैनिक, धूमधाम के साथ ले जाया गया जिला अध्यक्ष को
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report