icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow7 Aug 2024, 10:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गढ़वा: स्कूल से 10वीं छात्रा ले जाने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो केस दर्ज

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे सरकारी विद्यालय से शिक्षक पर 10वीं की छात्रा को भगा ले जाने के आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल। जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखदेव 10+2 उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक द्वारा स्कूल से भगा ले जाने के आरोप को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राचार्य समेत विद्यालय के अन्य लोगों को भी बंधक बनाए रखा। आरोपित शिक्षक की पहचान गणित शिक्षक रामक्रेश राम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने करीब 10:30 बजे अपनी वर्ग शिक्षिका कुमारी सिमरन को पेट दर्द होने की बात बताते हुए छुट्टी का आवेदन दिया और विद्यालय से बाहर चली गई। शिक्षक रामक्रेश राम का कहना है कि छात्रा के पेट में दर्द था, इसलिए वे उसे जड़ी-बूटी से इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा के परिवार के कुछ सदस्यों का भी उनके द्वारा इलाज कराया चुका है। इसी दौरान शिक्षक द्वारा छात्रा को बाइक से लेकर जाने का आरोप है। बताया गया कि विद्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर ओखरगड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने छात्रा को स्कूल ड्रेस में शिक्षक के साथ देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की और उन्हें विद्यालय पहुंचाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मझिआंव थाना कांड संख्या 96/2026 में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में नामजद आरोपी रामक्रेश राम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
0
0
Report

फिट कांगड़ा 2026: ड्रग-फ्री यूथ के लिए तीन दिवसीय उत्सव 9–11 अक्टूबर

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:कांगड़ा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगा ‘फिट कांगड़ा 2026’ उत्सव, ड्रग-फ्री यूथ का दिया जाएगा संदेश धर्मशाला : युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांगड़ा प्रशासन की ओर से ‘फिट कांगड़ा 2026: टुवर्ड्स ए ड्रग-फ्री यूथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक कांगड़ा के बाणगंगा घाट में आयोजित होगा। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को फिटनेस, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजन में डिवोशनल जुम्बा, वर्कआउट, योग, नाटी, भांगड़ा और अन्य फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह मैराथन और योग का आयोजन होगा, जबकि शाम को जुम्बा और महा आरती होगी। वहीं 11 अक्टूबर को समापन अवसर पर दिव्य महा आरती और भजन का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि यह आयोजन पारंपरिक मेले की तरह नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह से युवाओं की फिटनेस और नशामुक्ति को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। पहली बार कांगड़ा में डिवोशनल जुम्बा जैसी गतिविधि आयोजित होगी, जिसमें भक्ति संगीत पर जुम्बा और डांस किया जाएगा। इसके अलावा नाटी और भांगड़ा के माध्यम से भी युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 10 अक्टूबर को यूथ पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपीएससी, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े विषयों पर युवाओं के सवालों का जवाब दिया जाएगा। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग सहित तीन से चार पैनलिस्ट युवाओं के साथ संवाद करेंगे। डॉ. अंजलि गर्ग ने धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा क्षेत्र के कॉलेज एवं स्कूल विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक युवा एसडीएम कांगड़ा के आधिकारिक पेज पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टा और अन्य नशे से दूर कर फिटनेस, सकारात्मक गतिविधियों और आध्यात्मिकता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एंटी-ड्रग अभियान के साथ-साथ युवाओं में नियमित फिटनेस की आदत विकसित करने की दिशा में यह एक नई पहल है।
0
0
Report

पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुधार, मातृ-धिया सम्मान से घर खर्च में राहत

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग। स्टोरी। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों और अभिभावकों से मिले प्रतिनिधि, शिक्षा योजनाओं पर लिया फीडबैक मातृ-धिया सम्मान स्कीम की सहायता राशि से घरेलू खर्च में राहत, बिजली बिल माफी से भी मिला लाभ; बच्चों की बेहतर पढ़ाई और सरकारी योजनाओं की अभिभावकों ने की सराहना एंकर। पंजाब सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर अध्यापकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों से बातचीत की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, स्कूलों में मिल रही सुविधाओं और सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में फीडबैक लिया गया। बातचीत के दौरान अध्यापकों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई और स्कूलों में हो रहे सुधार को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना की। सहायता राशि से घरेलू खर्च में मिली राहत अभिभावकों ने महिलाओं और परिवारों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सहायता राशि मिलने से घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। मातृ-धिया सम्मान स्कीम के तहत मिलने वाली सहायता राशि को लेकर खुशी जताते हुए उन्होंने इसे परिवारों के लिए राहत देने वाला कदम बताया। इसके साथ ही बिजली बिल माफी की सुविधा से भी लाभ मिलने की बात कही। अभिभावकों के अनुसार, शिक्षा के साथ-साथ परिवारों को आर्थिक राहत देने वाली योजनाओं से आम लोगों को फायदा पहुंचता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं और स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की। शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर हुई चर्चा अध्यापकों और अभिभावकों के साथ बातचीत में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की पढ़ाई और सरकारी योजनाओं के प्रभाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। बाइट : अध्यापक सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी। बाइट : अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में सुधार, मातृ-धिया सम्मान स्कीम की सहायता राशि और बिजली बिल माफी से मिलने वाली राहत मिलती है
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत पोस्टरों में कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जगह

Bageshwar, Uttarakhand:Anchor: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर आगमन से पहले शहर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग से पट गया है। इस बीच दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय के स्वागत पोस्टर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन होर्डिंग्स में उन्होंने जिले के छोटे-बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी जगह दी है। खास बात यह है कि कई पोस्टरों में विधायकों के मुकाबले कार्यकर्ताओं और अपेक्षाकृत कम चर्चित चेहरों की तस्वीरें अधिक बड़ी नजर आ रही हैं। भूपेश उपाध्याय के पोस्टरों को केवल मुख्यमंत्री के स्वागत तक सीमित नहीं है , पोस्टरों में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थान देकर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी की राजनीति में जमीनी कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका है।
0
0
Report

भुशी डॅम क्षेत्र में दूषित पानी से बनी लिंबू सरबत, पर्यटक Health पर खतरा

Varsoli, Maharashtra:Headline : भुशी डॅम परिसरात दूषित पाण्याचा वापर करून लिंबू सरबत विक्री, पर्यटकांच्या आरोग्याशी खेळ...... अँकर : पर्यटनस्थळ म्हणून प्रसिद्ध असलेल्या लोणावळ्यातील भुशी डॅम परिसरात पर्यटकांच्या आरोग्याशी थेट खेळ सुरू असल्याचा एक धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. येथील एका लिंबू सरबत विक्रेत्याने थेट धबधब्याचे अशुद्ध आणि दूषित पाणी सरबत बनवण्यासाठी वापरल्याचा प्रकार रंगेहात उघडकीस आला आहे. एका सजग पर्यटकाने या संपूर्ण प्रकरणाचा व्हिडिओ आपल्या कॅमेऱ्यात कैद केला असून, याबाबत जाब विचारला असता विक्रेत्याने पर्यटकाशी उद्धटपणे हुज्जत घातली. VO: सध्या हा व्हिडिओ सोशल मीडियावर मोठ्या प्रमाणावर व्हायरल होत असून पर्यटकांमध्ये तीव्र संताप व्यक्त केला जात आहे. पावसाळ्याच्या दिवसांत अशा अस्वच्छ आणि दूषित पाण्यामुळे गॅस्ट्रो, काविळ यांसारखे गंभीर साथीचे आजार पसरण्याचा मोठा धोका निर्माण झाला आहे. त्यामुळे प्रशासनाने अशा बेजबाबदार विक्रेत्यांवर कठोर कारवाई करावी, अशी मागणी होत असून पर्यटकांनी देखील बाहेरचे उघड्यावरील पदार्थ वा सरबत पिणे टाळून स्वतःची पाण्याची बाटली सोबत ठेवावी व सतर्क राहावे, असे आवाहन केले जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

अलवर के अलकापुरी में देर रात कार चोरी, CCTV में चोर फरार

Alwar, Rajasthan:अलवर के अलकापुरी में कार चोरी, रात 2 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के अलकापुरी में चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। कार सरिस्का वन विभाग में अकाउंटेंट पंकज मीणा की थी, जो रिटायर्ड आरटीओ गजराज सिंह के मकान के बाहर खड़ी थी। बदमाश दूसरी डिजायर कार में सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित पंकज मीणा ने बताया कि उन्होंने 8 अक्टूबर की रात अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह कार गायब मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनमें रात करीब 2 बजे बदमाश कार चोरी करते नजर आए। घटना के बाद पीड़ित ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। पंकज मीणा मूल रूप से बड़ौदा मेव क्षेत्र के निवासी हैं और फिलहाल अलकापुरी में किराए के मकान में रहते हैं。 बाइट : पंकज मीणा, पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

रविंद्र रैना Charar-i-Sharief में Noorani के Shrine पर श्रद्धांजलि, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर याद

Badgam, Ravindra Raina Visits Charar-i-Sharief, Pays Respects at Shrine of Sheikh Noor-ud-Din Noorani Charar-i-Sharief: Senior BJP leader Ravindra Raina today visited the revered shrine of Hazrat Sheikh Noor-ud-Din Noorani (RA) at Charar-i-Sharief in Budgam on the occasion of the annual Urs of the revered Sufi saint. Raina extended his heartfelt greetings to devotees and said he had the opportunity to pay his respects and offer prayers at the shrine. He prayed for peace, harmony and prosperity across the world and wished that every person’s life be filled with happiness, with no one having to face sorrow, suffering or hardship. Raina described Charar-i-Sharief as a symbol of Kashmir’s rich spiritual and cultural heritage, saying the shrine represents a strong message of unity, communal harmony and brotherhood. He said people from the Muslim community visit the shrine in remembrance of Hazrat Sheikh Noor-ud-Din Noorani, while members of the Hindu community also visit the sacred place with deep reverence for Nund Rishi. Highlighting the spirit of communal harmony, Raina said the shrine reflects the shared heritage and brotherhood of Hindus, Muslims and Sikhs. Calling India a precious homeland, Raina also invoked the message associated with Allama Iqbal, stressing that religion does not teach hatred and that Indians should remain united in the spirit of brotherhood.
0
0
Report

लखीसराय में 650 सीटों वाला अटल कला भवन: युवा कलाकारों के लिए नया मंच

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - बिहार के लखीसराय जिले के युवा कलाकारों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के कलाकारों को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल कला भवन की सौगात मिलने जा रही है। लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-01 में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अटल कला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 650 सीटों वाले इस भवन में अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो तकनीक की सुविधा उपलब्ध होगी। यह भवन भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है। जल्दी ही इस भवन को युवा कलाकारों को समर्पित कर दिया जाएगा। Vo 1 -कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि लखीसराय में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अटल कला भवन एक महत्वपूर्ण पहल साबित होने जा रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में एक साथ लगभग 650 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। आधुनिक ऑडियो-वीडियो सुविधाओं से लैस इस भवन में जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर लखीसराय के साथ बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने के भीतर यह मंच कलाकारों को सौंपने की तैयारी है。 बाइट- नीरज कुमार, जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी, लखीसराय। Vo 2 - कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंटू नटराज ने बताया अटल कला भवन के निर्माण को लेकर जिले के कलाकारों में भी उत्साह है। कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के यह भवन नए और उभरते कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लखीसराय विधायक सह तत्कालीन कला एवं संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने मंत्रित्व काल में इस भवन की नींव रखी थी। अब इसका निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही इसे कलाकारों के लिए खोल दिया जाएगा। इस भवन के शुरू होने से जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
0
0
Report

नवादा के गौरक्षणी मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध मौत: परिवार में विवाद के बाद मौत की जांच

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले कबवारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आनंदपुरा निवासी सोनू रवानी की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनू रवानी अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ गौरक्षणी मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। बताया गया कि करीब दो सौ रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मुन्नी देवी कुछ समय से घर से लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बाद में घर में ही वह मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा。
0
0
Report
Advertisement

नवलगढ़ ने तीसरी बार अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल खिताब जीता

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता नवलगढ़ ने लगातार तीसरी बार जीता अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल खिताब फाइनल में लक्ष्मणगढ़ की टीम को हराकर हासिल की जीत सीकर और झुंझुनूं की 18 महाविद्यालय टीमों ने लिया भाग चयनित खिलाड़ी पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलेंगे पुरुष वर्ग के बाद महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी शुरू महिला वर्ग में 13 महाविद्यालयों की टीमें लेंगी भाग झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित सरकारी कॉलेज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में नवलगढ़ की टीम ने लक्ष्मणगढ़ की टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया।आयोजन समिति के सदस्य राजेश ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम में शामिल किया जाएगा। यह टीम पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। वहां बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने पर टीम को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।ढाका ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन हुए ट्रायल में चयन से वंचित रह गए खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए दोबारा ट्रायल रखा गया है।पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के बाद अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। वर्ष 2013 के बाद इस बार महिला वर्ग में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की जा रही है। महिला वर्ग में 13 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल भी आज शाम को खेला जाएगा।महिला वर्ग से भी चयनित खिलाड़ी शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी。
0
0
Report

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने नौगांव के युवक को चोर बना दिया; मंगलसूत्र झपटे, गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नौगांव मे ऑनलाइन गेमिंग की लत मे एक युवक को आरोपी बना दिया गया है। मामला थाना नौगांव क्षेत्र की है जहां मनसा देवी मंदिर के पास दो मंगलसूत्र स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए मंगलसूत्र बरामद किए हैं। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में अपराध की दुनिया में उतर गया था। नौगांव में मनसा देवी मंदिर के पास दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटना हुई थी। महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top