icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow7 Aug 2024, 10:22 am

बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर 21 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना

Bhabua, Bihar:

कैमूर के भभुआ में बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। संघ अध्यक्ष जनार्दन सिंह व सचिव रामानंद राम ने कहा कि उनकी मांगों हैं- पुलिस को मिलने वाली सभी सुविधाएं उन्हें भी दी जाए, एक माह में 5 दिन छुट्टी हो, सेवानिवृत्ति लाभ शर्तों को हटाकर भुगतान सेवानिवृत्ति के समय किया जाए, राशि 5 लाख तक तथा महंगाई भत्ता के मद में अनुग्रह अनुदान राशि 4 से बढ़ाकर 10 लाख की जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पांडेसरा के सरकारी स्कूल में मिड डे मिल क्वालिटी चेक सफल

Surat, Gujarat:सूरत: Zee Media की टीम ने सूरत शहर के पांडेसरा नागसेन नगर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुँचकर 'प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना' (मिड डे मिल) की ग्राउंड रियलिटी चेक की। इस पड़ताल का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि छात्रों को दिए जाने वाले भोजन में तय मानकों और गुणवत्ता का पालन हो रहा है या नहीं। गुरुवार के तय मेन्यू के अनुसार स्कूल में जीरा राइस, दाल फ्राई, थेपला/रोटी और चना मसाला शामिल था। टीम ने जब बच्चों की थालियों का जायजा लिया, तो मेन्यू के अनुसार सभी व्यंजन मौजूद पाए गए। Zee Media की टीम ने छात्रों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की खुद जांच की। दाल फ्राई की क्वालिटी काफी बेहतर थी, वहीं जीरा राइस, चना मसाला और थेपला भी पूरी स्वच्छता और सही ढंग से परोसा गया था।भोजन कर रहे छात्रों से जब खाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें रोजाना मेन्यू के हिसाब से ही बहुत स्वादिष्ट और अच्छी क्वालिटी का खाना मिलता है। स्कूल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) ने टीम को बताया कि सरकार द्वारा तय मेन्यू के आधार पर ही रोज स्कूल में ताजा और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन आता है। उन्होंने कहा कि बच्चे हर दिन बेहद उत्साह के साथ मिलकर यह भोजन करते हैं। स्कूल में आने वाले खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए शिक्षक खुद उसको चक्कर तय करते हैं फिर छात्र को दिया जाता है Zee Media की पड़ताल में पांडेसरा के इस सरकारी स्कूल में मिड डे मिल योजना का संचालन बेहद संतोषजनक और पारदर्शी पाया गया।
0
0
Report

बारिश से मंझनपुर में जलभराव प्रशासन पर सवाल, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हैं, घरों में पानी घुस गया है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर नगर पालिका कर्मचारी उन्हें धमकाकर चुप करा देते हैं। सबह से जारी बारिश के चलते मंझनपुर की मुख्य सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। घरों में पानी भरने से खाना बनाने और दैनिक जीवन के सामान्य कामकाज तक प्रभावित हो गए हैं। तालाब किनारे रहने वाले परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरने के कारण सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतु घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। कई जगह नालों के ढक्कन भी टूटे पड़े हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले इन्हीं खुले नालों में गिरकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक न टूटे ढक्कनों को बदला गया है न ही स्थायी समाधान किया गया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासियों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने वालों को नगर पालिका के कर्मचारी धमकाकर चुप कराने का प्रयास करते हैं। हालांकि इन आरोपों पर नगर पालिका का पक्ष सामने आना अभी बाकी है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़कें जगह बंद, मलबे से 150 से अधिक मार्ग अवरुद्ध

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बड़े पैमाने पर सडकें बंद हो रही हैं। प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा सड़कें मलबे के कारण फिलहाल बंद हैं सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते चार धाम क्षेत्र में भी सड़क बार-बार बंद हो रही हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते डेढ़ सौ से ज्यादा सडकें फिलहाल बंद हैं ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 134 सिलाई बैंड, सियाना चट्टी के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद है ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 34 पापलागाड़ के पास छोटे वाहनों के लिए खुला है बड़े वाहनों के लिए फिलहाल बंद है ऋषिकेश बद्रीनाथ नेशनल हाईवे एनएच 07 हेलंग के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद है कर्णप्रयाग थराली ग्वालदम नेशनल हाईवे 109K आम सोड के पास मलबा आने के कारण बंद है तवाघाट गुंजी नेशनल हाईवे मलबा आने के कारण बंद है धारचूला तवाघाट नेशनल हाईवे कुलग़ाड के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद है ऋषिकेश केदारनाथ नेशनल हाईवे 107 तिलवाड़ा में पत्थर और मलबा आने के कारण बंद है
0
0
Report
Advertisement

गांधीनगर रेंज पुलिस ने नकली घी फैैक्‍ट्री पकड़ी, करोड़ों का पाम ऑयल बरामद

Noida, Uttar Pradesh:गांधीनगर रेंज पुलिस ने छत्राल GIDC में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पippi ऑयल इंडस्ट्री से ₹1.67 करोड़ का संदिग्ध पाम ऑयल और केमिकल पकड़ा गया। 30 हजार लीटर तैयार प्रोडक्ट विभिन्न ट्रेडिंग कंपनियों को सप्लाई होने की बात सामने आई है। RM Enhancer और BT Negative केमिकल मिलाकर पाम ऑयल तैयार किया जाता था। व्यापारी ब्रांड लगाकर इस प्रोडक्ट को देशी घी के रूप में बाजार में बेचते थे। FSL और फूड एंड ड्रग्स विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू की है। आरोपी जनककुमार भावसार के खिलाफ कलोल तालुका पुलिस में अपराध दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी इसी प्रकार का अपराध दर्ज हो चुका है। मिलावटयुक्त प्रोडक्ट के सेवन से हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। गांधीनगर रेंज पुलिस अब पूरी सप्लाई चेन और व्यापारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गोगामेडी मेले के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

Jaipur, Rajasthan:हैडर- - गोगामेडी मेले के लिए चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेन - उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन की तैयारी - पूर्व के सालों में भीड़ को देखते हुए इंतजाम - रेलवे प्रशासन ने बनाया ट्रेनों का शेड्यूल - नियमित ट्रेनों का भी दिया जाएगा ठहराव - अतिरिक्त कोच बढ़ाकर दी जाएगी राहत एंकर गोगामेडी मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व के वर्षों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और कम इंतजामों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस साल पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। अब तक 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 गोगामेडी मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने गोगामेडी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। दरअसल मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दरअसल पिछले वर्षों में गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक बढ़ी है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन एक तरफ जहां मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। वहीं दूसरी तरफ नियमित ट्रेनों का भी गोगामेडी स्टेशन पर ठहराव बढ़ाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन सभी 6 ट्रेनों का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। वहीं आगामी दिनों में भी मांग के मुताबिक अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने के लिए बैक अप रखा गया है। गोगामेडी के लिए राजस्थान के श्रीगंगानगर, सादुलपुर, हनुमानगढ़ आदि स्टेशनों के साथ ही हरियाणा के रेवाड़ी से भी ट्रेनें संचालित की जाएंगी। Gfx In गोगामेड़ी के लिए इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन - 04791 रेवाड़ी-गोगामेडी 31 अगस्त से 9 सितंबर और 18 से 21 सितंबर तक सुबह 6:15 बजे चलेगी - 04792 गोगामेडी-रेवाड़ी 31 अगस्त से 9 सितंबर और 18 से 21 सितंबर तक सुबह 10:45 बजे चलेगी - 04795 रेवाड़ी-गोगामेडी 30 अगस्त से 9 सितंबर व 18 से 20 सितंबर तक शाम 6:10 बजे चलेगी - 04796 गोगामेडी-रेवाड़ी 30 अगस्त से 9 सितंबर व 18 से 20 सितंबर तक रात 11:40 बजे चलेगी - 04707 सादुलपुर-गोगामेडी 28 अगस्त से 26 सितंबर तक सुबह 11:35 बजे चलेगी - 04708 गोगामेडी-सादुलपुर 28 अगस्त से 26 सितंबर तक दोपहर 2:40 बजे चलेगी - 04709 सादुलपुर-गोगामेडी 29 अगस्त से 26 सितंबर तक रात 12:10 बजे चलेगी - 04710 गोगामेडी-सादुलपुर 29 अगस्त से 26 सितंबर तक तड़के सुबह 4:20 बजे चलेगी - 04743 हनुमानगढ-सादुलपुर 3 से 6 सितंबर तक सुबह 10 बजे चलेगी - 04744 सादुलपुर-हनुमानगढ 3 से 6 सितंबर तक शाम 4:25 बजे चलेगी - 04745 श्रीगंगानगर-सादुलपुर मेला स्पेशल 18 से 21 सितंबर तक सुबह 8 बजे चलेगी - 04746 सादुलपुर-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल 18 से 21 सितंबर तक शाम 4:25 बजे चलेगी Gfx Out इसके अलावा गोगामेडी मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन का गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव शुरू किया है। ट्रेन संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 27 अगस्त से 25 सितंबर यानी एक महीने के लिए गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 2:19 बजे 2 मिनट के लिए ठहराव करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14702 बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर 26 अगस्त से 24 सितंबर की अवधि के बीच बान्द्रा टर्मिनस से आते हुए गोगामेडी स्टेशन पर रात 12:27 बजे 2 मिनट के लिए ठहराव करेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि आगामी दिनों में समीक्षा करते हुए जरूरत पड़ने पर कुछ अन्य ट्रेनों का ठहराव भी गोगामेडी स्टेशन पर दिया जा सकता है। कुलमिलाकर रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और वे सुगमता से मेले में दर्शन कर अपने गंतव्य तक आ-जा सकें।
0
0
Report

सीतामढ़ी में जलजमाव के खिलाफ सड़क जाम, 105 करोड़ ड्रेनेज पर सवाल

Sitamarhi, Bihar:Sitamarhi शहर में जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है. शहर का गौशाला चौक जो प्रसिद्ध पुनौराधाम मंदिर से जुड़ा है, वहां स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्की बारिश के बाद भी सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा शहर में वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए स्वीकृत 105 करोड़ रुपये की राशि की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था में सुधार न होने पर लोगों को मुश्किल हो रही है. सड़क जाम के कारण गौशाला चौक से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराया गया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top