icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेड़ली में अदालत के आदेश पर 33 शराब के मामलों को आग लगाकर नष्ट

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में 33 मामलों की ज़ब्त शराब नष्ट, न्यायालय के आदेश पर आग लगाकर किया गया निस्तारण खेड़ली, अलवर। खेड़ली पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में ज़ब्त की गई शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई。 आबकारी निरीक्षक प्रदुम्न अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार मानवीय उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई शराब को नष्ट किया गया। कुल 33 प्रकरणों में ज़ब्त देशी, अंग्रेजी और हथकड़ शराब को आग लगाकर नष्ट-भ्रष्ट किया गया。 यह कार्रवाई नगरपालिका के कचरा निस्तारण केंद्र पर की गई। इस दौरान खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल, आबकारी अधिकारी अलवर राजेश मीणा और मालखाना इंचार्ज गंगा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。 प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर मधुमिता के घर बम से हमला।

DMDileep MishraFollow20m ago
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पांच चर्चित मधुमिता हत्याकांड के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने घर पर बम से हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। निधि शुक्ला ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी जान को खतरा है पुलिस ने उनकी सुरक्षा में तैनात गारद में कटौती कर दी है जबकि आरोपी अमर मणि और मधुमणि जेल से बाहर है। ऐसे में निधि शुक्ला ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने अब तक मामले में अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। वीडियो में आपको सुनाते हैं कि मामले में निधि शुक्ला ने आखिर कहा क्या?
0
0
Report

बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केक काटकर मनाया गया डॉक्टर दिवस

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहेड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटकर डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित किया तथा मरीजों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. जाकिर, डॉ. सहबर अली महिपाल तथा भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने भी केक काटकर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए समर्पण और सेवा का प्रतीक हैं तथा उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर बीसीपीएम छवि सक्सेना, आईओ दिनेश शाह, डीईओ नीलकमल, बीएएम शिप्रा, सीएचओ ,मोहित, अनिल सैनी प्रदीप, परमानंद और आरती नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement

सादन का बास की सड़क पर प्रशासन ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का भरोसा

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:सादन का बास की बदहाल सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, पीडब्ल्यूडी टीम ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का भरोसा रामगढ़। पंचायत समिति रामगढ़ के अंतर्गत सादन का बास गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों के विरोध का असर अब दिखने लगा है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईएन अमित कुमार मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक बरसात का पानी भरा हुआ मिला, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है और आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है。 गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया。 ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि हर बारिश में यह सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की दयनीय स्थिति भी उजागर की। उनका कहना है कि बारिश के दौरान किसी की मृत्यु होने पर शव को पानी और कीचड़ के बीच से ले जाना पड़ता है, जो बेहद कठिन और पीड़ादायक होता है。 इसके अलावा दलित समाज के श्मशान घाट पर किसी प्रकार का शेड नहीं होने से बारिश में दाह संस्कार के समय टेंट का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण हनीफ खान ने बताया कि सड़क का निर्माण कई साल पहले हुआ था। बाद में सरपंच द्वारा टाइलें लगाई गईं, लेकिन वे कुछ ही समय में उखड़ गईं और सड़क की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई। उन्होंने कहा कि बरसात में रात के समय इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है, और कीचड़ के कारण कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के जेईएन अमित कुमार मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और जल्द ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के हिलसा में रिश्वतखोरी मामले में प्रधान लिपिक गिरफ्तार

Nalanda, Bihar:नालंदा के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में पटना निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक नीलम चौधरी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील को भी हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों को अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, परिवादी दिलीप नारायण सिंह ने सिविल डिस्प्यूट का फैसला पक्ष में कराने के एवज में 22 हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पटना निगरानी ब्यूरो से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही प्रधान लिपिक नीलम चौधरी ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें हिलसा अनुमंडल कार्यालय से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके एक सहयोगी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद हिलसा अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
0
0
Report

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल दास की सेहत ठीक, लौटने की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ती सेहत पर ट्रस्ट के मीडिया कोऑर्डिनेटर शरद Sharma ने कहा, "29 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष गोपाल दास जी महाराज को हल्का बुखार हुआ। इसके लिए वे रूटीन चेक-अप के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल गए। रूटीन चेक-अप में लगभग दो दिन लगते हैं, इसलिए हम डॉक्टरों और उनके साथ गए लोगों के लगातार संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि वे शायद आज रात तक लौट आएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे कल सुबह तक लौट आएंगे। हालांकि, अब उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो गई है। बुखार इसलिए हुआ क्योंकि उस समय लगातार कार्यक्रम चल रहे थे जन्मदिन के जश्न के दौरान वे लंबे समय तक मंच पर संतों के बीच बैठे रहे... वे कल सुबह तक वापस आ जाएंगे..."
0
0
Report
Advertisement

अलवर में नमाज के दौरान विवाहिता की मौत, अस्पताल में मौत; पोस्टमार्टम नहीं किया गया

Alwar, Rajasthan:अलवर: नमाज के दौरान गिरी विवाहिता, अस्पताल में उपचार से पहले ही मौत अलवर। जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हसमीना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किशनगढ़ कुटीयापर की निवासी थी और उसका ससुराल तिजारा क्षेत्र के हसनपुर गांव में था। उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। परिजनों के अनुसार, हसमीना सुबह नमाज पढ़ने के लिए उठी थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाइट: मुबाईक, मृतका का पति
0
0
Report

लोकमंथन राजस्थान में 4-6 दिसम्बर, हर भारत के लोग थीम के साथ जयपुर में

Jaipur, Rajasthan:लोकमंथन की मेजबानी इस बार राजस्थान करेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रज्ञा प्रवाह प्रकल्प की ओर से 'लोकमंथन' का जयपुर में 4, 5 और 6 दिसंबर को आयोजन होगा. इस बार कार्यक्रम की थीम हर भारत के लोग रखी गई है. आज जयपुर में कार्यक्रम का कर्टन रेजर आयोजित किया गया जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ आरएसएस के कई नेता मौजूद रहे. सीएम भजनलाल शर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का इजहार किया. उन्होंने भारत की लोकसंस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया और प्रज्ञा प्रवाह के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सरकार के हर संभव सहयोग का वादा किया. कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी संबोधित किया.
0
0
Report

वाल्मीकि सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।जयपुरवासियों के लिए राहत की खबर। कल से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी। जयपुर शहर में फिर शुरू होगी सफाई व्यवस्था। सरकार से वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल। डीएलबी में हुई बैठक के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ का फैसला। सफाईकर्मी भर्ती को लेकर बनी सहमति। वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने पर सहमति। 25 जुलाई तक भर्ती विज्ञप्ति जारी करने का आश्वासन। 5 दिन से हड़ताल पर थे वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मी। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे थे कचरे के ढेर। अब सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद। LSG सेक्रेटरी रवि जैन,आयुक्त ओम कसेरा के साथ हुई कई दौर की वार्ता। आखिर आज जाकर बनी मांगो पर सहमति。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top