अधौरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते गई महिला की जान
Bhabua, Bihar:अधौरा थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में फर्श पर सोई हुई महिला को एक जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि परिजनों ने सूचना दी की महिला दोपहर के लगभग 2:00 बजे फर्श को लिप कर वहीं पर सो गई थी। तभी एक जहरीले सांप ने महिला के पैर में काट लिया, जब वे अचेत होने लगी तो घर के परिजनों द्वारा उसे झाड़ फूंक के लिए झारखंड ले जाया गया। उसके बाद भी महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई तो इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाते दौरान रास्ते में उसकी जान चली गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
