icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow19 Jun 2024, 09:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा, कल्याण अस्पताल में निःशुल्क भोजन वितरित

Sikar, Rajasthan:सीकर डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, कल्याण अस्पताल में जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन सीकर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोविन्द पटेल के नेतृत्व में सीकर के कल्याण अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों को भोजन करवाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गोविन्द पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला, सीकर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, विनोद जांगिड़, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के रवि गिनोड़िया, छात्र नेता राघव शर्मा, अल्ताफ रंगरेज, हिम्मत सिंह, इलियास पठान, हितेश शर्मा, आदिल लोदी, विक्की खटाना, हनीफ, राकेश, कार्तिक गिनोड़िया, गौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

भरतपुर चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन तेज किया

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन तेज किया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर सक्रिय करने, प्रत्येक वार्ड की जिम्मेदारी तय करने और सभी समाजों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। भाटिया का भरतपुर दौरा प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भाटिया का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी और प्रदेश मंत्री नारायण मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने की। बैठक से पहले अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भाटिया ने कार्यकर्ताओं से परिचय लेने के बाद कहा कि एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाए और उसका प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाए। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन करने के साथ सभी समाजों के सम्मेलन करने तथा अलग-अलग जाति वर्गों से विशेष टीमें तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर सक्रिय किया जाए और सभी समाजों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए। पुराने और नए कार्यकर्ता परिवार की तरह मिलकर काम करेंगे तो संगठन और मजबूत होगा। अशोक परनामी ने कहा कि निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को सफलता मिली है। अब संगठन की अगली चुनौती पंचायत चुनाव है। उन्होंने बूथ टीमों से लगातार संपर्क कर उन्हें सक्रिय करने पर जोर दिया।
0
0
Report

थानागाजी में व्यापारी से 1.60 लाख लूट: चार आरोपी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:थानागाजी में व्यापारी से 1.60 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार अलवर के थानागाजी कस्बे में जयपुर मार्ग पर व्यापारी से हथियार के बल पर 1 लाख 60 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों को थानागाजी थाने से व्यापारी की दुकान और वारदात स्थल तक लेकर पहुंची, जहां मौका तस्दीक की कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपियों से लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है。 जानकारी के अनुसार, जयपुर मार्ग पर देशराज नाम के व्यापारी को हथियार के बल पर धमकाकर बदमाशों ने 1 लाख 60 हजार रुपए नकद लूट लिए थे। वारदात के बाद थानागाजी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में भी नाराजगी थी। व्यापारियों ने दो बार पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी。 इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी और थानाधिकारी महावीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक कराई। पुलिस अब आरोपियों से लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य संसाधनों के साथ ही दूसरी वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है。 पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है。 बाइट—इंदु लोधी, पुलिस उपाधीक्षक, थानागाजी
0
0
Report
Advertisement

खबर: 1.5 करोड़ के फर्जी ऋण वितरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में कुल 1.5 करोड़ का ऋण स्वीकृत कराकर, फर्जी वितरण कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा थाना-लाइन बाजार, जौनपुर में वांछित अभियुक्त जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी EOW की टीम द्वारा जनपद जौनपुर से की गई। गिरफ्तारी अभियुक्त द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबन्धक से मिलीभगत कर बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिये विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत कर फर्जी वितरण किया गया। बैंक की संयुक्त उत्तरदायी समूह योजना, क्रेडिट कार्ड योजना , स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना, कारीगर क्रेडिट कार्ड योजना, अपना उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना एवं ग्रामीण क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल 1.50 करोड़ का धन आवंटित किया गया था। किन्तु अभियुक्तगण, तत्कालीन शाखा प्रबन्धक, तत्कालीन कैशियर एवं द्वारा आपस में आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी तरीके से गबन किया गया
0
0
Report
Advertisement

Mehta's clarification: apology over Mira-Bhayander controversy

Mira Bhayandar, Maharashtra:*कोणत्याही समाजाला दुखावण्याचे उद्देश नाही,कोणाचे मन दुखावले असेल तर दिलगिरी व्यक्त करतो..* "मिरा-भाईंदर जैनांची नगरी’ वक्तव्यावर नरेंद्र मेहता यांची प्रतिक्रिया." "‘हे शहर आगरी-कोळ्यांचेच: नरेंद्र मेहतांचे स्पष्टीकरण* मिरा भाईंदर :- ठाणे मध्ये जैन समाजाच्या कार्यक्रमांमध्ये जैन समाजाचा कार्यक्रम असल्यामुळे त्यादृष्टीने संबोधित करत असताना काहीक वक्तव्यांचा दुरुपयोग करण्याचा प्रयत्न काही राजकीय लोकांनी केला.याबत कोणाचेही मन दुखावले असेल त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो असे वक्तव्य गुरुवारी झालेल्या पत्रकार परिषदेमध्ये आमदार नरेंद्र मेहता यांनी केले. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक गुण्यागोविंदाने अनेक वर्षापासून राहत आहेत.हे शहर मूळ आगर, कोळी,मराठी माणसाचे आहे.सर्व समाजाच्या मी आदर करतो. कोणाचेही मन दुखवण्याचा माझा प्रयत्न नव्हता, मात्र काही राजकीय पक्षांनी आपली पोळी भाजण्याचा प्रयत्न केला. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक राहत आहेत,सर्व समाजांना भारतीय जनता पक्षाने स्थान दिले आहे.मिरा-भाईंदर शहराच्या विकासात सर्व समाजाचे योगदान राहिले आहे. मी जे वक्तव्य केले ते एका धार्मिक कार्याक्रमांच्या वेळी केले होते. त्याचा कोणीही चुकीचा अर्थ काढू नये.” पुढे ते म्हणाले, “महाराष्ट्राने मला खूप काही दिले आहे. मराठी माणसाने मला मतदान करून लोकप्रतिनिधि म्हणून निवडून दिले आहे, याची मला पूर्ण जाणीव आहे.माझ्या वक्तव्यामुळे कोणत्याही समाजाच्या किंवा धर्माच्या भावना दुखावल्या असतील, तर मी त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो.” असे मेहता यांनी स्पष्ट केले आहे.... byte - नरेंद्र मेहता, भाजप आमदार
0
0
Report

मुफस्सिल थाना केस में गड़बड़ी: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी

Munger, Bihar:मुंगेर : शराब से जुड़े मामले में केस के तथ्यों में गड़बड़ी करना मुफस्सिल थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर भारी पड़ गई। जांच में गंभीर लापरवाही और तथ्यों में फेरबदल के साक्ष्य मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने आठ पुलिसकर्मी सहित एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भी निलंबित करने की अनुशंसा डीआइजी से की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब मामलों में केस दर्ज करते समय तथ्यों में गड़बड़ी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच कराई गई। शुरुआती जांच में सब इस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा और दारोगा नुरैन अंसारी की भूमिका सामने आई। दोनों को 26 सितंबर को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय को दी गई। टीम ने थाने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, अभिलेखों की जांच की और छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच में केस के तथ्यों में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले। इसमें कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई। इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा, नुरैन अंसारी, वीरेंद्र कुमार, सिपाही मन्नु कुमार, क्यूआरटी हसनपुर के प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और मुफस्सिल थाना के चौकीदार कृष्णदेव पासवान को निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया की पुलिस का काम विश्वाश पर चलता है इस तरह की कोई थाना प्रभारी गड़बड़ी करता है उससे जनता का विश्वाश धूमिल होता है और पुलिस पर विश्वास खत्म हो जाता है, उन्होंने बताया की इस मामले में मुफसिल थाना क्षेत्र में दो केस दर्ज हुए थे जिसमे अगस्त और सितंबर माह में ,दोनों जो मामले दर्ज हुए थे उसमे पब्लिक और सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी की जो प्रथामिकी दर्ज की गयी उसमे थानाप्रभारी और कर्मियों द्वारा गड़बड़ी की गयी थी। इसी मामले में मुफिसल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर से जांच की गयी जहां जाँच में पाया की प्रथामिकी दर्ज में गड़बड़ी की गयी इसी आलोक में मुफसिल थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, कर्मचारी और चौकीदार पर कार्यवाही की गई है।
0
0
Report

Tribal schemes to empower tribal farmers: BakarI farming boosts income in Katihar

Katihar, Bihar: ट्राइबल सब-प्लान से बदलेगी जनजातीय किसानों की तकदीर… वैज्ञानिक बकरी पालन से बढ़ेगी आमदनी बिहार के 11 जिलों में चल रही अनुसूचित जनजाति योजना, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ -- वैज्ञानिक कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की अनोखी पहल से बकरी पालन के द्वारा महिलाओं का किया जा रहा है सबलीकरण बकरी पालन में अब नहीं चलेगा पारंपरिक तरीका, कृषि विज्ञान केंद्र सिखा रहा है वैज्ञानिक गुर बिहार में अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के उत्थान, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विशेष योजनाएं ब्लैक बंगाल प्रजाति की बकरियां किसानों के लिए है लाभदायक बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपेक्षाकृत कम पूंजी और सीमित संसाधनों के साथ महिला किसानों ने किया शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार द्वारा किसानों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र द्वारा अनुसूचित जनजाति योजन' के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना है। इसके तहत केंद्र द्वारा किसानों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उपादान उपलब्ध कराए जाते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस बार किसानों को बकरी पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया है। इसके अंतर्गत 10 महिलाओं के एक समूह को 10 बकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन के जरिए यह महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर सकेंगी। डॉ. वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजातি समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से बकरी पालन, गोपालन और मुर्गी पालन जैसे कार्यों से जुड़े रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इनपुट के रूप में दी जा रही बकरियां किसानों की आजीविका में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बकरी वर्ष में औसतन दो बार बच्चों को जन्म देती है और अमूमन कम से कम दो बच्चे होते हैं। इस प्रकार एक साल के भीतर एक बकरी से बढ़कर इनकी संख्या लगभग पाँच तक पहुँच जाती है। अगले दो से तीन वर्षों में पशुपालकों के पास बकरियों की एक अच्छी खासी संख्या तैयार हो जाती है। डॉ. वर्मा के अनुसार, किसान आवश्यकता और समयानुसार बकरियों की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनका आर्थिक उन्नयन हो रहा है, बल्कि समाज में भी उनकी एक मजबूत पहचान बन रही है। इस पहल के जरिए वे मुख्यधारा के समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ पा रहे हैं। बकरियों का स्वभाव खुले में चरने और ऊंचाई पर चढ़कर पत्तियां खाने का होता है। इस तरह चरने से उनका शरीर सुडौल और स्वस्थ बना रहता है। टीकाकरण अत्यंत जरूरी: पशुपालकों को सलाह दी गई है कि बकरियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पीपीआर का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं। बाढ़ या खराब मौसम के समय जब बकरियों को खुले में चराना संभव न हो, तब उन्हें घर में रखकर दाना और पौष्टिक आहार देकर उनका प्रबंधन करना चाहिए। यदि बकरियों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखें, तो निकटतम पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क कर उचित दवाओं और उपचार का प्रबंध करें। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने इस योजना के विस्तार के बारे में बताया कि बिहार के लगभग 11 जिलों में अनुसूचित जनजाति योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा इन जिलों का चयन वहां अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या की बहुलता के आधार पर किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कटिहार, पूर्णिया, अररिया सहित कई ऐसे जिले शामिल हैं, जहां आदिवासी आबादी अधिक है। इन जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं और संसाधनों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान भाई सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

भरहुत नगर में व्यावसायिक गतिविधियाँ रोकने के लिए हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई से तनाव बढ़ा

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई ने सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। बोर्ड अब तक 6 मकानों की लीज निरस्त कर चुका है, जबकि 24 भवन मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रभावित लोग डोर-टू-डोर संपर्क कर समर्थन जुटाते नजर आए। लोगों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड की सख्ती के बाद उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। उनका दावा है कि भरहुत नगर में करीब एक हजार भवनों में किसी न किसी रूप में व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यदि सभी को कार्रवाई की जद में लिया गया तो करीब एक हजार परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी और उनसे जुड़े करीब 10 हजार लोगों पर इसका असर पड़ेगा। 40 साल पुरानी कॉलोनी, नगर निगम ले रहा टैक्स प्रभावित लोगों का कहना है कि भरहुत नगर करीब 40 साल पुरानी कॉलोनी है। यहां नगर निगम सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का रखरखाव करता है, कमर्शियल टैक्स लेता है और व्यापार के लाइसेंस भी जारी करता रहा है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड के नियमों में 10 साल पुरानी संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का प्रावधान होने के बावजूद उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि सतना का नया मास्टर प्लान नहीं बनने से इन प्रतिष्ठानों को सेमी-कमर्शियल लैंड यूज का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उनका तर्क है कि शहर की कई आवासीय कॉलोनियों में घरों से ही व्यापार संचालित हो रहा है। ऐसे में सिर्फ भरहुत नगर में कार्रवाई होने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। विधायक ने कार्रवाई को बताया निंदनीय बुधवर को विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे सरकार का निंदनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाउसिंग बोर्ड ने भरहुत नगर में करीब 50 एकड़ में कॉलोनी विकसित की थी। यहां एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कुल 858 आवासीय मकान बनाए गए हैं। बोर्ड के मुताबिक इनमें से कई मकानों के मूल स्वरूप में बदलाव कर स्कूल, शोरूम, रेस्टोरेंट, क्लीनिक, नर्सिंग होम और कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं। संपदा अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग बंद करने के लिए पहले 24 भवन मालिकों को नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने पर पहले चरण में 6 मकानों की लीज निरस्त की गई है। अन्य मामलों में भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
0
0
Report

आहोर में डोटासरा का जन्मदिन, विशेष बच्चों के बीच सेवा का संदेश

Jaipur, Rajasthan:आहोर में डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के बीच मनाया, फल बांटकर सेवा का दिया संदेश आहोर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन समारोह को औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय विशेष बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया और फल वितरित किए। शहर के राजपुरोहित छात्रावास में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मंदबुद्धि बच्चों के साथ समय बिताया। आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना तथा उनके हित में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सरोज चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के बीच मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी खुशी है और इनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें。
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स में कबड्डी गोल्ड जीतकर पूजा हथवाला गांव पहुँची, मंत्री ने सम्मानित किया

Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स जापान में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवाला स्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित एशियन गेम्स में कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पूजा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा हथवाला को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा हथवाला हिंदुस्तान की शान है। उसने अपने काबिल खेल का प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। हर नागरिक को विजेता टीम और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को लगातार मेहनत करनी चाहिए और सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया और उसे बधाई दी। इस दौरान पूजा ने भी अपने समर्थकों और ग्रामीणों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा की सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर गांव व गांव के आसपास के सैकड़ों कि संख्या में शामिल हुऐ
0
0
Report

महानदी विवाद का स्थायी समाधान: केंद्र की बैठक से सहयोग की उम्मीद

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने राज्यों का पक्ष रखा. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिव सहित केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ का पक्ष रखते हुए कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और जनजीवन से जुड़ी जीवनधारा है। महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा को बांटने वाली नहीं, बल्कि दोनों राज्यों को जोड़ने वाली नदी है, इसलिए इसका समाधान भी प्रतिस्पर्धा या टकराव के बजाय सहयोग, विश्वास और सहमति की भावना से निकलना चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, वैज्ञानिक, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान का पक्षधर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हीराकुंड जलाशय के हितों और उसके बेहतर संचालन के लिए जरूरी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने को तैयार है......
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top