Back
जहानाबाद में बारात के दौरान मारपीट ने किशोर की जान ले ली
MKMukesh Kumar
Mar 10, 2026 15:45:29
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी भी हो गए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव की है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सदन पंडित के 15 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद बारात में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि सोमवार की रात पटना के फतेहपुर गांव से बारात वैना गांव स्थित सुरेंद्र चौधरी के घर आई थी। बारात में पारंपरिक रूप से नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बाराती और शराती दोनों लोग शामिल होकर आनंद ले रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने लाठी-डंडे से बारातियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बारात में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बारात में शामिल लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद जब स्थिति शांत हुई तो लोगों की नजर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े सन्नी कुमार पर पड़ी। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सन्नी बारात गया था जहां नाच देखने को लेकर हुए विवाद में उसे शराती पक्ष के लोगो ने पिटाई कर दी,जिससे उसकी मौत हो गयी। सन्नी कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र बताया जाता है। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ बारात में शामिल होने के लिए आया था। लेकिन शादी की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद भी पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मृतक की गर्दन टूटी हुई पाई गई है और पैर के अंगूठे पर भी चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में घोसी के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शादी समारोह के दौरान हुई वीडियो रिकॉर्डिंग को भी खंगाला जा रहा है ताकि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही लड़की पक्ष और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report