Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jehanabad804408

जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव के गया में निधि खर्च पर बड़ा राजनीतिक घमासान

MKMukesh Kumar
Oct 05, 2025 08:49:18
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला सांसद निधि का है, जिसे उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र जहानाबाद के बजाय गया जी के बेलागंज में एक करोड़ 75 हजार रुपये खर्च करने की अनुशंसा की है। इस निर्णय ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। स्थानीय जनता का कहना है कि यह कदम संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है और इससे जहानाबाद के विकास कार्य अवरुद्ध होंगे। क्षेत्र के लोगों ने इसे जनविरोधी नीति बताया है और सांसद की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लग रहे हैं कि सुरेंद्र यादव ने यह निधि इसलिए गया में खर्च करने की सिफारिश की है ताकि वे वहां अपने बेटे को आगामी चुनाव में विधायक बनवाने की ज़मीन तैयार कर सकें। यह राजनीतिक निवेश संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर NDA के साथ साथ पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने सांसद पर सीधा हमला बोला है और इसे एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया है। वहीं, राजद प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि सुरेंद्र यादव का घर जहानाबाद के साथ गया में भी है और संसदीय प्रणाली में ऐसे प्रावधान हैं जिससे सांसद अन्य क्षेत्रों में भी निधि खर्च कर सकते हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए यह भी कहा कि जदयू के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने भी ऐसे कार्य किए थे, लेकिन तब राजद ने राजनीतिक हमला नहीं किया। उन्होंने एनडीए को अपने शासनकाल की विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। इधर हमारे जी मीडिया संवाददाता मुकेश कुमार ने स्थानीय लोगो से बातचीत की तो लोगो ने इस फैसले पर गहरी नाराज़गी जताई है। अधिकांश लोगों का कहना है कि जहानाबाद के विकास के लिए जो फंड मिला है, वह गया में क्यों खर्च किया जा रहा है? एक स्थानीय नागरिक ने कहा अगर सांसद निधि ही बाहर चली जाएगी, तो हमारे गांव-कस्बों का विकास कैसे होगा?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WJWalmik Joshi
Oct 05, 2025 11:16:01
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक बच्चू कडू ऑन अमित शहा दौरा अमित शहा यांना शेतकऱ्यांसाठी घोषणा करायची असते तर ते दिल्लीहून सुद्धा करू शकले असते याची काय गरज होती... मनमोहन सरकारने शेतकऱ्यांसाठी तशी कर्जमाफीची घोषणा केली होती तशी घोषणा त्यांनी करावी एकाकडे शेतकरी अतिवृष्टी मेला दुसरीकडे भावाने मेला..त्या अमित शहा ला विचारा काय भाव आहेत कापसाचे.. विदेशातला कापूस का बोलावला लाज नाही वाटली का तेंव्हा.. ऑन पंजाब प्रमाणे मदत.. तिथल्या सरकारने सुद्धा स्वतःचा हिस्सा त्या ठिकाणी टाकला इथल्या आपल्या मुख्यमंत्र्यांचा सुद्धा काम आहे तिकडे कुंभमेळासाठी तुम्हाला 14000 कोटी रुपये द्यावे लागतात.. दोन हजार कोटी साठी आमचा शेतकरी मरतोय त्याच्यासाठी तुमच्याकडे पैसे नाही का.? शक्तीपीठ रद्द करा ना तो रद्द झाला तर वाहन थोडे थांबणार आहे. ऑन संभाजीनगर शेतकरी आत्महत्या शेती पाहून आल्यानंतर संभाजीनगरचे शेतकऱ्याने आत्महत्या केली आणि हे पाहून त्याच्या बापाचा पण जीव गेला.. शेती पाहून आल्यानंतर शेतकरी सरकारकडे पाहत आणि सरकारच तोंड बोलायला तयार नाही काय द्यायचंय सध्या पण वाईट तर बोलू नका आमचे मुख्यमंत्री शेतकऱ्याला म्हणतात तुम्ही राजकारण करतात.. अजित दादा म्हणतात पैशाचं सोंग करता येत नाही बोलताना देखील शेतकऱ्याला दिलासा देणारी तुमची भाषा नाही.. पैसे द्याल तेव्हा द्या मात्र बोललं तर चांगलं ठेवलं पाहिजे तिकडे ट्रम्प समोर शेपटी हलवायची.आणि इथे येऊन सभा घ्यायचा मेळावा घ्यायचा ऑन दिवाळीच्या तोंडावर वीज दरवाढ सगळा गोडबंगाल आणि बनवाबनवी सुरू आहे. एकीकडे सांगायचं टॅक्स कमी केला आम्ही दुसरीकडे अशा पद्धतीने लू टायचं. तिथल्या तिथे घुमवून आम्हाला मारण सुरू आहे तिसऱ्या अर्थव्यवस्थेमध्ये आपण जात आहोत आणि या अर्थव्यवस्थेमध्ये रोजच्या शेतकऱ्यांच्या आत्महत्या आहेत , या अर्थ व्यवस्था अदानी .अंबानींसाठी आहेत का.? शेतीसाठी काय दिलं आम्हाला लूटायचे फक्त शुकर माना की नेपाळ होत नाही आपल्याकडे.. स्मार्ट मीटर ज्याने लावले ती कंपनी प्रचंड पैसे गोळा करणार आहे. अर्धे मंत्री अर्धे कंपनी. स्मार्ट मीटर लावून लुटण्याचे सरकारचे विचार आहेत मीटर लावण्याचा ठेका आणि त्याचे कमिशन किती भेटले हे विचारा यांना. ऑन ईव्हीएम व्हीव्हीपॅड ठेवण्यासाठी मुंबईत जागा ईव्हीएम तर सरकारचा आत्मा आहे ना..फार जपाव लागत त्याला.. इकडे काही केलं तर मशीन काम दाखवते ना रे.. आम्हालै लोकशाही आहे..मात्र ती मशीन शाही झाली आहे.. ऑन मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या घरी जाणार का वेळ भेटला तर जावू...गुलाबराव पाटील हे काही आमचे लक्ष्य आहे का..? आमच लक्ष आमचं शेतकरी आहे. पालकमंत्र्यांच्या घरावर मोर्चा काढू असे म्हटले तर या एवढे वाईट वाटण्याचे काय कारण. आम आदमी से चुने अगर आप हो तो आम आदमी आ रहा है तो स्वागत करो.. स्वागत आहे. जेवण करायला जाऊ ना बिलकुल. असे म्हणत बच्चू कडू यांनी मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या घरी जाण्याचे संकेत दिले आहेत.. बाईट _बच्चू कडू..
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Oct 05, 2025 11:15:19
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी नानपारा रूट पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन इन दिनों सन्नाटे में डूबे हुए है। जहां कभी यात्रियों की भीड़ दिखाई देती थी, आज वहां टिकट बांटने के स्थान पर कुत्तों की चहल-पहल है और दूर-दूर तक सिर्फ खाली पड़ी रेलवे लाइन नजर आती है। यह तस्वीरें इस ओर इशारा करती हैं कि पलिया से रेल सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया है और आने वाले दिनों में यहां हमेशा के लिए यही सन्नाटा पसरा रहने वाला है। रेल सेवाएं बंद होने की जानकारी मिलते ही पलिया की जनता में आक्रोश बढ़ गया है। नगर के बाजारों और दुकानों पर रेल नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगाए गए हैं। विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल से लेकर कई सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं । अब लोग मीटर गेज को ब्रॉड गेज में बदलने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिलाधिकारी को रेल मंत्रालय और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। रेलवे स्टेशन पर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ रेल सेवा बहाली का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और आजीविका से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से पलिया क्षेत्र को उपेक्षित किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वे कम किराए में ट्रेन से लखनऊ और नानपारा तक सफर कर पाते थे, लेकिन अब बसों में कई गुना किराया देना पड़ रहा है। व्यापार ठप हो रहा है और किसानों को गन्ना मंडियों तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी और कृषि उपज के परिवहन में आई रुकावटों को भी किसान नेताओं ने प्रमुख मुद्दा बताया। रेलवे सेवाएं बंद होने का सबसे ज्यादा असर पलिया, बेलरायां और तिकुनिया क्षेत्र पर पड़ रहा है। लोगों को यात्रा में तीन गुना अधिक खर्च करना पड़ रहा है और समय भी ज्यादा बर्बाद हो रहा है। लोगों का कहना कि जब तक पलिया से रेल सेवाएं बहाल नहीं होतीं और मीटर गेज को ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर आधुनिक रेल सुविधाएं शुरू नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 05, 2025 11:15:05
Keonjhar, Odisha:ଅସୁସ୍ଥ ହାତୀ ଛୁଆ କୁ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ବନ ବିଭାଗ ତତ୍ପର। ନିଜ ପକ୍ଷରୁ ଦୁରେଇ ଦେଇଛି ମା ହାତୀ। ଆଙ୍କର...କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଚମ୍ପୁଆ ବନାଞ୍ଚଳ ରେ ବୁଲୁଥିବା 29 ଟିକିଆ ହାତପଲ ରୁ ଗୋଟିଏ ଛୁଆ ହାତୀ ଦୀର୍ଘ ଦିନ ହେବ ବାମ ଗୋଡ ଆଘାତ ହେବାରୁ ଚାଲିବାକୁ କଷ୍ଟ ହୋଇପଡିଛି। ମା ହାତୀ ନିଜ ଛୁଆ କୁ ମଣିଷ ଙ୍କ ପରି ସ୍ନେହ କରୁଥିବାବେଳେ ଅନ୍ୟ ହାତୀ ମଧ୍ୟ ଅସୁସ୍ଥ ହାତୀ ଛୁଆ କୁ ସୁସ୍ଥ କରିବାରେ ଲାଗି ପଡିଛନ୍ତି । ହେଲେ ହାତୀ ଛୁଆ ଦିନକୁ ଦିନ ଚାଲିବାକୁ କଷ୍ଟ କର ହୋଇପଡିଛି। ତେବେ ହାତୀ ପଲ ସବୁ ଚେଷ୍ଟା ପରେ ଭି ନିଜ ଛୁଆ କୁ ଭଲ କରି ପାରୁନହାନ୍ତି। ଏହା ପରେ ମା ହାତୀ ନିଜ ଠାରୁ ଛୁଆ କୁ ଅଲଗା କରିବା ଏବେ ଭିଡ଼ିଓ ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟ କରିଛି। ତେବେ ଅସୁସ୍ଥ ହାତୀ ଛୁଆ UP ର ବନ ବିଭାଗ 24 ਘੰଟା ନଜର ରଖିଛି। ଲୋକଙ୍କ ଡ଼ାକବାଜି ଯନ୍ତ୍ର ସାହାଯ୍ୟ ରେ ଲୋକଙ୍କ ହାତୀ pāଖକୁ ନ ଯିବାକୁ ଓ ଏକୁଟିଆ ବୁଲୁଥିବା ଅସୁସ୍ଥ ହାତୀ ଛୁଆ କୁ ନ ଛୁଇଁବା ଓ ତାକୁ ବିରକ୍ତ ନ କରିବାକୁ ଲୋକଙ୍କୁ ସଚେତନ କରୁଛି। ତେବେ ବନ ବିଭାଗ ହାତୀ ଉପରେ ନଜର ରଖିବା ସହ ହାତୀ ଟିର କିପରି ଚିକିତ୍ସା ହେଇ ପାରିବ ସେ ନେଇ ଆରମ୍ଭ କରିଛି ପ୍ରକ୍ରିୟା。
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Oct 05, 2025 11:14:08
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : त्यौहारी सीजन में अतिक्रमण बन रहा प्रशासन के लिए चुनौती त्यौहारी सीजन में शहर के अंदर अतिक्रमण नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनने वाला है। करवा चौथ धनतेरस दीपावली के त्यौहार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन शहर के बाजारों से अभी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा व्यस्त रहने वाली सड़कों पर हो रही नो पार्किंग को भी पुलिस की ओर से नही हटाया जा रहा है। जिस कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस प्रकार है कि फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है और लोग सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है और सड़क हादसों की आशंका भी बनी हुई है। शहर के जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर अतिक्रमण से संबंधित फोटो और वीडियो वायरल कर समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों तक शायद सोशल मीडिया की फोटो वीडियो नहीं पहुंच रही है। हालांकि समय-समय पर पुलिस और नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने का दावा जरूर करती रही है। लेकिन हकीकत दावों के उलट नजर आ रही है। चार धाम यात्रा व कावड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का फोकस केवल नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग और हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण हटाने का रहा है। जबकि बाजार के आंतरिक मार्गों पर अतिक्रमण एक बार भी नहीं हटाया गया है। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण को बढ़ावा देने में दुकानदारों की भूमिका अहम है। जो अपने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों को अनुमति देने में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रतिदिन ठिये का किराया देते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्दी ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। गोपाल राम बिनवाल ( नगर आयुक्त, ऋषिकेश )
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 05, 2025 11:13:46
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जमीन को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी इस्तखार अहमद ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा दिल्ली रोड सहारनपुर के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।इस्तखार अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी फर्म फेमस स्पोर्ट्स, चिलकाना रोड के नाम से बैंक से 26 लाख रुपये का लोन लिया था। कोरोना काल में खाता एनपीए घोषित होने के बाद उन्होंने पूरी धनराशि चुका दी और बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया। इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची।पीड़ित के अनुसार, बैंक की नीलामी प्रक्रिया डीआरटी कोर्ट देहरादून द्वारा रद्द की चुकी थी, फिर भी गलत तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी गईं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी संपत्ति कब्जे में दिलाने का आदेश तथ्यात्मक रूप से गलत और विधि विरुद्ध है।इस्तखार अहमद ने प्रेस वार्ता कर दस्तावेज दिखाते हुए बैंक पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप लगाए तथा एसएसपी से गहन जांच और कार्यवाही रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 05, 2025 11:13:16
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद धमाका: बारूद के अवशेष मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है. सेंट्रल जेल के आसपास हुए इस धमाके में दो युवकों आकाश सक्सेना और आकाश कश्यप की मौत हो गई. धमाका के कारणों पर सुलझने के लिए लखनऊ की फॉरेंसिक टीम और ATS टीम मौके पर पहुँच कर साक्ष्य जुटा रही हैं. मौका स्थल से सुतली बम के अवशेष और बारूद के कण मिले हैं; मिट्टी और कार्बन के पार्टिकल्स से विस्फोट की संभावना पर ज़ोर है. सोशल मीडिया वीडियो और CCTV फुटेज से धुआँ और आग की लपटें दिख रही हैं. मृतक आकाश कश्यप ने पूर्व में बारूद की दुकान चलाई थी; स्थानीय बिल्डिंग अवैध कृषि भूमि पर बना बताई जा रही है, दस्तावेजों में सांसद मुकेश राजपूत की भाभी के नाम दर्ज है, नक्शा पास नहीं था और न ही इसकी अनुमति थी. राजनीतिक प्रतिक्रियाओं में सपा के सांसद प्रत्याशी ने धमाके को आरडीएक्स के बराबर बताया और जांच एजेंसियों से सचाई बताने की मांग की. अब सुरक्षा एजेंसियाँ यह भी देख रही हैं कि टेस्टिंग में यह किसी बड़ी साजिश से जुड़ा है या नहीं; पोस्टर वारदातों के बीच यह धमाका-आई लव मोहम्मद जैसे पोस्टर भी चर्चा में हैं. पुलिस, एटीएस और फॉरेंसिक टीम सभी कोणों से जांच कर रही हैं. परिवारों से अभी तक विरोध नहीं मिला.
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Oct 05, 2025 11:12:38
Hamirpur, Himachal Pradesh:पक्की सड़क न होने से दलदल भरे रास्ते से शव लेकर शमशान जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल。 ANK:-यूपी के हमीरपुर जिले में सिस्टम और सरकार के विकास के दावों की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया है जहाँ सडक़ न होने के कारण मजबूरी में ग्रामीण दलदल भरे रास्ते से शव लेकर शमशान घाट जाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद सिस्टम की अनदेखी से बदहाल पड़ी इस सड़क का शव ले जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो सरकार विकास के तमाम दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। V/O:-वायरल वीडियो मौदहा विकास खंड क्षेत्र के अरतरा गाँव का बताया जा रहा है जहाँ शमशान घाट तक पक्की सडक नही होने से कीचड और दलदल भरे रास्ते से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाने को मजबूर हुए हैं रास्ता इतना खराब है कि बिना कुछ लिए भी इस रास्ते से पैदल निकलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है लेकिन ग्रामीणों की मजबूरी है कि एक तो किसी अपने को खोने की पीड़ा और कंधों में शव का भार ऊपर से रास्ता न होने ऊबड़ खाबड़ दलदल भरा रास्ता ग्रामीणों के कष्टों को औऱ भी बढ़ा रहा है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद यूजर्स सड़क की बदहाली को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि करता है वही मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरुण सिंह का कहना है मामला उनके संज्ञान में नही है वीडियो के बारे में जानकारी कर जाँच कराई जाएगी। BYTE:-अरुण सिंह (सीडीओ)
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 05, 2025 11:12:28
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 05, 2025 11:12:13
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जमीन को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी इस्तखार अहमद ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा दिल्ली रोड सहारनपुर के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस्तखार अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी फर्म फेमस स्पोर्ट्स, चिलकाना रोड के नाम से बैंक से 26 लाख रुपये का लोन लिया था। कोरोना काल में खाता एनपीए घोषित होने के बाद उन्होंने पूरी धनराशि चुका दी और बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया। इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची। पीड़ित के अनुसार, बैंक की नीलामी प्रक्रिया डीआरटी कोर्ट देहरादून द्वारा रद्द की जा चुकी थी, फिर भी गलत तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी गईं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी संपत्ति कब्जे में दिलाने का आदेश तथ्यात्मक रूप से गलत और विधि विरुद्ध है। इस्तखार अहमद ने प्रेस वार्ता कर दस्तावेज दिखाते हुए बैंक पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप लगाए तथा एसएसपी से गहन जांच और कार्यवाही रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Oct 05, 2025 11:11:42
Ballia, Uttar Pradesh:धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में बलिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार ,बाइबिल सहित बैनर बरामद दरअसल एक वादी द्वारा भीमपुरा थाने को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि बाराडीह लवाईपट्टी गांव में विनोद कुमार द्वारा हरिजन बस्ती में कुछ बाहरी लोगों के साथ बस्ती के स्थानीय लोगों को एकत्र करके ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने के साथ ही सामग्री बाटी जा रही है। इसके साथ ही इन लोगों द्वारा ईसाई धर्म अपनाने पर रुपया और नौकरी के साथ आवास देने का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। साथ ही इन लोगों द्वारा हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति तोड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है ।इन आरोपों पर पुलिस ने विधি विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिवेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने उसके पास से एक बाइबिल पुरानी कॉपी और एक बैनर भी बरामद किया है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Oct 05, 2025 11:11:24
Rishikesh, Uttarakhand:त्योहारी सीजन में अतिक्रमण नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनने वाला है। करवा चौथ धनतेरस दीपावली के त्यौहार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन शहर के बाजारों से अभी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा व्यस्त रहने वाली सड़कों पर हो रही नो पार्किंग को भी पुलिस की ओर से नहीं हटाया जा रहा है। जिस कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस प्रकार है कि फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है और लोग सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है और सड़क हादसों की आशंका भी बनी हुई है। शहर के जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर अतिक्रमण से संबंधित फोटो और वीडियो वायरल कर समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों तक शायद सोशल मीडिया की फोटो वीडियो नहीं पहुंच रही है। हालांकि समय-समय पर पुलिस और नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने का दावा जरूर करती रही है। लेकिन हकीकत दावों के उलट नजर आ रही है। चार धाम यात्रा व कावड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का फोकस केवल नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग और हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण हटाने का रहा है। जबकि बाजार के आंतरिक मार्गों पर अतिक्रमण एक बार भी नहीं हटाया गया है। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण को बढ़ावा देने में दुकानदारों की भूमिका अहम है। जो अपने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों को अनुमति देने में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रतिदिन ठिये का किराया देते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्दी ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top