Back
जहानाबाद के दामोदरपुर में सड़क हादसे के बाद दो गुट भिड़े, कई घायल
MKMukesh Kumar
Feb 04, 2026 23:31:02
Jehanabad, Bihar
बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहाँ एक छोटी सी सड़क दुर्घटना ने हिंसक मोड़ ले लिया। दो गुट के लोग आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट की। इस घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बराबर पर्यटन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव की है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर बनी है जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि विवाद की चिंगारी एक वाहन के टकराने से सुलगी। एक पक्ष की माने तो वह ऑटो लेकर अंगुरबागन गांव से लौट रहा था, तभी आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने एक फोरव्हीलर में ठोकर मार दी। गलतफहमी में स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया, जिसके बाद पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ भिड़ गए। शांतिपूर्ण रहने वाला दामोदरपुर गांव अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वही अचानक हुए हमले में गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वही दूसरे पक्ष के एक युवती ने बताया कि उसकी मां गांव में ही दुकान चलाती है। उसके दुकान पर लोग अक्सर गाली गलौज करते रहते गया। बुधवार की देर शाम गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसकी मां दुकान बंद कर रही थी तभी एक पक्ष के लोग आए और मारपीट करने लगे। ऐसी मारपीट में बैजनाथ यादव, हसमत बानो, धीरेंद्र यादव और शाहजहाँ आलम सहित सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बराबर पर्यटन थाना और मखदुमपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँच गयी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से महिलाओं सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है ताकि दोबारा हिंसा न भड़के.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 05, 2026 00:45:340
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 05, 2026 00:45:19Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात तक मुख्यमंत्री कार्यालय में राजकीय कार्यों में व्यस्तता के बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए हुए रवाना।
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 04, 2026 23:30:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 04, 2026 23:30:250
Report
0
Report
0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 04, 2026 19:02:080
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 04, 2026 19:01:490
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 04, 2026 19:01:280
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 04, 2026 19:01:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 04, 2026 19:00:530
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 18:45:200
Report