Back
जहानाबाद में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया
MKMukesh Kumar
Feb 21, 2026 13:01:53
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान कथित रूप से देश की छवि को धूमिल करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में किया गया। दरअसल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा से राष्ट्रहित के विरुद्ध रही हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में कोई सकारात्मक पहल करते हैं, तब कांग्रेस और उसके समर्थक उसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की वैश्विक छवि को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के किसी भी बयान या गतिविधि का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 14:23:250
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 21, 2026 14:23:060
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 21, 2026 14:22:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 21, 2026 14:21:540
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 21, 2026 14:21:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 14:21:200
Report
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 21, 2026 14:20:500
Report
ADAnup Das
FollowFeb 21, 2026 14:20:020
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 14:19:380
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 21, 2026 14:19:090
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowFeb 21, 2026 14:18:230
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 21, 2026 14:18:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 14:17:340
Report
0
Report