Back
जहानाबाद में शराबी पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को घायल किया, आरोपी फरार
MKMukesh Kumar
Nov 08, 2025 04:05:32
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद में चुनावी हलचल के बीच एक दिल दहला देने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पति ने पैसे की मांग को लेकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामानंद कॉलोनी की है। घायल महिला की पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हुलासगंज प्रखंड के नरमा गांव की रहने वाली हैं और वह शहर के रामानंद कॉलोनी में रहकर चौका-बर्तन का काम करती है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला का पति रवीश कुमार पेशे से हलवाई हैं, शराब पीकर घर लौटे पर पत्नी ने उसे खाना देने गयी इसी बीच वह पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर रवीश ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर तबातोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पति वहां से फरार हो चुका था। आनन फानन में लोगो ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पड़ोसी ने बताया कि वह शराब पीकर बराबर महिला के साथ मारपीट किया करता रहता है। तीन दिन पहले भी मारपीट किया था। वही सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पति ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया है। महिला के शरीर पर पेट,गर्दन समेत कई जगहों पर जख्म के निशान है। जिसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। इधर घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है。
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
जालौन:- कोंच तहसील के राजकीय हाईस्कूल जमरोही खुर्द में उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह ने औचक निरीक्षण
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 08, 2025 06:04:350
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 08, 2025 06:03:390
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 08, 2025 06:03:200
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 08, 2025 06:03:060
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowNov 08, 2025 06:02:520
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 08, 2025 06:02:370
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowNov 08, 2025 06:02:200
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 08, 2025 06:02:040
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 08, 2025 06:01:530
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 06:01:420
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 08, 2025 06:01:220
Report