Back
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जहानाबाद में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
MKMukesh Kumar
Feb 08, 2026 13:16:40
Jehanabad, Bihar
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। गिरफ्तारी के विरोध में सूबे के कई हिस्सों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पप्पू यादव के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद अरवल मोड़ के समीप उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सोची-समझी राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश करार दिया। पप्पू यादव के समर्थक संजय यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए विरोध की आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब वे जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करते हैं, तब-तब उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें फंसाया जाता है। संजय यादव ने कहा कि नीट छात्रा मामले में न्याय की मांग को कमजोर करने के उद्देश्य से ही पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पप्पू यादव नीट छात्रा को न्याय दिलाने की आवाज उठा रहे थे, तभी 31 साल पुराने मामले का हवाला देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पप्पू यादव को 24 घंटे के भीतर रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया है, जब लोकसभा सत्र चल रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद की नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव ने सड़क से लेकर सदन तक लगातार आवाज उठाई। उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है, जिसमें पीड़िता के माता-पिता भी शामिल हैं। हरिनारायण द्विवेदी ने गृह मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्री ने कहा था कि बिहार में जो भी गलत करेगा उस पर बुलडोजर चलेगा, लेकिन आज सवाल है कि योगी मॉडल का बुलडोजर कहां गया? अपराधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है, इसलिए इस तरह के दमनात्मक कदम उठा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीतिक कार्रवाई कर रही है। वही प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। अंत में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पप्पू यादव की गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वही इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी जो मार्च के साथ साथ चलती हुई दिखाई दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report