Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

बारिश ने मचाई तबाही,भगवाना गांव के महादलित टोले में एक दर्जन से अधिक घर ध्वस्त, 100 एकड़ से अधिक धान डूबा

Aug 04, 2025 03:13:43
Jamui, Bihar
जमुई दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने सदर प्रखंड के भगवाना गांव में तबाही मचा दी है। सरकार की ओर से पूर्व में चलाए गए नहर और पईन अतिक्रमण मुक्त अभियान की सच्चाई महज 48 घंटे की बारिश ने उजागर कर दी। पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से पूरा गांव जलमग्न हो गया है। महादलित टोले में एक दर्जन से अधिक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि अधिकांश घरों में पानी घुस गया है। करीब 100 एकड़ से अधिक धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोग घर छोड़कर सड़क पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। विडंबना यह है कि जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में तीसरे दिन यानी 60 घंटे बीत जाने के बाद भी रविवार शाम तक कोई भी पदाधिकारी हालात का जायजा लेने
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishal Kumar
Feb 09, 2026 04:01:45
Saharsa, Bihar:सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव में एक साथ तीन दोस्तों की अर्थी उठने के बाद पूरा इलाका गमगीन हो गया. मृतकों के परिवार वालों के बीच चीख पुकार से इलाका शोक में डूबा रहा. कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा गांव में चार दोस्तों ने मकई के खेत में जाकर कीटनाशक दवा पी ली थी जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई और आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि चौथा युवक खतरे से बाहर है. घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची है और छानबीन शुरू हो गई है. वरीय पुलिस अधिकारी और FSL की टीम भी पहुंचकर जांच कर रहे हैं. शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. बताया जाता है कि सभी दोस्त नशा करने के लिए फेराडोन नामक कीटनाशक दवा का सेवन कर चुके थे जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई और इलाज के दौरान तीन दोस्तों की मौत हो गई.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 09, 2026 04:01:33
Faridabad, Haryana:सूरजकुंड मेला भीड़ से गुलजार… अब तक 7.28 लाख पर्यटकों ने किया दीदार 3.20 लाख पर्यटकों की भागीदारी से शिल्पियों, दुकानदारों के खिले चेहरे फरीदाबाद, दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेलों में शुमार 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले ने इस वर्ष भी लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेले में रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। अब तक 9 दिनों में 7 लाख 28 हजार पर्यटक मेले का दीदार कर चुके हैं। दूसरे वीकेंड पर 3.20 लाख से अधिक पर्यटकों की भागीदारी से शिल्पियों, कारीगरों, बुनकरों और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ही 2 लाख 20 हजार पर्यटक सूरजकुंड मेले में पहुंचे। मुख्य चौपाल, मिनी चौपाल, नाट्यशाला और विभिन्न पवेलीयनों में आयोजित गतिविधियों की शुरुआत से पहले गत दिवस हुए हादसे के मद्देनजर मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा बलिदान हुए इंस्पेक्टर जयवीर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड नक्काशी वाली प्लेट आकर्षण का केंद्र नेशनल अवॉर्ड विजेता शिल्पकार हुसैन द्वारा तैयार की गई वर्ल्ड रिकॉर्ड नक्काशी वाली प्लेट स्टॉल नंबर 1213 पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिल्पकार हुसैन इस बार मेले में एक ऐसी अनूठी पीतल की प्लेट लेकर आए हैं, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया है। इस प्लेट पर 52 हाथियों की बारीक नक्काशी की गई है। प्लेट पर 24 कैरेट गोल्ड की नक्काशी का काम किया गया है, जो इसकी भव्यता में चार चांद लगाता है। इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। स्टॉल पर पीतल के फ्लावर पॉट, ज्वेलरी, सुराही, नक्काशीदार बर्तन, विभिन्न आकारों की पीतल की घंटियां और सजावटी सामान भी प्रदर्शित किए गए हैं। रिकॉर्ट तोड़ सकता है मेला मेला पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बार स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से स्थानीय बाजार को वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सुनियोजित तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम स्टेट के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं पार्टनर नेशन इजिप्ट की पारंपरिक कला, वास्तुकला शैली और शिल्प उत्पादों ने पर्यटकों को विशेष रूप से लुभाया है। इजिप्ट पवेलियन में प्रस्तुत हस्तनिर्मित कलाकृतियां, सजावटी वस्तुएं और सांस्कृतिक झलकियां पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक देशों के कलाकार मुख्य चौपाल पर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं, वहीं मिनी चौपाल पर क्षेत्रीय लोकनृत्य और संगीत कार्यक्रमों का भी पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 38वें सूरजकुंड मेले में कुल 15 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस बार केवल 9 दिनों में ही 7.28 लाख पर्यटकों ने पहुंच चुके हैं। आगामी वीकेंड सप्ताह के चलते पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। मेला 15 फरवरी तक
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 09, 2026 04:01:04
Jaipur, Rajasthan:कुतीना (कोटपूतली-बहरोड़)नीमराना उपखंड क्षेत्र के कुतीना गांव स्थित बाबा कुंदन दास गौशाला का वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गौसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने की। पवन बाबा जी के नेतृत्व में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में गौसेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा गौशाला के विकास और संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, शंकर सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान कलाकार रमेश कलावड़िया, संजय पटेल और कंचन यादव ने भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 09, 2026 04:00:40
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 09, 2026 03:49:33
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 09, 2026 03:48:36
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Feb 09, 2026 03:47:16
Patna, Bihar:लोकेशन पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेंगे पटना, स्वागत के लिए राजधानी सजधज कर तैयार है… बापू सभागार में अभिनंदन समारोह को लेकर भव्य तैयारी की गई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पटना की सड़कें पोस्टर और बैनर से पट गई है….कार्यकर्ताओं का जोश 'हाई' है। पटना के दो दिनों के प्रवास में नितिन नवीन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे…. बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे, इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूती देने का संदेश देंगे। अभिनन्दन समारोह के बाद जय प्रकाश नारायण के आवास चरखा समिति जाएंगे नितिन नवीन, चरखा समिति में जेपी प्रतिमा को नमन करने के बाद टेलर रोड स्थित आवास लौटेंगे。 4.55 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे नितिन नवीन, मन की बात कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करेंगे… और विधानमंडल दल की बैठक में उपस्थित रहेंगे。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 09, 2026 03:46:53
Darbhanga, Bihar:दरभंगा—6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश के बाद पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सीधे श्मशान भूमि पहुंचा शव, परिजन न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल श्मशान के लिए निकले। छह वर्षीय बच्ची का दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक घटना से इलाके में दिनभर तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। देर शाम होते-होते पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद सतीघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भी सतिघाट श्मशान में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी, अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मोमबत्तियां हाथ में लेकर श्मशान घाट तक पहुंचे और घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Feb 09, 2026 03:45:20
Malda, West Bengal:আবার ভাঙণ কংগ্রেসের।মৌসম বেনজির নুর তৃণমূল ছেড়ে কংগ্রেসে যোগ দেওয়ার পরই শুরু হয়েছে ভাঙণ। রাজ্যের মন্ত্রী সাবিনা ইয়াসমিনের তথা মোথাবাড়ি বিধানসভার বিধায়ক সাবিনা ইয়াসমিন তার কেন্দ্রেই কংগ্রেস ঘরে ভাঙণ ধরিয়েছেন। আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনের আগে একে অপরের ঘর ভাঙাভাঙিতে জমজমাট মালদার রাজনীতি। কালিয়াচক ২ নম্বর পঞ্চায়েত সমিতির কংগ্রেস সদস্য ও বিজেপি নেতা সহ প্রায় শতাধিক কংগ্রেস ও বিজেপি কর্মী যোগ দিলেন তৃণমূলে। কংগ্রেস ও বিজেপিতে থেকে কাজ করা যাচ্ছিল না, তৃণমূলে যোগদানের পর প্রতিক্রিয়া নবাগতদের। যোগদানকারীদের হাতে দলীয় পতাকা তুলে দিলেন রাজ্যের মন্ত্রী ও মোথাবাড়ির বিধায়ক সাবিনা ইয়াসমিন। নির্বাচনের দিন যতই এগিয়ে আসছে ততই বাড়ছে দলবদলের হিড়িক। মোথাবাড়ি বিধানসভার উত্তর পঞ্চানন্দপুরের পর এবার রাজনগর গ্রাম পঞ্চায়েতেও কংগ্রেস বিজেপিতে ভাঙন। পঞ্চায়েত সমিতির কংগ্রেস সদস্য ও স্থানীয় বিজেপি নেতা সহ তৃণমূল কংগ্রেসে যোগ দিলেন শতাধিক কর্মী। যদিও এই দল বদল কে গুরুত্ব দিতে নারাজ কংগ্রেস নেতৃত্ব। মালদা জেলা কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক সায়েম চৌধুরী বলেন, এই দল বদলে কংগ্রেসের কোন ক্ষতি হবে না। যারা দল ছাড়ছেন তারা ব্যক্তিগত স্বার্থ চরিতার্থ করতে যাচ্ছেন।মন্ত্রীর পায়ের তলায় মাটি নেই তাই এই ধরনের দলবদল করাচ্ছেন। ভয় দেখিয়ে টাকার লোভ দিয়ে দলবদল করানো হচ্ছে। প্রতিক্রিয়া বিজেপির। বিজেপি দক্ষিণ মালদা সাংগঠনিক জেলা अध्यक्ष অজয় গঙ্গোপাধ্যায় বলেন, প্রতিদিন তৃণমূল ছেড়ে কংগ্রেস বিজেপিতে যোগদান চলছে। উনি কোন খবর রাখেন না। ২৬ সে উনার দলের নেতারাই অন্য জায়গায় ভোট দিয়ে বাস্তব চিত্রটা উনাকে বুঝিয়ে দেবেন। রাজ্যের মন্ত্রী তথা মোথাবাড়ির বিধায়ক সাবিনা ইয়াসমিনের অভিযোগ গোপনে কংগ্রেস ও বিজেপি গোপন আঁতাত করেছে তাকে পরাজিত করার জন্য। তবে সেই ষড়যন্ত্র সফল হবে না। বিগ জিরো পাবে কংগ্রেস। নবডঙ্কা হবে মৌসমদের পরিকল্পনা। উল্টো গোনার সময় এসেছে কংগ্রেসের।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 03:39:31
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला, थाना भमोरा पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना भमोरा क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, लूट से जुड़े मोबाइल फोन सहित कुल चार मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जफर उर्फ जफरुद्दीन, सुदामा उर्फ केशव दिवाकर के रूप में हुई है। दोनों घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
69
comment0
Report
Advertisement
Back to top