Back
जमुई में तेज रफ्तार कार हादसे में चार घायल, चार साथी फरार
ANAbhishek Nirla
Dec 31, 2025 16:04:14
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बासुकीटांड़-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर मानसिंहडीह जंगल के पास मंगलवार शाम को तेज रफ्तार का कहर और दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। देवघर से पूजा कर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में जहां चार युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे, वहीं उनके साथ कार में सवार चार अन्य साथी उन्हें उसी हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक अमन कुमार ने बताया कि वह गिद्धौर थाना क्षेत्र के अपने सात अन्य दोस्तों के साथ देवघर घूमने गया था। वापसी के दौरान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के मानसिंहडीह जंगल में उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अमन ने बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार मोनू शर्मा, सुमित विश्वकर्मा, राहुल रावत और मोनू राम सुरक्षित निकल गए या उन्हें कम चोटें आईं, लेकिन वे अपने गंभीर रूप से घायल चार दोस्तों (आयुष, करण, अमन और रौशन) को मदद करने के बजाय मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। राहगिरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाने के अवर निरीक्षक नंदन कुमार दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तत्परता दिखाई और सभी चार घायलों को अपने पुलिस वाहन में लादकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. गायत्री कुमारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चारों युवकों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है। चंद्रमंडीह पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है और फरार युवकों का पता लगा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 31, 2025 17:31:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:30:180
Report
0
Report
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowDec 31, 2025 17:19:30Asansol, West Bengal:বছরের শেষ দিন. উৎসবের মেজাজে আসানসোল শিল্পাঞ্চল। নাচে গানে ভরে ঊঠেছে বৃটিশ আমলের তৈরি আসানসোল ক্লাব প্রাগন।
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:19:130
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 31, 2025 17:16:440
Report
0
Report
1
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowDec 31, 2025 17:07:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 31, 2025 17:06:270
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 31, 2025 17:05:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 31, 2025 17:05:400
Report