841428
गोपालगंज में राजद नेता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के यादोपुर थाना क्षेत्र में राजद नेता और BDC सदस्य सुनील यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेतिया रोड पर मिला। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया, लेकिन परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही सदर SDPO प्रांजल ने बताया कि शव को सदर अस्पताल लाया गया है और मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है और कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खोरा कॉलोनी, गाज़ियाबाद में किशोर की चाकू से हत्या; CCTV उपलब्ध, 5 नामजद आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad, Uttar Pradesh: खोरा कॉलोनी में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या पर DCP धवल जायसवाल ने कहा, "28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है... ये लोग पहले से ही दोस्त थे। बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हमला किया गया। 5 आरोपी इसमें नामजद किए गए हैं, 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे पास CCTV है, ये पहले भी साथ थे। मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है।0
0
Report
NHAI वर्कर ट्रक की चपेट में, तीन घायल; 20 मिनट में भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची
Panchkula, Haryana:मौली चौंकी के नजदीक NHAI के वर्कर को ट्रक ने उडाया। तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल। 20 मिनट तक भी नहीं पहुंची एंबुलेंस।0
0
Report
संगीत सोम के बयान के बाद यूपी 2027 में बाबा 350 के बराबर?
Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता बाइट on संगीत सोम बीजेपी नेता संगीत सोम का बड़ा बयान.. 2027 में यूपी से बाबा में कहीं नहीं जा रहा.. बाबा 350 के बराबर आ रहा है.. सपा, कांग्रेस डबल डिजिट में भी नहीं आएगी कांग्रेस की बाइट0
0
Report
Advertisement
पड़ोस के झगड़े में चाचा ने खिड़की से लटककर वीडियो बना वायरल कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है...पड़ोस में हो रहे झगड़े की आवाज़ साफ नहीं आई तो चाचा ने ऐसा कारनामा कर दिया कि इंटरनेट पर वायरल हो गए...जान जोखिम में डालकर खिड़की से लटकते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने लगे...लोग कह रहे हैं — 'जिज्ञासा इंसान से कुछ भी करवा सकती है! पड़ोस के झगड़े में बढ़ी चाचा की दिलचस्पी ! खिड़की से लटककर बना डाली वीडियो0
0
Report
डोगेश भाई के भौंक से कुत्ते भयभीत, वायरल वीडियो ने यूजर्स हंसी छुड़ा दी
Noida, Uttar Pradesh:आपने अक्सर सोशल मीडिया पर देखा होगा कि आवारा कुत्ते लोगों के पीछे पड़ जाते हैं और कई बार लोगों को काफी परेशान कर देते हैं... अब सोशल मीडिया पर इस बार एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है... जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं... वीडियो में इस बार कुत्तों ने आदमी को नहीं बल्कि एक आदमी ने कुत्तों को परेशान किया गया... शख्स पर भौंकना 'डोगेश भाई' को पड़ा भारी... शख्स ने किया ऐसा कि डर ा हुआ है कुत्ता समाज0
0
Report
आकाशीय बिजली से 12 मवेशियों की मौत, जंगल किनारे चर रहे थे जानवर
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - आकाशीय गाज की चपेट में आकर 12 मवेशियों की मौत, घास चरने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे मवेशी, घास चरने के लिए ले जंगल किनारे ले जाये गए थे सभी मवेशी, तपकरा थाने के अमडीहा की घटना。0
0
Report
Advertisement
On NEET paper leak, Bageshwardham sarkaar in Katha at Badrinath, speaks it's systems fault.
Mumbai, Maharashtra:On NEET paper leak, Bageshwardham pandit Dhirendra Shastriji, in Katha at Badrinath dham, Uttrakhand, Bharat (India)🇮🇳, says that it's systems fault and so why Children's should suffer, he further says that next time fees should be free.0
0
Report
भाद्राजून में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, ट्रेलर जब्त
Jalore, Rajasthan:आहोर आहोर क्षेत्र के भाद्राजून में वन विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भाद्राजून से जोधपुर की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रेलर को नाकाबंदी के दौरान रोका गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, नाका प्रभारी रूपाराम देवासी और वन विभाग की टीम ने वाहन की जांच की。 तलाशी के दौरान ट्रेलर में करीब 300 से अधिक कट्टों में भरा कोयला मिला। प्रारंभिक जांच में परिवहन संबंधी दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग ने ट्रेलर और कोयले को मौके पर ही जब्त कर लिया वन विभाग ने चालक को हिरासत में लेकर कोयले के स्रोत और परिवहन से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। नाका प्रभारी रूपाराम देवासी ने बताया कि विभाग को अवैध कोयला परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई。 वन विभाग का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध वन उत्पादों और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
भीषण गर्मी में छत पर काम कर रहे मजदूर का देसी जुगाड़ वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है...ऐसे मौसम में जो लोग खुले आसमान के नीचे काम करते हैं, उनकी हालत क्या होती होगी, इसका अंदाजा लगाना भी आसान नहीं है...तेज गर्मी में छत पर काम कर रहे एक पुताई मजदूर ने धूप से बचने के लिए गत्ते का देसी जुगाड़ अपनाया...ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को भावुक कर रहा है इंटरनेट पर छाया मजदूर का देसी जुगाड़ वीडियो देख इमोशनल हो गए यूजर्स0
0
Report
Advertisement
पिडावा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दो युवकों की दर्दनाक मौत
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के पास बीती रात बाइक सवार दो युवक रोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। एएसआई शेर सिंह ने घटना को लेकर बताया कि बांसखेड़ी निवासी भरत सिंह व ढाबलाभोज का रहने वाला दुर्गालाल बीती night बाइक पर सवार होकर पिड़ावा से उनके गांव जा रहे थे। उसी दौरान बांसखेड़ी गांव के पास रात के अंधेरे में रोड़ पर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो को पिड़ावा के उप जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह दोनों शवो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस फिलहाल घटना को लेकर अनुसंधान कर रही है。0
0
Report
इंदौर में भाजपा जिला ग्रामीण प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दिग्गज नेताओं के साथ
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में भाजपा जिला ग्रामीण का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ जिसमें बीजेपी के प्रदेश प्रभारी सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया. भाजपा द्वारा चलाए जा रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के चलते इंदौर जिला ग्रामीण का प्रशिक्षण वर्ग मांगलिया स्थित द एक्सोटिक में आयोजित हुआ जहाँ भारतीय जनता पार्टी के इंदौर जिले के ग्रामीण के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, राजसभा सांसद कविता पाटीदार, मंत्री सावित्री ठाकुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए. वहीं कल समापन सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल होने की भी जानकारी है. प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई.0
0
Report
तारपुरा एयरपोर्ट विरोध: किसानों ने जमीन न जाने का किया संकल्प, बारिश के बीच कैंडल मार्च
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर तारपुरा एयर पोर्ट का विरोध एंकर सीकर के तारपुरा एयर पोर्ट के विरोध लगातार जारी है। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध में तारपुरा, दादिया सहित कई गांवों के किसानो ने हवाई पट्टी से हरिराम जी मन्दिर तक मोबाइल कैंडल मार्च निकाला। किसान नेता विजेंद्र काजला सहित काफी संख्या मे महिलाएं, बच्चे और किसान कैंडल मार्च के मौजूद रहे। किसानो ने सरकार को मोबाइल जलाकर जागने का संदेश देते हुए नारेबाजी की। मौसम की अंगड़ाई के साथ किसानो ने इस हक की लडाई को जारी रखने की प्रतिबधता दोहराई। किसानो ने जय जवान जय किसान, हम हमारा हक मांगते, नही किसी से भीख मांगते, आवाज दो हम एक हैं, युगो युगो से नाता है, धरती हमारी माता है, भारत माता की जयकर लगाए। तेज बारिश के दोरान भी महिलाओं और किसानो ने मार्च मे रोष मे जोश दिखाया। किसानों का कहना है तारपुरा एयरपोर्ट तर्क संगत नहीं है इसे किसानों को नुकसान होगा और किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं जाने देंगे। किसान काफी दिनों से लगातार आंदोलन धरने प्रदर्शन कर रहे है。0
0
Report
Advertisement
नागौर में बयानबाजी से सियासत गर्म, बेनीवाल बनाम भाजपा नेता के बीच तू-तू मैं-मैं
Nagaur, Rajasthan:नागौर राजस्थान में इन दिनों नेताओं द्वारा एक दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला चल रहा है । नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए रहे हैं। वहीं हाल ही में भैराणा आंदोलन के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर बयानबाजी की गई जिसके बाद सियासत गर्माई हुई है । वहीं भाजपा नेताओं की और से बयान आ रहे हैं । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद डॉ ज्योति मिर्धा आज नागौर दौरे पर रही । इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर जनसुनवाई की । वहीं जी मीडिया संवाददाता दामोदर ईनाणियां के साथ एक्सक्लूसिवज बातचीत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल के बयान को लेकर बड़ा बयान दिया है । मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल अपना कद बढ़ाने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं । वो एक तरफ मुख्यमंत्री हैं देश की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं ,और एक तरफ हनुमान बेनीवाल जिनकी पार्टी शून्य है एक भी विधायक नहीं है । वो खुद अपने बेटे के जन्मदिन मनाने के लिए हमारी ही पार्टी के बड़े नेताओं बुलाने के लिए चार चार घंटे इंतजार करते रहते हैं । इनकी अब कोई वैल्यू नहीं रही है । ये अब झटपटा रहे हैं आगे पंचायती राज के चुनाव आ रहे मेरे साख रहे जाये और कोई आर एल पी का टिकट ले ले । मुझे लग रहा है बीजेपी के नेताओं कोइसके पीछे बयान का खंडन करने की जरूरत नहीं है । इनके पीछे कुछ इनकी वानर सेना जैसे कुछ लोग बचे हुए हैं जिनके सोशल मीडिया पर टीआरपी मिल जाये । उनकी रोटी रोजी का जरिया भी यही बना हुआ है । इनको इतना फिड देने की जरूरत भी नहीं है । हमारी सरकार बढ़िया काम कर रही है मुख्यमंत्री बढ़िया काम कर रहे हैं । इनके कहने से मुख्यमंत्री हट नहीं रहे है ,आप एक भी विधायक जीता नहीं पाये ,अपनी पत्नी को जीता नहीं पाये और बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री को बदलने की । कल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कुचामन दौरे के दौरान रालोपा कार्यकर्ताओ द्वारा काले झंडे दिखाने के मामले को लेकर मिर्धा ने कहा कि यहां आगामी चुनावों में टिकटो के लिए होड लगा रखी है । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक सरल और नेक इंसान हैं उनको लेकर इस प्रकार की टिप्पणियां करना गलते है । प्रदेशाध्यक्ष जी के बेटे की शादी में इन्हें बुलाया था तो वहां आने पर इनके द्वारा मान सम्मान दिया गया और उन पर ही ये इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं । हनुमान बेनीवाल बड़े नेताओं की शादियों और प्रोग्रामो में जाकर वहां फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर लगाते हैं और लोगों को बता रहे हैं भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी नजदीकियां है । ताकि बड़े अफसरों को वो दिखाकर अपनी दुकान चला सके । लेकिन अब वो घड़ा फूट गया है । वहीं आप कह रहे हैं मुख्यमंत्री को हटायेंगे । लेकिन आप जिस पार्टी के सर्वेसर्वा हो उसकी कार्यकारिणी तो बना लो । वो तो आपसे बन नहीं रही है । वहीं डॉ ज्योति मिर्धा ने राज्यसभा में जाने की बात को लेकर कहा जो भी पार्टी जिम्मेदारी देगे उसको निभाना है । अभी ये सब पार्टी ही तय करेंगी .0
0
Report
बंद होती दुकान के नीचे से घुसकर पति ने किया सामान खरीदना, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में एक वियतनामी पति अपनी पत्नी के लिए सामान खरीदने के लिए ऐसा कारनामा कर देता है कि लोग उसे असली लीजेंड बता रहे हैं...आमतौर पर लोग दुकान बंद होने पर वापस घर लौट जाते हैं... लेकिन इस शख्स ने हार नहीं मानी...पत्नी का सामान लेना उसके लिए इतना जरूरी था कि उसने बंद हो रही दुकान के नीचे से घुसकर एंट्री मार दी. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है बंद होती दुकान के नीचे से घुसा पति यूजर्स ने वीडियो पर किए फनी कमेंट0
0
Report
उत्तराखंड दौरे में नितिन नबिन ने शिक्षा और स्टार्टअप के लिए दी सकारात्मक दिशा
Dehradun, Uttarakhand:मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन आज उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन सिंहनीवाला के शिवालिक कॉलेज के एकेडमिक कॉन्क्लेव विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में पहुँचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में देश ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्टार्टअप का बेहतर सिस्टम बन रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दे रही है. डिजिटल क्रांति के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है. चार-धाम में बेहतर व्यवस्थाओं, UCC को लागू करने और होम स्टे से रोजगार के अवसर शुरू करने पर विचार किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत का मौका देने पर चर्चा की. कार्यक्रम में हिमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रकाश सिंह, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर त्रिप्ता ठाकुर और IIT Roorkee के डायरेक्टर राजीव अहूजा भी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
