841428
गोपालगंज में कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार
Bihar:गोपालगंज में पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है, जो नगर थाना क्षेत्र में कई मामलों में नामजद बदमाश था। वह गंडक नदी के रास्ते नाव से शराब तस्करी कर यूपी से गोपालगंज लाता था। यादोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि मुकेश यादव कई वर्षों से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है और उसने तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है, जिन पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मुकेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहार के दौरान सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस ने सख्त चेकिंग शुरू कर दी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पूरे छाता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष रूप से पुलिस की पैनी नजर रही। सीओ छाता भूषण वर्मा ने स्वयं पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों व संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों को भी सख्त चेतावनी दी गई, ताकि त्योहारों के माहौल में कोई खलल न पड़े और आमजन सुरक्षित वातावरण में उत्सव मना सकें। जनपद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों की शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में सुरक्षा एवं सतर्कता के मद्द्देनजर यह निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
नरेला की साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें मौके पर पहुंचीं
New Delhi, Delhi:स्टोरी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के F ब्लॉक की साइकिल के पाठ बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग लोकेशन नरेला एंकर नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भीतर 24 घंटे में दूसरी घटना सामने आई है जहां सुबह सवेरे एक साइकिल बनाने के पाठ की फैक्ट्री में ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई आज की लगता इतनी तेज थी के आसपास की फैक्ट्री के मजदूर भी बाहर आ गए मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया बताया जा रहा है कि जब उपरी मंजिल में आग लगी तो वहां पर मजदूर काम कर रही थी लेकिन आपकी लगता जैसे ही बढ़ने लगी तो सभी लेवल वहां से बाहर निकलती गई फिलहाल अभी तक किसी के अंदर फंसा होने की कोई जानकारी नहीं है और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी और आग पर काबू पाने में जुटी है0
0
Report
इन्द्रधनुषी यूकेलिप्टस की छाल बार-बार झड़ती, समय के साथ रंग बदलते
Noida, Uttar Pradesh:Rainbow eucalyptus sheds its bark in strips at different times. New bark looks green because chlorophyll shows, As the bark ages, tannins build up, shifting the colour through blues, purples, oranges, and reds0
0
Report
Advertisement
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही, मलबे में फंसे लोगों की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार के पास पैवलान इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने, शीश महल की गली सत्तारा में हुई। आशंका है कि इमारत के मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। मौके पर छह इमरजेंसी यूनिट भेजी गई हैं, जिनमें तीन वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी और जानकारी का इंतजार है。0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीनों में निर्मला सप्रे की विधायकी पर फैसला कराने के निर्देश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निर्मला सप्रे की विधायकी पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को दिए निर्देश बीना विधानसभा से कांग्रेस विधायक है निर्मला सप्रे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बोले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर यह एक न्यायिक प्रक्रिया है न्यायालय के हर निर्णय का सम्मान है .. विधि अनुसार करवाई की जाएगी...0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका दीपावली से पहले सफाई अभियान तेज, मोहल्ले साफ-सुथरे
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-दीपावली के त्योहार को देखते हुए तिंवरी नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कस्बे की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जगह-जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। त्योहार के दौरान कस्बे में स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका का प्रयास है कि दीपावली पर कस्बे की गलियां और मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आएं और आमजन को बेहतर स्वच्छता व्यवस्था मिल सके.0
0
Report
Advertisement
अररिया के जोगबनी में गांजा तस्करी की कार पलटी, 108 किलो गांजा जब्त
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी में गांजा से भरी एक कार पलट गई जिसके बाद कार में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। घटना जोगबनी थानाक्षेत्र के मीरगंज की है जहां एसएसबी को एक कार में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद एसएसबी ने नेपाल से आने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की लेकिन एसएसबी को देख गांजा तस्कर भागने लगे। तेज रफ्तार कार मीरगंज ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसके बाद गाड़ी में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। एसएसबी ने गाड़ी में लदे हुए 108 किलो गांजा को जब्त किया है और तस्करों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे, पश्चिमी यूपी पदयात्रा का शुभारंभ
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को आयेंगे गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन इलाके में बीजेपी की पश्चिमी यूपी क्षेत्र की पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल । लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ आयोजित होगी पदयात्रा। सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी । पहले जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री उसके बाद शुरू होगी पदयात्रा। राजनगर एक्सटेंशन के KW-06 से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर गोल्डन व्यू फार्म हाउस पर समाप्त होगी पदयात्रा । पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने की तैयारियां। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किया जा रहा है भारी सुरक्षा इंतजाम0
0
Report
जोधपुर में अवैध पिस्टल बरामद, ललित पटेल और महेंद्र बर्रा गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगरिया निवासी ललित पटेल पुत्र जयरूप पटेल के पास अवैध पिस्टल है। सूचना पर टीम ने ललित पटेल के घर दबिश देकर उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में ललित ने बताया कि उसने पिस्टल सांगरिया निवासी महेंद्र बर्रा पुत्र चंदाराम को दी है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र बर्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस के अनुसार ललित पटेल विभिन्न थानों में वांछित है। उस पर झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाने में 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को थाना बासनी पुलिस के सुपुर्द किया गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: सीएम शर्मा से अश्विनी वैष्णव की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा से अश्विनी वैष्णव की मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर दोनों में लंबी चर्चा अश्विनी वैष्णव का सीएम ने किया आत्मीय स्वागत। राजस्थान में विकास कार्यों, परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा0
0
Report
कल्याणपुर में दीपोत्सव: 11 लाख दीपों से रोशनी, मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे
Munger, Bihar:मुंगेर : जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 11 लाख 11 हजार 1100 दीप प्रज्वलित कर पूरे क्षेत्र को रोशनी से जगमग किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे और ‘एक दिया मां के नाम’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति और ग्रामीणों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि यह बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव आयोजनों में शामिल होगा। दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी दुर्गापूजा समाप्त होते ही शुरू कर दी जाती है। इसकी शुरुआत महज पांच हजार दीपों से हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग और युवाओं की मेहनत से आज यह आयोजन 11 लाख से अधिक दीपों तक पहुंच गया है। इस बार दीप जलाने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई से दीप मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दीप जलाने पर लगभग पांच रुपये खर्च होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लोग अपने घरों से भी दीप लेकर पहुंचते हैं और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करते हैं। दीपोत्सव से स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। खराब मौसम के कारण इस बार कुछ दीप क्षतिग्रस्त हुए हैं, बावजूद इसके आयोजन की तैयारियां लगातार जारी हैं। इस बार दीपोत्सव का विशेष आकर्षण भव्य आतिशबाजी होगी। इसके लिए दिल्ली से विशेष पटाखे मंगाए जा रहे हैं। दिल्ली की विशेषज्ञ टीम गंगा किनारे आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। आयोजकों के अनुसार, आतिशबाजी का नजारा फीफा विश्व कप के दौरान होने वाले भव्य आतिशबाजी प्रदर्शन जैसा होगा। इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। बाइट : डॉ. नीतीश चंद्र दुबे दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष ग्रामीण मिथिलेश मंडल और विकास कुमार ने बताया कि कल्याणपुर में पिछले दस वर्षों से दुर्गापूजा और दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता है। युवा पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटते हैं। दीपोत्सव में जलाए जाने वाले दीपों में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है। बाइट : मिथिलेश मंडल ग्रामीण बाइट : विकास कुमार ग्रामीण वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन एकता, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करते हैं। बाइट : राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री0
0
Report
प्रतापगढ़ की 163 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला में तीसरे चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को 163 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। धरियावद, छोटीसादड़ी, धमोतर और दलोट पंचायत समिति क्षेत्रों के 411 मतदान केंद्रों पर मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत 5 नवंबर को पंचायत समिति छोटीसादड़ी, दलोट, धरियावद और धमोतर के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतों की गणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा। जिला कलक्टर ने इन सभी पंचायत समिति क्षेत्रों में संवैतनिक अवकाश भी घोषित किया है। तीसरे चरण में जिले की 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए कुल 411 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरियावद पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 140 मतदान केंद्र हैं, जबकि छोटीसादड़ी में 123, धमोतर में 80 और दलोट में 68 केंद्र बनाए गए हैं। गांवों की सरकार चुनने के लिए हो रहे इस मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस बार मतदान में स्याही लगाने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी, जबकि सरपंच और वार्ड पंच चुनाव में मतदाताओं के दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जा रही है। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को मतगणना होगी, जिसके साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आ जाएगा। इस चरण में जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 74 निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जिनके लिए 3 नवंबर को मतदान हो चुका है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में अकलीम अहमद के बयान पर राजनीतिक बहस तेज
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रिज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद हर अल्पसंख्यक बूथ पर 50 अल्पसंख्यकों के वोट इस बार बीजेपी लेगी. जिस पर पत्रकारों ने पूछा कि जब शहर विधायक व राज्य मंत्री संजय सिंह उम्मीदवार छोटा पायजामा बड़ा पायजामा व जालीदार टोपी की बात मंचों से करते हैं तो मुस्लिम समाज कैसे वोट देगा इस पर उन्होंने अजीब तर्क दिया उन्होंने कहा बड़े नेता तो इस तरह बयान देते ही है उस पर ना जाएं बूथ अध्यक्ष लोगों के काम करवाता है उसी के आधार पर लोग वोट देंगे. जनता यह देखती है कि उसके काम कौन आ रहा है बयान बाजी से कुछ नहीं होता. गौरतलब की नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रिज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे थे जहां उनका स्वागत समारोह था इसी दौरान प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह बयान दिया. बाईट-अकलीम अहमद। अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रिज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष0
0
Report
बहरोड़ के चार पंचायतों में सुबह से सरपंच चुनाव, 7 संवेदनशील बूथों पर पुलिस तैनाती
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ जिले की चार पंचायत समितियों में सुबह से सरपञ्च प्रत्यासियो के चुनाव जारी है। मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। बहरोड़ में कुल 7 अतिसेन्दनशील बूथ बनाए गये हैं, जहाँ पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। जैनपुरबास पंचायत में दो पक्षों में कहासुनी हुई जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत किया। अतिसेन्दशील बूथों का जायजा खुद कोटपूतली-बहरोड़ SP ले रहे हैं। जैनपुरबास पहुँचने पर SP सतवीर सिंह से बात की गई।0
0
Report
बलरामपुर में 480 पेड़ अवैध कटाई: प्रशासन ने शुरू की जांच
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में जी मीडिया की खबर का हुआ असर,खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन आया हरकत में सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र में राजस्व की भूमि से बिना परमिशन के पेड़ों की कटाई के मामले में जांच टीम पहुँची मौके पर राजस्व और रिजर्व फारेस्ट विभाग की टीम पहुँची अवैध कटाई की जांच करने करीब 480 पेड़ो की अवैध कटाई की हुई पुष्टि खटवा बरदर गांव के बेनी यादव के ऊपर अवैध तरीक़े से पेड़ो को काटने का है आरोप तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्यवाही जी मीडिया ने ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से दिखाया था अवैध पेड़ो की कटाई का मामला मा मले में कलेक्टर ने दिया था जांच का आश्वासन सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के खटवा बरदर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
