841428
10 केंद्रों पर आयोजित बीपीएससी अध्यापक परीक्षा हुई संपन्न
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में BPSC tier-3 की परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जिसमें 6870 अभ्यर्थी शामिल थे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्र में CCTV व जैमर लगे थे। वहीं केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात देखें गए। SDM प्रदीप कुमार ने VM हाई स्कूल, SS बालिका व DAV स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। SDM ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच BPSC परीक्षा CCTV व जैमर की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ की 142 ग्राम पंचायतों में सरपंच-चुनाव आज, मतदाता सुधार चाहते हैं
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले की चार पंचायत समितियों झालरापाटन, पिड़ावा, खानपुर तथा बकानी क्षेत्र की 142 ग्राम पंचायत में सरपंच तथा पंचों के चयन हेतु आज मतदान जारी है। 142 ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 1032 प्रत्याशी मैदान में है। 4 लाख 82 हजार मतदाता इन्हीं उम्मीदवारों में से अपने-अपने ग्राम पंचायत के मुखियाओं को चुनने जा रहे हैं। 142 ग्राम पंचायत में मतदान हेतु 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पोलिंग पार्टियों द्वारा पूर्णतया पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाई जा रहे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस की विशेष टीम भी तैनात रखी गई है, जो वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रही है। ज़ी मीडिया की टीम ने झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत दुर्गपुरा पहुंचकर आदर्श मतदान केंद्र का जायजा लिया। आदर्श मतदान केंद्र दुर्गपुरा में मतदाताओं के स्वागत हेतु खासतौर पर तैयार किया गया। मतदान केंद्र के बाहर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जो वहां पहुंच रहे मतदाताओं को मतदान हेतु आवश्यक दस्तावेज व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रही। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी वहां पर सहायता हेतु मौजूद रखा गया। खास बात यह रही कि यहां पर स्काउट व गाइड के बच्चों ने भी अपनी स्वैच्छिक सेवाएं दी, जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र के भीतर लाते और ले जाते नजर आए। ज़ी मीडिया ने मतदान केंद्र पर लंबी कतारों में लगे महिला व पुरूष मतदाताओं से भी बात की। जिस पर मतदाता भी खुलकर बोले और अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मतदाताओं का कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार को सरपंच के तौर पर देख चुनना चाहेंगे, जो गांव का सर्वांगीण विकास करवाये। हमारे क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं, तो वहीं गांव में स्वच्छता को लेकर भी पूर्व पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वो चाहेंगे कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी ना ही देखनी पड़े। क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, नालियां और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि एक बार चुने जाने के बाद फिर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में मतदाता इस बार ऐसे व्यक्ति को सरपंच के तौर पर चुनना चाहता है, जो 5 वर्ष तक उनके बीच रहे.. उनकी बात को सुने.. और समस्याओं का तुरंत समाधान देवें।0
0
Report
पाली जिले में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव: डीईओ ने सोनाई माझी बूथ का निरीक्षण
Pali, Rajasthan:पाली जिले में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविंद्र गोस्वामी ने सोनाई माझी गांव के क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो वही पाली जिले में 146 ग्राम पंचायत में मतदान चल रहे हैं जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है तो वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है ।0
0
Report
पटना समेत बिहार में NDA सरकार का सख़्त दावा; विपक्ष के आरोप जारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना सत्ता के संरक्षण में अपराध करने वालों को आज NDA सरकार पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। बिहार में NDA सरकार कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है। विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बिहार की जनता सजग है और वह सब कुछ देख रही है。 बाइट — पूजा शर्मा, प्रवक्ता, जेडीयू विपक्ष ने बिहार की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि कथित वोट चोरी से बनी सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और जनहित के मुद्दों पर काम करने में विफल रही है। बिहार में लगातार हो रही गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। विपक्ष ने कहा कि राजधानी पटना भी सुरक्षित नहीं है। एनकाउंटर के नाम पर डर का माहौल बनाने और फेक एनकाउंटर के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार पर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पाने का आरोप लगाया। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, , प्रवक्ता, कांग्रेस बिहार सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्पेडी ट्रायल के माध्यम से पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट — प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री, भाजपा0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस: दौड़, शपथ और नेताओं की मौजूदगी से संदेश का प्रदर्शन
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार ने इस दिन प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फॉर यूनिटी यानी एकता दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। जहां संभव हो, वहां पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों की ओर से मार्च पास्ट भी आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा जेलों में भी राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में प्रदेश के सभी 22 जिलों के मुख्य अतिथियों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों के नाम निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, हिसार में स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और सिरसा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पानीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे।0
0
Report
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी; भाटी नेताओं ने किया वोट
Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान जारी पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया मतदान दोनों नेताओं ने अपने पैतृक गांव बरसलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाले वोट मतदान के बाद आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी ने कहा-लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का किया आह्वान0
0
Report
दिल्ली में रामलीला मैदान पर 1 नवंबर को कांग्रेस रैली, सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में रैली होनी है जिसके लिए तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कांग्रेस की रैली के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा रामलीला ग्राउंड के दो जोन की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा में 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जबकि 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रामलीला मैदान में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान पूरे मैदान पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भी सीसीटीवी लगाए गए हैं और निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट के आसपास भी सुरक्षा काफी कड़ी की जाएगी । दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट भी सादे कपड़ों में रैली के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करेगी। ताकि हजारों गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आए तो उन्हें पार्किंग की जगह मिले लेकिन इसके बावजूद दिल्ली गेट, राजघाट ,बहादुर शाह जफर मार्ग ,मिंटो रोड, आईटीओ और मथुरा Road और नई दिल्ली के कई इलाकों में 1 नवंबर को जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रामलीला मैदान के पास CCTV कैमरे लगने शुरू, सुरक्षा बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:जगह-जगह लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे. कैमरे की निगरानी में रहेगा रामलीला मैदान. सीसीटीवी कैमरे रामलीला मैदान के पास सभी पोलों पर लगाए जा रहे हैं.0
0
Report
युवाओं की पहल से जोधपुर की नीली दीवारें फिर से जीवित
Jodhpur, Rajasthan:युवाओं की अनूठी पहल: जोधपुर की भीतरी शहर की नीली दीवारों की वापसी। राजस्थान का जोधपुर दुनिया में सनसिटी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। समय के साथ शहर अपनी पारंपरिक पहचान खोने लगा था, लेकिन अब यहां के युवाओं ने इसे फिर से जीवंत करने की जिम्मेदारी उठाई है। भीतरी शहर की ऐतिहासिक गलियों को दोबारा नीले रंग में रंगने की मुहिम शुरू हुई है। इस मुहिम के तहत अब तक 70 से अधिक मकानों को नीले रंग से रंगा जा चुका है। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि जोधपुर की कला, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। साथ ही इससे पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय व्यापार को आर्थिक लाभ मिलेगा। नीली दीवारों का आकर्षण इतनी दूर तक गया है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल से लेकर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, तुर्की और स्पेन तक के पर्यटक यहां तक पहुँचते हैं। पर्यटक इन गलियों में फोटो खिंचवाकर जोधपुर की यादें ले जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बूंदी के पंचायत चुनाव: ईवीएम रेंडमाइजेशन शुरू, तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीसरे चरण में तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन तथा तृतीय और चतुर्थ चरण में जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों का द्वितीय मतदान केंद्रवार रेंडमाइजेशन शुक्रवार को किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के जरिए मतदान केंद्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।0
0
Report
अमित शाह लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत, योगी के साथ भाजपा कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:संगठन के मार्गदर्शक का उत्तर प्रदेश की धरा पर अभिनंदन... उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करने के लिए लखनऊ पधारे यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदेश के हर कार्यकर्ता के लिए एक नई शक्ति का स्रोत है।0
0
Report
खड़गे के आवास पर जन महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्षी बैठक, राहुल गांधी समापन भाषण देंगे
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जनता महाभियोग प्रस्ताव एवं आवेदन-पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी के रूप में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भूमिका निभाएंगी। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के नेता, सांसद और सिविल सोसायटी सदस्य महाभियोग प्रस्ताव, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर चर्चा करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने से प्रभावित लोगों की भागीदारी भी कार्यक्रम में होगी। समापन भाषण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देंगे, जिसके साथ प्रस्ताव को पारित किया जाएगा। Public Impeachment कार्यक्रम में सिग्नेचर इंडिया ब्लॉक के सभी दल शामिल होंगे: INC, TMC, SP, RJD, CPIML, CPM, JMM, IUML, NC, NCP, SHIV SENA (UBT), TVK, FORWARD BLOCK, KERALA CONGRESS M, KERALA CONGRESS J, RSP, और अन्य पार्टियां भी होंगी।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के टाटानगर प्लेटफॉर्म-1 पर शॉर्ट सर्किट से आग, यात्रियों में हड़कंप
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्लेटफार्म एक पर धुआं और आग देख यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, देखते ही देखते पूरे प्लेटफार्म में धुआं भर गया, कुछ घंटे के लिए प्लेटफार्म को पूरी तरह से बंद किया गया, रेलवे विभाग के अधिकारी और अग्नि विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया, बताया गया की रेलवे प्लेटफार्म के सेट के वायरिंग में अचानक आग लग गई और देखते-देखते आग नें विकराल रूप लिया, शॉर्ट सर्किट से वायरिंग में आग लगी, फिलहाल रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे0
0
Report
भाजपा का तंज: कांग्रेस का दिल्ली चलो मॉडल पुराना
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ रैली पर भाजपा का तंज भाजपा ने पोस्ट कर कसा तंज, लिखा- कांग्रेस का दिल्ली चलो मॉडल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए पुराना0
0
Report
भूटान में ग्लेशियर फटा: अलीपुरद्वार से ग्राउंड रिपोर्ट में स्थिति सामान्य
Noida, Uttar Pradesh:भूटान में ग्लेशियर फटा- Update बंगाल के अलीपुरद्वार से ग्राउंड रिपोर्ट जिसमें नॉर्मल सिचुएशन नजर आ रही है.0
0
Report
Advertisement
