गोपालगंज में स्मार्ट मीटर को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता
Thawe, Bihar:गोपालगंज में जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिजली कार्यालय में पुराने और स्मार्ट मीटर को प्रदर्शित कर उपभोक्ता दोनों की बिजली खपत की तुलना कर सकते हैं। जिले में दिसंबर 2025 तक 4 लाख 28 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। गोपालगंज के प्रभारी DM निशांत विवेक ने प्रेसवार्ता में स्मार्ट मीटर की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल पारदर्शी रहेगा और मोबाइल ऐप से रोजाना बिल और ऊर्जा खपत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
