Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Champaran845401

चकिया सिटी हॉस्पिटल सील, नवजात इलाज में अनियमितता पर प्रशासन की कार्रवाई

PKPankaj Kumar
Mar 23, 2026 11:40:14
Motihari, Bihar
मोतिहारी के चकिया में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम और अनुमंडल अस्पताल प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में चकिया सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं है। यहाँ पर नवजात शिशुओं के जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। बच्चे के icu में बच्चे को भेंटीलेटर पर तो रखा गया था पर पैडीएट्रिक डॉक्टर के बजाए नन मैट्रिक नर्स के हवाले बच्चे के ICU था। हद तो यह भी थी कि वेंटिलेटर पर कोई पावर बैकअप भी नही था। चकिया एसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान ही लाइन कट गया और नवजात बिना पावर बैकअप के अँधेर घर मे था। जाँच में यह भी पाया गया कि चकिया सिटी हॉस्पिटल में बिना उचित योग्यता और नियमों के इलाज किया जा रहा था। विशेष रूप से डॉक्टर सादिक हुसैन, जो यूनानी डिग्रीधारी हैं उनके द्वारा सर्जरी और नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया। इसके अलावा अस्पताल में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड संचालित होने का भी मामला सामने आया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दो आशा कार्यकर्ता बाहर से मरीज लाकर अवैध तरीके से जांच करवा रही थीं, जिससे मरीजों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे। प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चकिया सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया। साथ ही, दो आशा कार्यकर्ताओं, अस्पताल की एक महिला असिस्टेंट और डॉक्टर सादिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KNKumar Nitesh
Mar 23, 2026 12:51:09
Forbesganj, Bihar:पेट्रोलियम पदार्थों की मारामारी के बीच अररिया जिले के रानीगंज में गाय भैंस के गोबर से गैस उत्पादन कर चूल्हा जलाया जा रहा है, रानीगंज प्रखंड के इंद्रपुर के रहने वाले किसान अरविंद यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम का फायदा उठाया और अब गोबर से गैस का उत्पादन कर अपने घर का चूल्हा जला रहे हैं, गोबर गैस संयंत्र में किसी तरह का कोई मशीन नहीं लगा हुआ है सिर्फ पानी और मवेशियों के गोबर से गैस बनता है और पाइप के सहारे रसोई तक पहुंच रहा है, किसान अरविंद यादव बताते हैं कि रोजाना 25 से 30 किलो गोबर से घर की रसोई में तीन वक्त का खाना आराम से बन जाता है और पैसों की भी बचत हो रही है, बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा अनुदानित यह स्कीम हर जगह के किसानों के लिए वरदान बन सकती है और एलपीजी गैस का एक बेहतर विकल्प बन सकती है, गोबर गैस प्लांट से बन रहे गैस और रसोई तक पहुंचने की पूरी जानकारी ली गई
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 23, 2026 12:50:32
Gaya, Bihar:गया की बेटी निशु बनी बिहार इंटर टॉपर, कला संकाय में 479 अंक के साथ किया कमाल, 8-9 घंटे पढ़ाई कर हासिल की प्रदेश में पहली रैंक बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में गया जिले की बेटी निशु कुमारी ने कला संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में गया जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिजरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली निशु कुमारी ने कला संकाय में 479 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में टॉप किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। निशु कुमारी, अमोद कुमार की बेटी हैं और वह यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय की छात्रा हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उनके स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षक और सहपाठियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और निशु को बधाई दी। वहीं घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लग गया। निशु ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहती थीं। परीक्षा देने के बाद ही उन्होंने अपने माता-पिता को विश्वास के साथ कहा था कि इस बार वह पूरे बिहार में टॉप करेंगी, जो अब सच साबित हुआ। निशु ने यह भी कहा कि उनका एक बड़ा सपना है, जिसे वह फिलहाल सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:48:57
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 23, 2026 12:48:14
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के सदायबिगहा गांव स्थित मुद्रिका प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय का छात्र चंद्रदीप कुमार आर्ट्स में बिहार में दूसरा रैंक लाकर जिला का नाम रोशन किया है। रिजल्ट जारी होते ही स्कूल में खुशी का माहौल हो गया। सभी शिक्षक और छात्र चंद्रदीप कुमार को बधाई देने लगे। प्राचार्य ओम प्रकाश ने चंद्रदीप कुमार और उनकी मां को बुके, चादर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया। बताएं कि चंद्रदीप कुमार आर्ट्स में 478 लाकर बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट आने के बाद परिजनों में भी काफी खुशी देखी जा रही है। टॉपर्स चंद्रदीप कुमार की मानें तो परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत किया। साथ ही शिक्षकों का भी काफी सहयोग रहा है। आगे सिविल सेवा में आकर देश की सेवा करने का लक्ष्य बताया है। मां बताती है कि चंद्रदीप के पिता शंभू पंडित की 2012 में मृत्यु हो गई, जिसके बाद से वो चंद्रदीप के पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देती आ रही है। आज रिजल्ट आने के बाद काफी खुश हैं।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 23, 2026 12:46:42
Nagaur, Rajasthan:कागजों में सिमटने लगा है मेड़ता का राज्य स्तरीय बलदेव राम पशु मेला पांच दर्जन पशुधन भी नहीं पंहुचा प्रतियोगिता दिन तक पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के पशुपालक नहीं पहुंचे इस बार मेले में गत दो वर्षों से पशु परिवहन में हो रही परेशानी ने पशुपालकों का मेले से किया मोहभंग मेड़ता का राज्य स्तरीय बलदेव राम पशु मेला सरकारी अव्यवस्थाओं के चलते कागजों में सिमटकर रह गया है। राजस्थान की पहचान रहे प्रादेशिक मेले दिनों दिन अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। गत वर्ष लगभग ढाई करोड़ का व्यापार करने वाला मेड़ता का बलदेव राम पशु मेला आज पशु बिक्री के क्षेत्र में शून्य पर आकर खड़ा हो गया है। गत वर्ष कुल जहां 1651 पशुधन मेले में पंहुचा तो इस वर्ष अभी तक मात्र 60-70 पशुधन ही मेला मैदान में पहुंचा है जिससे मेला मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ है। पशुपालन विभाग द्वारा 19 मार्च से आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय पशु मेले का समापन 26 मार्च को किया जाएगा। मेले की परंपरा निभाते हुए पशुपालन विभाग द्वारा शेड्यूल अनुसार प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। वास्तविकता यही है कि प्रशासनिक एवं राजनीतिक इच्छा शक्ति एक बार फिर राजस्थान की पहचान रहे पशु मेले की सुंदरता बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। बाइट - 1. डॉ हंसराज जांगिड़ (चौकीदार शर्ट) 2. ओमप्रकाश गारु पशुपालक(सफेद शर्ट)
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:45:59
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी में एक मकान पर कोर्ड के आदेश के मुताबिक मकान को कराया गया कब्जा मुक्त चंन्दौसी के मोहल्ला फरियाई बाजार में कोर्ट के आदेश पर एक मकान को कब्जा मुक्त कराया गया। मामला थाना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शनिवार दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और शाम 4 बजे तक हंगामा चलता रहा। लंबे समय से चल रहे विवाद में न्यायालय के निर्देश पर तहसीलदार व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांतिपूर्वक कब्जा हटवाया। प्रशासन ने बताया कि पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 23, 2026 12:45:31
Raipur, Chhattisgarh:बालोद देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा आयोजित म्यूजिक डांस एवं मोनो प्ले प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दो शिक्षकों ने हिस्सा लिया है जहां बालोद जिले की एनुका सार्वा लोक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, आपको बता दें कि दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को इनु का सर्व द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है और राष्ट्रीय पटल पर बालोद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। एनुका सार्वा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहारा में व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) के पद पर पदस्थ हैं और अक्सर उनकी कला का छाप उनके छात्र छात्राओं में देखने को मिलता है लेकिन ये अवसर राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ की चटकरंगी कला को बिखेरने का अवसर है। केंद्रीय स्तर पर आयोजित सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय और राज्य स्तर के कर्मचारी भाग लेते हैं जिसके अंतर्गत नृत्य ,गायन ,वादन, शास्त्रीय और पारंपरिक वर्ग तथा मोनोप्ले ,ड्रामा का चयन करने हेतु राज्यस्तर पर महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर में आयोजित किया गया था। राज्य से हुआ था चयन रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के पश्चात लोक नृत्य विधा में बालोद की एनुका सार्वा का चयन हुआ है जो 20 से 25 मार्च तक नई दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स चाणक्यपुरी में आयोजित प्रतिस्पर्धा में पारंपरिक वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गौरवान्वित हुआ विद्यालय विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनुका सार्वा अपने विद्यालय जीवन से ही कला और संस्कृति के प्रति विशेष रुचि रखती हैं इसके अतिरिक्त वह शास्त्रीय नृत्य ओडिसी में भी प्रशिक्षण प्राप्त है और अलग अलग राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। एनुका तहसील पेंशनर समाज के अध्यक्ष सियाराम शार्वा की सुपुत्री है, जिन्होंने स्वयं 40 वर्षों तक शासन को अपनी सेवाएं दी है। प्राचार्य वीके भंडारी ने बधाई देते हुए कहा बालोद जिले में हमारे विद्यालय से शिक्षिका का चयन होना, हमारे लिए गौरव का विषय है और छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार और खेमन्त कुमार साहू ने शुभकामनाएं देते हुए बालोद जिले का नाम रौशन करने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच प्रदर्शित करने के लिए एनुका को बधाई दिये हैं।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:44:25
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 2 वल्लभनगर में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में कुशीनगर जनपद के ग्राम सिंगहा निवासी आशीष मणि त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। सभी ने क्रांतिकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात एक लोक रक्षक सेनानी को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गार्जियन स्वरूप पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीनारायण पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, परमानंद पाण्डेय, राहुल, ध्रुव त्रिपाठी, सुरेंद्र रावत, रवि कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार व संतोष पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को लाहौर षड्यंत्र केस में उनकी भूमिका के कारण अंग्रेजों द्वारा 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को याद करते हुए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं शहीदों के सम्मान के साथ किया गया।
594
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:42:21
Chandausi, Uttar Pradesh:डॉ.राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि तहसील दिवस में कुछ शिकायतें दूसरी या तीसरी बार आ रही हैं उनके संबंधित लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी देखें तथा उनका गुणवत्तापरक निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि आगामी तहसील दिवस में कोई ऐसी शिकायत न आए जो दूसरी एवं तीसरी बार हो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी,तहसीलदार रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
624
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:38:36
573
comment0
Report
IAIqbal Ahmad
Mar 23, 2026 12:37:25
Naugawan Sadat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत नौगांवा सादात में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिलाई ने शिरकत की और सरकार की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हरि सिंह ढिलाई ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण, कानून व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों के कायाकल्प, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों में उत्साह और विश्वास साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को
665
comment0
Report
Advertisement
Back to top