Back
मोतिहारी फसल क्षति अनुदान चयन में कृषि विभाग पर भेदभाव के आरोप
PKPankaj Kumar
Dec 18, 2025 10:08:54
Motihari, Bihar
मोतिहारी में फसल क्षति अनुदान के चयन में कृषि विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कृषि विभाग के इस लापरवाही से रामगढ़वा ,रक्सौल ,आदापुर सहित कई प्रखंडों के किसान परेशान है। दरअसल बाढ़ या सुखाड़ से फसलों की क्षति होने पर सरकार किसानों को मुआवजा देती है जिसके लिए जिस पंचायत में 33 प्रतिशत फसल की क्षति हुई है उसका चयन प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी करते है पर इसी चयन में गजब की गड़बड़ी हुई है। अगल बगल के सुगौली और रामगढ़वा , दो प्रखण्डों में सुगौली प्रखण्ड के सभी पंचायतों का चयन कर लिया गया तो रामगढ़वा प्रखण्ड के एक भी पंचायतों का चयन नही किया गया है जिससे किसान मायूस और नाराज है।मोतिहारी के 396 पंचायतों में सिर्फ 67 पंचायतों का फसल क्षति के लिए कृषि विभाग ने चयन किया है।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड में सूखे एवं बाढ़ से किसानों के फसलो को काफी नुकसान पहुचा है। धान के बिचड़ा लगाने के समय सुखाड़ हो गया तो किसानों ने दमकल से पटवन करके बिचड़ा लगाया। जब धान होने की समय आया तो हथिया नक्षत्र के भारी बारिश ने धान के फसल को बाढ़ में बहा ले गया। सुखाड़ एवं बाढ़ दोहरी आपदा से रक्सौल , रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड के सभी किसान बर्बाद हो गए। दाना दाना के मोहताज हो गए। भारी कर्ज में डूब गए। खेतो में धान के जगह किसान घास काटते नजर आए। बाढ़ के वज़ह से धान की बाली की जगह खेतो में धान की जड़े बची हैं। दूर दूर तक एक भी धान की फसल नजर आ रही है।
ऐसे में किसानों को सरकार से उम्मीद नजर आ ही रही थी। लेकिन सरकार ने रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड के एक भी पंचायत को फसल क्षति पंचायत नही माना। वही रक्सौल प्रखण्ड के मात्र हरदिया, हरनाही सहित तीन पंचायत को फसल क्षति अनुदान योग्य माना गया है। जबकी रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में सामान्य रूप सभी पंचायतों में फसल क्षति हुआ है।
इस सबन्ध में समाजसेवी नुरुल्लाह खान का कहना है कि रक्सौल और सुगौली दोनो विधानसभा में सामान्य रूप से फसल क्षति हुआ है। इसलिए सरकार भेदभाव करना बंद करे और सामान्य रूप से दोनों विधानसभा के लोगो को फसल क्षति का मुआवजा दे। हमने जब जिला कृषि पदाधिकारी से सवाल पूछा कि अगल बगल के दो प्रखंडों में एक प्रखण्ड में शतप्रतिशत और बगल के प्रखण्ड में एक भी पंचायत में फसल क्षति नही हुई यह कैसे सम्भव हुआ तो कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रामगढ़वा के किसानों को दूसरा लाभ दे दिया जाएगा पर जाँच या कार्रवाई की बात करने से बचते दिखे जिला कृषि पदाधिकारी。
बाईट - नवल किशोर सिंह - किसान ( शर्ट में )
बाईट - मुखदेव राम - किसान - लाठी के साथ
बाइट--मनीष कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी (ब्लू कोर्ट )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowDec 18, 2025 11:48:150
Report
BMBiswajit Mitra
FollowDec 18, 2025 11:47:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 18, 2025 11:47:070
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowDec 18, 2025 11:46:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 18, 2025 11:46:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 18, 2025 11:45:510
Report
MVManish Vani
FollowDec 18, 2025 11:45:360
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 18, 2025 11:45:220
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 18, 2025 11:42:280
Report
MSManish Sharma
FollowDec 18, 2025 11:42:070
Report
ASArvind Singh
FollowDec 18, 2025 11:41:480
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 18, 2025 11:41:280
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 18, 2025 11:41:060
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 18, 2025 11:40:510
Report