Back
मोतिहारी में फसल क्षति चयन भेदभाव, कई किसान परेशान
PKPankaj Kumar
Dec 18, 2025 11:41:28
Motihari, Bihar
अगल बगल के दो प्रखण्ड, एक मे शतप्रतिशत तो दूसरे प्रखण्ड में एक भी किसानों को फसल क्षति का लाभ नहीं, गजब का हुआ चयन! चयन में कृषि विभाग की कार्यशैली मोतिहारी के कई किसान है परेशान मोतिहारी में फसल क्षति अनुदान के चयन में कृषि विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कृषि विभाग के इस लापरवाही से रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर सहित कई प्रखंडों के किसान परेशान है। दरअसल बाढ़ या सुखाड़ से फसलों की क्षति होने पर सरकार किसानों को मुआवजा देती है जिसके लिए जिस पंचायत में 33 प्रतिशत फसल की क्षति हुई है उसका चयन प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी करते है पर इसी चयन में गजब की गड़बड़ी हुई है। अगल बगल के सुगौली और रामगढ़वा, दो प्रखंडों में सुगौली प्रखण्ड के सभी पंचायतों का चयन कर लिया गया तो रामगढ़वा प्रखण्ड के एक भी पंचायतों का चयन नहीं किया गया है जिससे किसान मायूस और नाराज है। मोतिहारी के 396 पंचायतों में सिर्फ 67 पंचायतों का फसल क्षति के लिए कृषि विभाग ने चयन किया है। रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड में सूखे एवं बाढ़ से किसानों के फसलो को काफी नुकसान पहुचा है। धान के बिचड़ा लगाने के समय सुखाड़ हो गया तो किसानों ने दमकल से पटवन करके बिचड़ा लगाया। जब धान होने की समय आया तो हथिया नक्षत्र के भारी बारिश ने धान के फसल को बाढ़ में बहा ले गया। सुखाड़ एवं बाढ़ दोहरी आपदा से रक्सौल, रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड के सभी किसान बर्बाद हो गए। दाना दाना के मोहताज हो गए। भारी कर्ज में डूब गए। खेतो में धान के जगह किसान घास काटते नजर आए। बाढ़ के वजह से धान की बाली की जगह खेतो में धान की जड़े बची हैं। दूर दूर तक एक भी धान की फसल नजर आ रही है। ऐसे में किसानों को सरकार से उम्मीद नजर आ ही रही थी। लेकिन सरकार ने रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखण्ड के एक भी पंचायत को फसल क्षति पंचायत नहीं माना। वही रक्सौल प्रखण्ड के मात्र हरदिया, हरनाही सहित तीन पंचायत को फसल क्षति अनुदान योग्य माना गया है। जबकि रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में सामान्य रूप सभी पंचायतों में फसल क्षति हुआ है। इस सबंध में समाजसेवी नुरुल्लाह खान का कहना है कि रक्सौल और सुगौली दोनों विधानसभा में सामान्य रूप से फसल क्षति हुआ है। इसलिए सरकार भेदभाव करना बंद करे और सामान्य रूप से दोनों विधानसभा के लोगो को फसल क्षति का मुआवजा दे। हमने जब जिला कृषि पदाधिकारी से सवाल पूछा कि अगल बगल के दो प्रखंडों में एक प्रखण्ड में शतप्रतिशत और बगल के प्रखण्ड में एक भी पंचायत में फसल क्षति नहीं हुई यह कैसे सम्भव हुआ तो कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रामगढ़वा के किसानों को दूसरा लाभ दे दिया जाएगा पर जाँच या कार्रवाई की बात करने से बचते दिखे जिला कृषि पदाधिकारी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BBBhupendra Bishnoi
FollowDec 18, 2025 14:07:080
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 18, 2025 14:06:480
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 18, 2025 14:06:290
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 14:06:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 18, 2025 14:05:530
Report
0
Report
STSumit Tharan
FollowDec 18, 2025 14:05:380
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 18, 2025 14:05:140
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 14:04:580
Report
NZNaveen Zee
FollowDec 18, 2025 14:04:380
Report
TCTanya chugh
FollowDec 18, 2025 14:00:330
Report
RSR.B. Singh
FollowDec 18, 2025 14:00:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report