बक्सर में कांग्रेस का जोरदार विरोध, मोदी का पुतला जलाया!
Buxar, Bihar:बक्सर में केंद्र सरकार की नीतियों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दुरुपयोग के आरोप लगा बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी ने विरोध मार्च'कर जमकर नारेबाजी की है।कांग्रेस कार्यालय के समाने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पटना चलने का आह्वान किया ,इस आयोजन का नेतृत्व करे रहे बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय ने कहा कि "मोदी सरकार द्वारा ईडी जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओ को परेशान किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
