Back
बक्सर में एग्री स्टैक से किसानों के लिए पेपरलेस क्रांति, मेगा कैंप 6-9 जनवरी
AKAjay Kumar Rai
Jan 06, 2026 02:32:38
Buxar, Bihar
बिहार सरकार ने एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बक्सर जिले में भी ठोस पहल शुरू कर दी है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को कागजी प्रक्रियाओं से मुक्त कर पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था लागू करना है, ताकि कृषि से जुड़े कार्यों को किसान लाभ उठा सके। इसी क्रम में बक्सर जिले की सभी पंचायतों में सरकार के निर्देश पर 6 से 9 जनवरी तक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। जिसमें उनकी भूमि, फसल, बैंक खाता सहित अन्य आवश्यक जानकारियां डिजिटल रूप से दर्ज की जा रही हैं। बक्सर जिले की बात करें तो प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत लगभग 75 हजार किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र, बीज और खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ रही है। एग्री स्टैक योजना से जिले में किसानों की सही और सटीक गणना संभव होगी, जिससे भविष्य में योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 07, 2026 14:10:260
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 07, 2026 14:09:190
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 07, 2026 14:07:520
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 07, 2026 14:07:220
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 07, 2026 14:05:520
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 07, 2026 14:05:000
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 07, 2026 14:04:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 07, 2026 14:04:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 07, 2026 14:04:080
Report
1
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 07, 2026 14:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 07, 2026 14:03:180
Report
0
Report
0
Report