icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802125
Prakash Kumar BadalPrakash Kumar BadalFollow9 May 2025, 02:35 pm

Buxar - केसठ में संपन्न हुआ शत चंडी महायज्ञ और मां काली प्राण प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे के साथ हुआ समापन

Kesath, Bihar:

केसठ में बीते 29 अप्रैल से आयोजित शत चंडी महायज्ञ एवं मां काली प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस ग्यारह दिवसीय महायज्ञ में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण में मां काली की आराधना की। महायज्ञ के अंतिम दिन आचार्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रों के बीच मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

घोषणाएं जमीन पर उतरें: बजरंग गर्ग सरकार से सवाल कर रहे हैं

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:सरकारी घोषणाओं पर बजरंग गर्ग का सवाल घोषणाएं पत्थर की लकीर हों, सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं: बजरंग गर्ग एंकर जींद पहुंचे अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार की विकास संबंधी घोषणाओं पर सवाल उठाए। गर्ग ने कहा कि सरकार को वही घोषणाएं करनी चाहिए, जिन्हें जमीन पर लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पत्थर की लकीर की तरह होनी चाहिए। घोषणाओं में देरी हो सकती है, लेकिन काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने ग्लोबल सिटी, टेक्सटाइल और इंडस्ट्री जोन जैसी पुरानी घोषणाओं को लेकर भी सरकार से अमल की मांग की। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार जब कोई बड़ी घोषणा करती है तो जनता को उससे उम्मीद बंधती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से ग्लोबल सिटी, टेक्सटाइल और इंडस्ट्री जोन विकसित करने जैसी घोषणाएं की गई थीं, लेकिन इन योजनाओं का अपेक्षित स्वरूप अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं दिया। गर्ग ने कहा कि बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भी क्षेत्र के विकास और इंडस्ट्री जोन को लेकर घोषणाएं सामने आईं। अब जरूरत घोषणाओं को धरातल पर उतारने की है। गर्ग ने कहा कि व्यापारी और समाज सरकार के साथ मिलकर विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज सहित जनहित के प्रोजेक्टों में समाज अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार है। समाज की ओर से मंदिर, गौशाला, मेडिकल और अन्य सामाजिक कार्यों में लगातार सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग उद्योग और व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार और राजस्व बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है, इसलिए सरकार को व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। बजरंग गर्ग ने किसान और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब भी किसानों से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आया, उन्होंने किसानों के पक्ष में आवाज उठाई। गर्ग ने कहा कि वे सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं और किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि घोषणाओं को सिर्फ बयान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समयबद्ध तरीके से जमीन पर काम शुरू किया जाए। वीओ--25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 43वां वार्षिक राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जाएगा। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने जींद में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेले में देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में जगतगुरु ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी, कलाकार मासूम शर्मा और भजन गायिका अंजलि द्विवेदी सहित कई कलाकार शामिल होंगे। मेले की व्यवस्था के लिए करीब 700 वालेंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। गर्ग ने कहा कि यह सामाजिक और धार्मिक मंच है, राजनीतिक मंच नहीं। बाइट: बजरंग दास गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रोहा धाम वैश्य समाज जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement

NTPC रिहंद गेट पर गर्भवती का प्रसव, एंबुलेंस में देरी पर उठे सवाल

Noida, Uttar Pradesh:एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती, NTPC गेट के सामने सड़क पर हुआ प्रसव।Anchor: सोनभद्र के बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद परिसर से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। ईडीसी गेट के सामने एक गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। महिला के पति ने अस्पताल में 10 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। VO: जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह डोडहर निवासी अर्जुन की पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे से ही एंबुलेंस के लिए संपर्क किया जाने लगा, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी दौरान ईडीसी गेट के सामने सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया। VO: पीड़ित महिला के पति अर्जुन का आरोप है कि मौके से ड्यूटी पर जाने वाले कई लोग गुजरते रहे, लेकिन समय पर मदद नहीं मिली। उनका कहना है कि एनटीपीसी के एक व्यक्ति के संपर्क करने के बाद करीब एक घंटे की देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को धन्वंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है。 VO: परिजनों ने अस्पताल में 10 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। ईडीसी गेट से धन्वंतरी अस्पताल की दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। ऐसे में आपात स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने में कथित देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। Byte — अर्जुन, पीड़ित महिला के पति VO: फिलहाल पूरे मामले में एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन और धन्वंतरी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सवाल है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने में कथित देरी क्यों हुई और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कब होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

खाटूश्यामजी में शिरोमणि आलू सिंह महाराज की पुण्यतिथि कल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी में कल मनाई जाएगी श्याम भक्त शिरोमणि आलू सिंह महाराज की पुण्यतिथि, श्री श्याम बगीची में फूलों और रंग-बिरंगे छाया चित्रों से सजा आलू सिंह महाराज का दरबार, देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, एंकर सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्याम भक्त शिरोमणि आलू सिंह महाराज की पुण्यतिथि कल श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। आलू सिंह महाराज बाबा श्याम के अनंत भक्त माने जाते हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम बगीची में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुण्यतिथि को लेकर श्री श्याम बगीची को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भगवान के रंग-बिरंगे छाया चित्रों के साथ मनमोहक फूलों से आलू सिंह महाराज का दरबार सजाया जा रहा है। आयोजन को लेकर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। रात्री में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महाराज मोहन दास सिंह चौहान के सान्निध्य में महाआरती के बाद संपूर्ण रात्रि भजन संध्या शुरू होगी जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में देर रात तक डूबे रहेंगे। पुण्यतिथि के अवसर पर कल विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री श्याम बगीची में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
0
0
Report

मानवीय पहल से लखनऊ जेल में 5 बंदियों की रिहाई

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- पयामे इंसानियत फोरम ने मानवीय पहल करते हुए 5 बंदियों को जेल से रिहा कराया। फोरम ने जरूरतमंद सिद्धदोष बंदियों का कुल ₹23 हजार अर्थदंड जमा किया। सजा पूरी होने के बाद जुर्माना न भर पाए के कारण बंदी जेल में थे। फोरम के शफीक चौधरी और इंजीनियर मुहम्मद साकिब ने अभियान का नेतृत्व किया। दारुल उलूम नदवतुल अलमा के छात्रों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग किया। जिला कारागार लखनऊ में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर बंदियों को रिहा किया गया। मुख्य जेलर ऋतिक प्रियदर्शी और डिप्टी जेलर वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में रिहाई हुई। फोरम ने कहा- बिना धर्म और जाति के भेदभाव के मानवता की सेवा ही अभियान का उद्देश्य है।
0
0
Report

जमशेदपुर में अपराधी घटनाओं के बीच डीजीपी तदाशा मिश्रा की बैठक, बैंक डकैती पर

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज जमशेदपुर पहुंचीं. डीजीपी ने एसएसपी आवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है. बैठक में कोल्हान डीआईजी, जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं... वहीं गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों की डकैती के मामले को लेकर भी डीजीपी ने अधिकारियों से जानकारी ली है. जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचीं. डीजीपी के जमशेदपुर पहुंचने के बाद एसएसपी आवास पर पुलिस अधिकारियों की बैठक शुरू हुई. बैठक में कोल्हान डीआईजी, जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसएसपी मौजूद रहे. बैठक में खास तौर पर गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की भीषण डकैती के मामले पर चर्चा की जा रही है. डीजीपी ने डकैती की घटना और अब तक हुई पुलिस जांच की जानकारी अधिकारियों से ली..साथ ही मामले के अनुसंधान और अपराधियों तक पहुंचने को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी कलेक्ट्रेट भवन की नीलामी 5 नवंबर को, 4.17 करोड़ बकाया के कारण

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी समाहरणालय पर समाहरणालय की नीलामी का नोटिस चिपकाया गया,समाहरणालय की होगी नीलामी। 5 नवम्बर को मधुबनी कोर्ट में समाहरणालय की होगी नीलामी,मामला एमएस राधाकृष्ण एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड बनाम पंडौल सूता मिल का 4.17 करोड़ रुपया बकाया रखने को लेकर है।मधुबनी कलेक्ट्रेट भवन की नीलामी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय की ओर से जारी नोटिस ने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है। न्यायालय द्वारा जारी ऑक्शन उद्घोषणा में कलेक्ट्रेट भवन की संपत्ति को सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।न्यायालय से जारी दस्तावेज के अनुसार, यह मामला आर्बिट्रेशन एक्जीक्यूशन केस संख्या - 3/2016 से संबंधित है। इसमें राधाकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड धारक बताया गया है, जबकि पांडौल को-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य को निर्णय देनदार के रूप में दर्शाया गया है।नोटिस में उल्लेख है कि न्यायालय के आदेश के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए अचल संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संपत्ति के विवरण में नगर थाना क्षेत्र के रहिका अंचल अंतर्गत मधुबनी नगर स्थित कलेक्ट्रेट भवन का उल्लेख किया गया है। समाहरणालय परिसर के दक्षिणी हिस्से में स्थित जमीन और बिल्डिंग के ऑक्शन की संभावना जताई जा चुकी है।जारी नोटिस में नीलामी की तारीख 5 नवंबर 2026 निर्धारित किया गया है। नीलामी का स्थान सिविल कोर्ट मधुबनी बताया गया है। इच्छुक बोलीदाताओं को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, स्वामित्व, कब्जे और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच करने की सलाह दी गई है।समाहरणालय के उत्तरी हिस्सा की नीलामी की सम्भवना है।نोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नीलामी न्यायालय के निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन होगी। सफल बोलीदाता को निर्धारित समय में आवश्यक राशि जमा करनी होगी। हालांकि, न्यायालय की ओर से नोटिस जारी होने का मतलब यह नहीं है कि कलेक्ट्रेट भवन की नीलामी की प्रक्रिया अंतिम रूप से पूरी हो गई है। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के आदेश महत्वपूर्ण होंगे। अब इस नोटिस के सामने आने के बाद जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन रहा है।
0
0
Report

कुमाऊं में बस और जिप्सी सेवाओं के विस्तार को मंजूरी; महिला संचालकों को अवसर

Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं मंडल में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर और सुगम बनाने की दिशा में संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हल्द्वानी में हुई आरटीए की बैठक में जसपुर से टनकपुर के बीच उत्तराखंड परिवहन की बसें चलाने की अनुमति दी गई है। जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों और वन विभाग की पूर्व लिखित सहमति के आधार पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र में 8 जिप्सियों के संचालन को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को भी अनुमति दिए जाने पर सहमति बनी है, बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न नए मार्गों पर बस और टैक्सी परमिट की मांग से संबंधित जानकारी प्राधिकरण के सामने रखी। इसके साथ ही वन विभाग के साथ समन्वय कर ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई, बैठक में सर्वसम्मति से जसपुर से टनकपुर के बीच उत्तराखंड परिवहन की बसों के संचालन की अनुमति प्रदान की। इस फैसले से इस मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन सुविधा के विस्तार का रास्ता साफ हुआ, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को जिप्सी संचालन की अनुमति दिए जाने पर भी बैठक में सहमति बनी। इससे पर्यटन क्षेत्र में महिला जिप्सी संचालकों को भी अवसर मिलने का रास्ता तैयार हुआ है, हालांकि कॉर्बेट और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सियों की संख्या को लेकर मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से वर्तमान में संचालित जिप्सियों और पर्यटकों की संख्या के आधार पर आवश्यक जिप्सियों की मांग का विस्तृत विवरण प्राप्त करने को कहा। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि वन विभाग से प्राप्त विवरण का समुचित परीक्षण करने के बाद ही आगामी बैठक में जिप्सियों के संचालन से संबंधित आगे का निर्णय लिया जाए। साथ ही परमिट प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top