802301
एक्शन में भोजपुर जिले के नए जिलाधिकारी
Arrah, Bihar:भोजपुर में नव पदस्थापित जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद आरा के सदर अस्पताल का दौरा किया। सुबह-सुबह दलबल के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया और सुधार के लिए सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आयुक्त ने जनता मिलन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आमजन की 106 समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो समस्याएं तत्काल निस्तारित नहीं हो सकती हैं, उनका नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वास्तविक शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीओ 1 / गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता। अधिकारी गांवों और फील्ड में अपने भ्रमण बढ़ाएं तथा जिस स्थान से शिकायत प्राप्त हुई है, वहां जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सुनना जितना जरूरी है, उनका समाधान करना भी उतना ही जरूरी है। जनता मिलन में ग्राम जस्यारा निवासी सोवती देवी ने विवाह सहायता योजना से संबंधित लंबित प्रकरण की शिकायत रखी। आयुक्त ने श्रम अधिकारी को प्रकरण की जांच कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार अनुदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जस्यारा निवासी रणजीत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आपत्ति से संबंधित शिकायत रखी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वे पैर की बीमारी के उपचाराधीन हैं और आयुर्वेदिक अस्पताल से उपचार के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिला। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कलेक्ट्रेट में एंबुलेंस बुलाकर शिकायतकर्ता को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को जांच कर पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए। *आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनता मिलन कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं, ताकि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को शिकायतों के समाधान के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।* नैग्वाड़, गोपेश्वर निवासी सच्चिदानंद तिवाड़ी ने अवैध अतिक्रमण हटाने एवं कृषि लीज पट्टा भूमि से संबंधित शिकायत रखी। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को भूमि की पैमाइश कराने तथा तहसीलदार को पट्टे की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुशीला देवी ने अपने पुत्र के जल मित्र से संबंधित शिकायत रखी। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुजौ मैकोट निवासी अजय भंडारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। आयुक्त ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व भू-स्वामी का आधार कार्ड उपलब्ध होने की स्थिति में नियमानुसार जांच कर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। देवर खडोरा निवासी विजया देवी ने पति द्वारा भरण-पोषण भत्ता नहीं दिए जाने तथा आवास की समस्या से अवगत कराया। आयुक्त ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराते हुए न्यायालय में याचिका दायर कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार पेंशन स्वीकृत करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मनरेगा भुगतान, विलेज डेवलपमेंट प्लान सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुभाष नगर निवासी अनुसूया प्रसाद ने नाली से दूषित पानी की समस्या रखी। आयुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी को मौके पर सर्वे कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उस्तोली निवासी यदुवीर सिंह रावत ने पंचायत भवन से संबंधित समस्या रखी। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्रह्मसैण निवासी उषा देवी ने भू-धंसाव रोकने के संबंध में शिकायत रखी। इस पर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि यदि प्रस्ताव उनके स्तर से स्वीकृत किया जाना है तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें, धनराशि की स्वीकृति तत्काल प्रदान की जाएगी। जनता मिलन में सरपंच ग्राम सभा , विनोद सिंह सहित सत्येंद्र रावत, दशरथ सिंह बिष्ट, हीमा नेगी, रामी देवी, रघुवीर सिंह बिष्ट, सुरेशी देवी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखें, बल्कि मौके पर जाकर समस्या की वास्तविकता की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट बढ़ाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद करें, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। बाईट / आनंद स्वरुप गढ़वाल कमिशनर0
0
Report
गोंडा में 8 घंटे बरसात से जलभराव, नगरपालिका की जल निकासी को लेकर सवाल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा नगर पालिका परिषद के पास शहर में जल निकासी की उच्च व्यवस्था न होने और शहर में स्थित नालों की समय से सफाई न होने के कारण आम लोगों का भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज सोमवार सुबह से गोंडा में लगातार 8 घण्टे से रुक रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कार्यालय के पास जल भराव है जल भराव इस कदर है कि कई दुकानों के अंदर कई मकानों के अंदर भी चला गया है लोग सुबह ही निकालने में लगे हुए हैं। गुड्डू मल चौराहा से बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर जाने वाली रोड पर पूरी तरीके से जलभराव है। जल भराव इस कदर है कि पैदल जाने पर लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोटरसाइकिल से जाने पर भी लोगों को कठिनाइयां हो रही है। प्रत्येक दिन जब यहां पर बरसात होती है तो इस तरीके से स्थिति रहती है जल भराव से अभी निजात नहीं मिली है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय निदान कार्यालय से लेकर सीएमओ ऑफिस के पास तक जल भराव है गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज करने आ रहे मरीजों का भी दिक्कत होगा सामना करना पड़ रहा है। जल भराव से होकर के ही लोग एक्सरे करवाने, खून जांच सहित अन्य जांच करवाने के लिए जाते हैं कई बार तो मरीजों को लोग गोद में उठाकर के भी लेकर जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी तक गोंडा मेडिकल कॉलेज और नगर पालिका ने मिलकर के जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की है। इसके साथ ही साथ गोंडा नगर पालिका की कई वार्ड और कई मोहल्ले में भी जल भराव जैसे स्थित है जहां मोहल्ले और वार्ड के रहने वाले लोगों काफी दिक्कतें हो रही है। गोंडा नगर पालिका का दावा है कि जल निकासी व्यवस्था ठोस है लेकिन इसके बावजूद भी लोग दिक्कत में फंसे हुए हैं।0
0
Report
फतेहपुर: गैर इरादतन हत्या के चार दोषियों को 10-10 साल कारावास
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur गैर इरादतन हत्या के मामले में 4 दोषियों को 10-10 साल की सजा एडीजे-2 कोर्ट ने चारों दोषियों को सुनाई सजा नुरुल हसन, सोहराब, इमदाद और वहाज को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर से जुड़ा है मामला0
0
Report
Advertisement
अंतरा बनर्जी ने ट्रेन विवाद पर कहा, गलत फोटो हटाएं नहीं तो कानूनी कार्रवाई
Mumbai, Maharashtra:अभिनेत्री अंतरा बनर्जीचा खुलासा ट्रेन् हाणामारीशी माझा संबंध नाही: अंतरा बनर्जी फोटो हटवला नाही तर कायदेशीर कारवाईचा इशारा एंकर: ट्रेनमध्ये आरपीएफ आणि टीसीसोबत झालेल्या मारहाणीच्या प्रकरणात अभिनेत्री अंतरा बनर्जी यांनी खुलासा केला आहे. 12 ऑगस्ट रोजी बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्स्प्रेसमध्ये झालेल्या हंगाम्याच्या बातमीत काही मीडिया चॅनेल्स आणि पोर्टल्सनी माझा फोटो वापरला, मात्र त्या घटनेत माझा कोणताही सहभाग नाही, असे अंतरा बनर्जी म्हणाल्या. ट्रेनमध्ये हंगामा करणारी महिला आपण नसून नावातील गोंधळामुळे माझी बदनामी झाली आहे. आपला फोटो त्वरित हटवला नाही तर कायदेशीर कारवाई करण्याचा इशाराही त्यांनी दिला आहे. अभिनेत्री अंतरा बनर्जी यांनी स्पष्ट केले की ट्रेनमध्ये हंगामा करणारी महिला मी नाही. मीडियाने माझा फोटो वापरून चुकीची बातमी पसरवली आहे. नेमके प्रकरण काय होते? 12 ऑगस्टच्या रात्री ठाण्यातील 31 वर्षीय अंतरा सोहम बनर्जी हिने स्लीपरचे तिकीट असतानाही एसी कोचमध्ये प्रवेश केला. आरपीएफ आणि टीसींनी बाहेर काढण्याचा प्रयत्न केला असता तिने रेझर ब्लेडने हल्ला केल्याचा आरोप आहे. चुकीचा फोटो हटवावा, माहिती दुरुस्त करावी आणि माफीनामा प्रकाशित करावा, अशी मागणी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी यांनी केली आहे. अन्यथा कायदेशीर कारवाई करणार असल्याचा इशारा दिला आहे.0
0
Report
सोलापुर में गर्भपात किट्स की ऑनलाइन अवैध बिक्री का पर्दाफाश; पुलिस ने छापा
Solapur, Maharashtra:सोलापुर में गर्भपात किट्स की अवैध बिक्री ऑनलाइन पोर्टल के जरिये शुरू हो रही थी. एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल किया गया. ऑनलाइन पोर्टल से Solapur में गर्भपात किट्स की अवैध बिक्री के आरोप सामने आए हैं. सोर्स के अनुसार मुंबई से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर Solapur के मजरेवाडी इलाके में एक घर पर मध्यरात्रि छापा मारा गया, जिसमें गर्भपात किट्स मिलीं. भ्रूणहत्ये के ऑनलाइन बाजार के बारे में अब महिलाएं आक्रामक हो चुकी हैं और ऐसी किट्स मिलने से नाराजगी बढ़ रही है. लगता है कि यह अंतरराज्यीय रैकेट का हिस्सा हो सकता है और पुलिस गहरी जांच कर रही है. आसपास के अस्पतालों ने बताया कि सोनोग्राफी और डॉक्टरों की सलाह के बिना गर्भपात की दवा देना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. इस छापे में हजारों रुपये की 26 गर्भपात किट्स जप्त की गईं. मुख्य आरोपी लखनऊ के सप्लायरी नेटवर्क से जुड़ा बताया गया है. इस प्रकरण पर पुलिस गहनए से investigation कर रही है.0
0
Report
गिरीश महाजन नाशिक के पालकमंत्री बने; जळगाव में बीजेपी ने उत्साह मनाया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव नाशिकचे पालकमंत्रीपदी गिरीश महाजन यांची नियुक्ती झाल्याचा जळगावमध्ये भाजपच्या वतीने जल्लोष एकमेकांना पेढे भरून फटाके फोडत तसेच ढोल ताशांच्या गजरात नाचून भाजपच्या वतीने जल्लोष करण्यात आला. यावेळी भाजपच्या कार्यकर्त्यांच्या वतीने फुगडी खेळून देखील मोठा आनंद साजरा करण्यात आला.. भाजपचे आमदार सुरेश भोळे, यांच्यासह नगरसेवक व पदाधिकारी कार्यकर्ते जल्लोषात सहभागी झाले होते. आमचे नेते गिरीश महाजन यांना नाशिकचे पालकमंत्री मिळाल्याचा मोठा आनंद असून नाशिकच्या विकासाला चालना मिळेल मत आमदार सुरेश भोळे यांनी व्यक्त केले. बाईट _ आमदार सुरेश भोळे,0
0
Report
Advertisement
अलवर नगर निगम: नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद ज्वाइनिंग नहीं, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद कर्मचारियों को ज्वाइनिंग नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में विरोध जताते हुए जल्द नियुक्ति देने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नियुक्ति पत्र तो जारी कर दिए गए, लेकिन इसके बाद उनकी जॉइनिंग नहीं हो रही है। कर्मचारी लगातार निगम के चक्कर काट रहे हैं और ज्वाइनिंग के लिए धक्के खाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उनके पास नियुक्ति से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। कर्मचारी संजय ने बताया कि वे लगातार अपनी नियुक्ति के लिए अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। वहीं अन्य कर्मचारियों का कहना है कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। गौरतलब है कि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी इस मामले को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद पांच कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिलाए गए थे। अब कर्मचारियों की मांग है कि बाकी पात्र अभ्यर्थियों को भी जल्द नियुक्ति पत्र और ज्वाइनिंग दी जाए। कर्मचारियों ने कहा कि दो दिन बाद आचार संहिता लागू होने की चर्चा के बीच उन्हें डर है कि यदि समय रहते नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो उनका भविष्य फिर अटक सकता है। कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग की है.0
0
Report
कांवड़ियों के स्वागत में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, पसमांदा समाज ने पेश की भाईचारे की मिसाल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में सोमवार को पसमांदा समाज के लोगों ने ईसाइयों की पुलिया, 300 बेड अस्पताल के पास शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कांवड़ियों को फ्रूटी, पानी की बोतल सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया और नगर निगम की उपसभापति पूनम राठौर ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर शारिक अब्बासी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है। सभी समाजों को मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने की सकारात्मक पहल है।उन्होंने कहा कि समाज में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।कार्यक्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी, भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य चंद्रपाल राठौर, महानगर उपाध्यक्ष वसीम अहमद, नूरुद्दीन, हसीब अंसारी, शफात हुसैन, आलम कुरैशी, अनीस सकलैनी, जुबेर, फुरकान सलमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
पलनपुर में मजदूर संघ के प्रदर्शन: 500 महिलाएं, न्यूनतम वेतन-पेंशन, 30 हजार वेतन की मांग
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.. પાલનપુરમાં ભારતીય મજદૂર સંઘની માંગણીઓને लेकर મોટી સંખ્યામાં આંગણવાડી વર્કર સહિતના લોકો રોડ પર ઉતર્યા.. ભારતીય મજદૂર સંઘના નેજા હેઠળ 500 જેટલી મહિલાઓએ વિવિધ પડતર માંગણીઓને લઈને κυβέρνηση સામે નોંધાવ્યો વિરોધ. સ્કીમ વર્કર નાબૂદ કરી આંગણવાડી કાર્યકરોને લઘુતમ વેતનમા ગણવામાં આવે તેવી કરી માંગ રિટાયર્ડ બાદ પેન્શન આપવામાં આવે તેવી પણ કરી માંગ. આઉટ સોર્સીંગ પ્રથા બંધ કરી 30 ટકા સુધીનો પગાર આપવામાં આવે તેવી કરી માંગ 10 હજાર રૂપિયા આપી મહિલાઓ નું શોષણ કરાતું હોવાના આક્ષેપ.. માંગણીઓ ને લઇ તાત્કાલિક યોગ્ય નિર્ણય લેવામાં નહીં આવે તો આગામી દિવસોમાં ભૂખ હડતાલ સહીત આંદોલન કરવાની ચીમકી ઉચ્ચારી0
0
Report
Advertisement
निषाद की स्पीच पंकज के लिए: राजनीतिक मुद्दों में नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:निषाद की स्पीच पंकज के लिए0
0
Report
बजितपुर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की शोभायात्रा के दौरान धार्मिक नारों से विरोध
Kolkata, West Bengal:১৫ই আগস্ট সারাদেশ জুড়ে সারম্বরে পালিত হয়েছে ৮০তম স্বাধীনতা দিবস। আর এই স্বাধীনতা দিবসের শোভাযাত্রায় ধর্মীয় স্লোগান, এবং স্বাধীনতা দিবস নিয়ে বিদ্রুপ মন্তব্যের বিরুদ্ধে অবস্থান বিক্ষোভ করলে বিজেপি। ঘটনাটি বাগদা থানার অন্তর্গত বাজিতপুর হাই স্কুলের। ১৫ আগস্ট এর দিন সোশ্যাল মিডিয়ায় একটি ভিডিও ভাইরাল হয় যেখানে দেখা যাচ্ছে, বাজিতপুর উচ্চ বিদ্যালয় স্বাধীনতা দিবসের রেলিতে একটি বিশেষ সম্প্রদায়ের মেয়েরা তাদের ধর্মীয় স্লোগান দিচ্ছে, এবং এই শুভযাত্রায় তারা লাড্ডু খাওয়ার লোভে এসেছে বলে দাবি করছে। এই ভিডিও নিয়ে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছাড়া এলাকায়। গতকাল রাতে এই বিষয়ে লিখিত অভিযোগ দায়ের করে বাগদা তিন নম্বর মন্ডলের ভারতীয় জনতা পার্টির নেতৃত্বরা। সোমবার বাজিতপুর বাজারে তারা বিক্ষোভ মিছিল করে, স্কুল গেটের সামনে অবস্থান বিক্ষোভ করে, এবং ওই ছাত্রীদের বিরুদ্ধে ব্যবস্থা গ্রহণের দাবিতে স্কুলের প্রধান শিক্ষকের কাছে স্মারকলিপি প্রদান করে। এ বিষয়টি বিজেপির বাগদা তিন নম্বর মণ্ডলের সভাপতি নিতাই বিশ্বাস বলেন, স্বাধীনতা দিবসের দিন বাজিতপুর উচ্চ বিদ্যালয়ের শোভা যাত্রায় যে ঘটনাটা ঘটেছে অত্যন্ত নিন্দনীয়, আমরা প্রধান শিক্ষকের কাছে দাবী করেছি যে কোনরকম ধর্মীয় কোন পোশাক পড়ে স্কুলে আসা যাবেনা। এবং যারা স্বাধীনতা দিবসের দিন ধর্মীয় স্লোগান দিয়েছে তাদের চিহ্নিতকরণ করে ব্যবস্থা নেওয়ার অনুরোধ করেছি। বিজেপি নেতা অমৃত লাল বিশ্বাস বলেন প্রায় ৭ লক্ষ বিপ্লবীর জীবনের বিনিময়ে আমরা স্বাধীনতা পেয়েছি, দেশের ৮০ তম স্বাধীনতা দিবসের দিন বাজিতপুরের এক শ্রেণীর সম্প্রদায়ের ছাত্রীরা যে ঘটনা ঘটিয়েছে তা অত্যন্ত ঘৃণিত। এদের সকলকে স্কুল থেকে টিসি দিতে হবে। এবং যে একাউন্টের ফেসবুক থেকে ওরা একটা পোস্ট করেছে সে একাউন্ট থেকেই ক্ষমা চাইতে হবে। বিজেপি নেতার সুব্রত রাহা বলেন, বিষয়টা পুলিশ প্রশাসন এবং হেডমাস্টার মশাই কে জানানো হয়েছে, যদি এই বিষয়ে কড়া পদক্ষেপ না গ্রহণ করা হয় আমরা রাজনীতির উর্ধ্বে উঠে হিন্দু সম্প্রদায়ের পক্ষ থেকে ওই বিশেষ সম্প্রদায়ের স্কুলে আসা বন্ধ করে দেবো।0
0
Report
संभल में महिष्मती नदी फिर से पुराने स्वरूप में लौट आई; मिशन महिष्मती शुरू
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में अवैध अतिक्रमण से लुप्त हुई ऐतिहासिक महिष्मती नदी प्रशासन के भागीरथी संकल्प से पुनः अपने पुराने स्वरूप में लौटी। डेढ़ किलोमीटर खुदाई के बाद महिष्मति नदी में कई दशक बाद जल प्रवाह दिखाई दिया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने एसपी कृष्ण विश्नोई और राजस्व विभाग की टीम के साथ महिष्मति नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। अवैध अतिक्रमण लुप्त ऐतिहासिक महिष्मती नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए डीएम अंकित खंडेजवाल ने मिशन महिष्मती शुरू किया है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम को साढ़े 12 किलोमीटर महिष्मति नदी पर अवैध अतिक्रमण हटाकर खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग की टीम महिष्मति नदी पर अवैध निर्माण/अतिक्रमण चिन्हित करने की तैयारी में जुटी। डीएम अंकित खंडेलवाल का दावा: जल्द ही अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देगी साढ़े 12 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक महिष्मती नदी। संभल सादर तहसील क्षेत्र में लुप्त ऐतिहासिक महिष्मती नदी को पुनः पुराने स्वरूप में लाये जाने का मामला। बाइट अंकित खड़ेकवाल डीएम संभल0
0
Report
Advertisement
गोंडा गैंगस्टर शनि समेत 2 चोर गिरफ्तार; आठ चोरीकांड उजागर
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले की परसपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीमों ने आज सोमवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गैंगेस्टर शनि समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोर गैंग के गिरफ्तार आरोपी गैंगेस्टर शनि और वीरेंद्र कश्यप के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 40800 रुपए नकद और घटना में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभी इस पूरी घटना में तिलकराम उर्फ झिनकू चौहान, श्याम सुंदर उर्फ गब्बर, रवि शर्मा और योगेश चौहान अभी फरार हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। इन आरोपियों ने परसपुर थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर चोरी की थी; देहात कोतवाली क्षेत्र में एक, छपिया थाना क्षेत्र में दो और खोडारे थाने में एक चोरी की घटना अंजাম दी थी। आज कुल आठ चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए इन्हें गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी गैंगस्टर शनि के खिलाफ गोंडा के अलग-अलग थानों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं, यह परसपुर थाने का गैंगस्टर आरोपी भी है। वीरेंद्र कश्यप के खिलाफ भी गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिन-रात चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। पहले ये लोग दिन में रेकी करते थे और रात को दुकानों और घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है और अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच जारी है।0
0
Report
उत्तर दिनाजपुर के जिला प्रशासनिक भवन के पास भर्ती फर्जीवाड़ा, तीन गिरफ्तार
Dinajpur, Rangpur Division:জেলা প্রশাসনিক ভবনেই চাকরির টোপ! পুলিশের জালে তিন, চাঞ্চল্য রায়গঞ্জে রাজ্যে পালাবদলের পরও বন্ধ হয়নি চাকরি দেওয়ার নামে প্রতারণার কারবার! এবার খোদ উত্তর দিনাজপুরের জেলা প্রশাসনিক ভবনকে ঘিরে উঠে এল চাঞ্চল্যকর অভিযোগ। পুলিশি তদন্তে জানা গিয়েছে, আইসিডিএস-এ চাকরি দেওয়ার টোপ দিয়ে কয়েকজন মহিলাকে জেলা প্রশাসনিক ভবনে ডেকে পাঠানো হয়েছিল। কাগজপত্র জমা ও লেনদেনের কথা বলে তাঁদের তৃতীয় তলার ২০৬ নম্বর ঘরের সামনে আসতে বলা হয় বলে তদন্তে উঠে এসেছে। ঘটনায় ইতিমধ্যেই তিনজনকে আটক করেছে পুলিশ। ধৃতদের মধ্যে দু’জন মহিলা এবং একজন পুরুষ বলে পুলিশ সূত্রে খবর। তদন্তকারীদের দাবি, ওই দুই মহিলা চাকরির আশায় প্রয়োজনীয় কাগজপত্র নিয়ে সেখানে এসেছিলেন। করণদিঘি ও রায়গঞ্জের গ্রামীণ এলাকার বাসিন্দা ওই মহিলারা অর্থের বিনিময়ে আইসিডিএস-এর চাকরি কিনতে এসেছিলেন বলেও প্রাথমিক তদন্তে জানা গিয়েছে। অন্যদিকে, ২০৬ নম্বর ঘরের সামনে সন্দেহজনক অবস্থায় এক যুবককে দেখতে পেয়ে তাকে আটক করে পুলিশ। নিজেকে শিলিগুড়ির বাসিন্দা বলে পরিচয় দেওয়া ওই যুবকের মুখ মাস্কে ঢাকা ছিল। কেন তিনি জেলা প্রশাসনিক ভবনে এসেছিলেন, তার সদুত্তর দিতে পারেননি বলে পুলিশ সূত্রে খবর। প্রাথমিকভাবে তাকে প্রতারণা চক্রের সদস্য বলে সন্দেহ করছেন তদন্তকারীরা। জেলা প্রশাসনিক ভবনের মতো কড়া নিরাপত্তার জায়গায় চাকরির প্রতারণার ছক দেখে কার্যত হতবাক তদন্তকারীরাও। প্রতারকদের পরিকল্পনা ও সাহসিকতা দেখে চক্রটি যথেষ্ট অভিজ্ঞ বলে মনে করছেন আধিকারিকরা। ঘটনার পিছনে আরও কেউ জড়িত রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। গোটা চক্রের সন্ধানে তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ。0
0
Report
नीमकाथाना नगरपालिका के 40 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी पूरी, चुनावी रणनीतियाँ तेज
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना नगरपालिका के 40 वार्डों का आरक्षण तय। सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नीमकाथाना नगरपालिका के 40 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में सभी 40 वार्डों की आरक्षित श्रेणी निर्धारित की गई है। आरक्षण के अनुसार सामान्य वर्ग के 16 वार्ड हैं, जबकि सामान्य महिला के 8 वार्ड निर्धारित किए गए। वहीं OBC के 5 वार्ड और OBC महिला के 3 वार्ड, SC के 4 वार्ड और SC महिला के 2 वार्ड, जबकि ST के 1 वार्ड और ST महिला के 1 वार्ड के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 40 वार्डों में सामान्य वर्ग की 24 सीटें, OBC की 8 सीटें, SC की 6 सीटें और ST की 2 सीटें हैं। वार्डवार आरक्षण सामान्य: 1, 3, 9, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 25, 28, 29, 33, 35 सामान्य महिला: 2, 5, 12, 24, 26, 31, 37, 38 OBC: 4, 22, 36, 39, 40 OBC महिला: 7, 8, 10 SC: 11, 19, 27, 30 SC महिला: 15, 34 ST: 6 ST महिला: 32 आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही नगरपालिका चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कई दावेदार अब अपने-अपने वार्ड के आरक्षण के अनुसार चुनावी रणनीति बनाने में जुटेंगे।0
0
Report
Advertisement
