icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा के सोनखर में इलेक्ट्रिक स्कूटर शो रूम में भीषण आग, 5 स्कूटी और बैट्री जलकर खाक

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:पश्चिमी ज़िला चम्पारण के बगहा से खबर है। रामनगर के सोनखर चौक पर स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर शो रूम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बाहर से शटर बंद होने के कारण अंदर से आग में 5 स्कूटर और आधा दर्जन स्कूटी के बैट्री जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने धुँआ देख कर एजेंसी का ताला तोड़ा; आग में जलती स्कूटर देखते ही लोगों ने दुकानदार और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया; कई बाइक और बैट्री भी जल गईं। बाइट - सुजीत कुमार, अग्नि पीड़ित दुकानदार
0
0
Report
Advertisement

Giridih's new Municipal Commissioner Vijay Birua's unique style: sits on the stairs to inspect

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह नगर निगम के नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ के काम करने के अंदाज ने मंगलवार को सबको चौंका दिया. सुबह-सुबह हाफ पैंट और नंगे पांव मॉर्निंग वॉक करते हुए आयुक्त सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट की सीढ़ियों पर आम आदमी की तरह बैठ गए. सुबह काम पर पहुंचे लेबर और सफाई कर्मियों ने जब सीढ़ियों पर नगर आयुक्त को बैठे देखा तो होश उड़ गए. देखते ही देखते कर्मी धीरे-धीरे पहुंचने लगे और प्रणाम करने लगे. सूचना मिलते ही मेयर प्रमिला मेहरा भी निगम कार्यालय पहुंच गईं. नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने बिना ड्रेस के काम पर आए सफाई कर्मियों को फटकार लगाई. सफाई अभियान में निकले मजदूरों के विषय में पूरी जानकारी ली. कर्मियों का रजिस्टर मंगाकर बारीकी से जांच की. हाथों में झाड़ू लेकर महिला सफाई कर्मियों को झाड़ू लगाने के तरीके भी बताए. फायर सेफ्टी मशीन की जांच कर सफाई अभियान बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया. मुहर्रम पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि निगम के द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. जहां भी कमियां हैं हमें सूचना दें, तुरंत सफाई कराई जाएगी. करीब दो घंटे तक एसी कमरा और गद्देदार कुर्सियों को छोड़ नगर आयुक्त मुख्य गेट की सीढ़ियों पर बैठकर निगम के कार्यों की जांच करते रहे. कई लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे सीढ़ियों पर ही बैठे रहे और कहा यह भी एक परिवार है. गौरतलब है कि बिजय सिंह बिरुआ पहले गिरिडीह के अपर समाहर्ता रह चुके हैं. उनके इस अंदाज की शहर में खूब चर्चा हो रही है.
0
0
Report

हापुड़ हाईवे पर ट्रक का कहर: मासूम बच्ची सहित दो की मौत, कई घायल

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के पास बने फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े यात्रियों को बेरहमी से कुचल दिया. हादसे में एक मासूम बच्ची और एक युवती की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक रोडवेज बस गोंडा से दिल्ली की तरफ जा रही थी. रास्ते में बस अचानक खराब हो गई, जिसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सभी यात्रियों को हाईवे के किनारे नीचे उतार दिया. यात्री दूसरी बस के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर ने यात्रियों को अपनी चपेट में लेते हुए बुरी तरह रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे सीतापुर से रोडवेज की सरकारी बस से आ रहे थे. बस में कुछ खराबी आ रही थी और वह धीरे-धीरे चल रही थी. ड्राइवर ने बस को किसी ढाबे पर रोकने के बजाय बीच रास्ते में ही रोक दिया और कहा कि बस खराब हो गई है, दूसरी बस आएगी उसमें यात्राओं को बैठाएंगे. उन्होंने सारे यात्रियों और सामान को नीचे उतरवा दिया. सभी यात्री खड़े ही थे कि तभी पीछे से एक बड़ी गाड़ी आई और बिना देखे सबको कुचलते हुए आगे निकल गई. हादसे में करीब 11-12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और हमारी अपनी पोती की भी इस हादसे में मौत हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान और दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. सीओ सिटी ने बताया कि आज तड़के एक रोडवेज बस, जो गोंडा से दिल्ली की तरफ जा रही थी, खराब होने के कारण सोना पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर पर खड़ी थी. इससे सवारियां दूसरी बस में शिफ्ट की जा रही थीं, उसी दौरान पीछे से एक ट्रक द्वारा दुर्घटना घटित हुई. हादसे में मौके पर एक बच्ची की मृत्यु हो गई थी और छह लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान एक और लड़की की मृत्यु हो गई है. बाकी घायलों का इलाज चल रहा है, स्थिति सामान्य है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक़्त के बाद वाहनों को नियंत्रित कर सुचारू कराया. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी ड्राइवर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
0
0
Report

जायल वन पौधशाला में 3.5 लाख पौधे तैयार, हरयालो राजस्थान अभियान को गति

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल वन नर्सरी में तैयार साढ़े तीन लाख पौधे, हरयालो राजस्थान अभियान को मिलेगी गति। 5 से 25 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होंगे पौधे, वन विभाग ने पूरी की तैयारियां। सरकारी विभागों के साथ आमजन और किसानों को भी न्यूनतम दर पर मिलेगा पौधों का वितरण। राजस्थान सरकार के "हरयालो राजस्थान अभियान" को लेकर जायल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वन विभाग ने इस वर्ष जायल वन पौधशाला में करीब साढ़े तीन लाख पौधे तैयार किए हैं, जो अब पौधरोपण और वितरण का इंतजार कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों और आमजन के सहयोग से क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग ने विभागीय लक्ष्य के तहत एक लाख दस हजार पौधे तैयार किए हैं, जबकि दो लाख तीस हजार पौधे आमजन, किसानों, सामाजिक संगठनों और अन्य सरकारी विभागों को वितरण के लिए उपलब्ध रखे गए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि हरयालो राजस्थान अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और अधिक से अधिक पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
0
0
Report
Advertisement

भोजीपुरा में पुलिस मुठभेड़, 20 हजार का इनामी गौकश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश और गौकशी के आरोपी जाहिद उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, जाहिद उर्फ अंडा निवासी धौराटांडा लंबे समय से गौकशी और पुलिस पर फायरिंग के मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।चौकी प्रभारी धौराटांडा पवन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर घुरसमसपुर रोड पर संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही विकास घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जाहिद के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अजीम मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
0
Report

प्री-मानसून बारिश नहीं होने से मारवाड़ के किसानों की चिंता, गर्मी से लोग परेशान

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र में प्री-मानसून की बारिश को लेकर इस बार लोगों में उत्साह नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्री-मानसून गतिविधियों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से आमजन और किसान दोनों परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज हुई, लेकिन उसका व्यापक असर दिखाई नहीं दिया। सुबह से ही जोधपुर में तेज गर्मी और उमस का असर महसूस किया जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने और हवाओं में नमी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई लोग दिन के समय जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्री-मानसून की बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खरीफ सीजन की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और बुवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। किसानों का कहना है कि शुरुआती बारिश होने से जमीन में नमी आती और फसलों की बुवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती थी, लेकिन फिलहाल मौसम का रुख अनिश्चित बना हुआ है। मारवाड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और बारिश के इंतजार ने लोगों की उम्मीदों को कमजोर किया है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई हैं और लोग जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

खरगोर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Jamui, Bihar:जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगोर के समीप सोमवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान माहिसौड़ी निवासी कुणाल कुमार साह (25 वर्ष), पिता दिनेश साह, के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है की कुणाल कुमार साह वीडियोकैमरा चलता था।सोमवार की रात वह मंजोष गाँव से आयोजित एक शादी समारोह में वीडियो कैमरा का काम पूरा कर मोटراسिकल से अपने घर माहिसौड़ी लौट रहे थे। उनके साथ एक सहयोगी भी था। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में कुणाल ने अपने सहयोगी को चौड़ीहा के पास छोड़ दिया और वहां से अकेले अपने घर के लिए निकल पड़े। इसी दौरान जब वह खरगोर के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुणाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसे उठा कर सदर अस्पताल जमुई लेकर आई। वहीं पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी। मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता दिनेश साह सहित अन्य परिजनों ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ रहे दुर्घटनाओं के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से रात के समय वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
0
0
Report

SANJY-2026 की तैयारी: डिप्टी कमिश्नर ने पहलगाम बेस कैंप की सुविधाओं की समीक्षा

Aram Pora, Ganderbal, Deputy Commissioner(DC) Anantnag, Yatra Officer Pahalgam Axis, Dr. Bilal Mohiuddin Bhat(IAS) visited Nunwan Base Camp Pahalgam, to assess the preparedness of various departments for the ensuing Shri Amarnath Ji Yatra-2026. The DC was accompanied by CEO PDA, ADC, SEs R&B, Jal Shakti and KPDCL, SDMs Bijbehara and Pahalgam, CMO, Tehsildar, Police Officers, Exens of various engineering wings, ULB and F&ES officials and other concerned officials. During the visit, the Deputy Commissioner conducted an extensive inspection of facilities and logistical arrangements being established for the pilgrims. He reviewed accommodation, sanitation, drinking water supply, power availability, healthcare services, security arrangements, and other essential amenities at the base camp. Emphasizing the significance of SANJY as one of the country's most important religious pilgrimages, Dr. Bilal directed all departments to work in close coordination and ensure that every facility is put in place well before the commencement of the Yatra. He stressed the need to maintain high standards of cleanliness, efficient service delivery, and robust emergency response mechanisms to facilitate a safe and comfortable pilgrimage experience. During the inspection, the Deputy Commissioner also reviewed the progress of ongoing infrastructure and developmental works at the base camp and instructed the executing agencies to expedite pending works and adhere strictly to prescribed timelines. Subsequently, the DC chaired a comprehensive review meeting at Pahalgam Club, where department-wise preparedness and the progress of arrangements were discussed in detail. He directed the officers to ensure flawless coordination for a smooth and successful conduct of SANJY-2026. Later, the Deputy Commissioner interacted with representatives of Tent Associations, Trade Associations, Pony Associations, and other stakeholders associated with the Yatra. He patiently heard their suggestions and assured them that all genuine issues would be addressed on priority adding that keeping with the tradition they have a huge role during the forthcoming Yatra. Retierating the administration's commitment to ensuring successful conduct of the pilgrimage, the DC stressed on maintaining high standards of readiness by all stakeholders so the best possible facilities are provided to the visiting devotees. The district administration is undertaking extensive measures to ensure that SANJY-2026 is conducted in a safe, organized, and pilgrim-friendly manner.
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा उपायों की कड़ी निगरानी; 5 कोचिंग सेंटरों को नोटिस

JPJai Pal16m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा विभाग 9 बड़े कोचिंग सेंटरों की हुई जांच। जांच में 5 प्रमुख कोचिंग सेंटरों में मिलीं सुरक्षा से जुड़ीं गंभीर कमियां, थमाई गई नोटिस। माइक्रोटेक कोचिंग (मकबूल आलम रोड) में स्मोक डिटेक्टर खराब मिली नोटिस। जेबीकेबी कोचिंग (विनायक प्लाजा) में सिर्फ मिले अग्निशमन यंत्र, अन्य सुरक्षा सिस्टम नदारद। दुर्गाकुंड क्षेत्र के जेआरएस (JRS), एलवन (L1) और एलेन (ALLEN) कोचिंग सेंटरों का भी हुआ निरीक्षण। फायर हाइड्रेंट सिस्टम, अलार्म और स्मोक डिटेक्टर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश। संकरी गलियों और अप्रशिक्षित स्टाफ को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जताई चिंता।
0
0
Report

उदयपुर को जल संकट से मुक्ति देगी देवास तृतीय-चतुर्थ परियोजना; मंजूरी के साथ काम शुरू

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर झाड़ोल/उदयपुर उदयपुर को जल संकट से स्थायी मुक्ति दिलाने वाली 1690.55 करोड़ रुपये लागत की देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय से इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिल गई है। जल संसाधन विभाग ने वन भूमि डायवर्जन के बदले 52 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देने की सहमति भी दे दी है। अधिशासी अभियंता बीरबल डूडी ने बताया कि दोनों बांधों और टनल का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। टेंडर पहले ही हो चुके हैं। परियोजना को गति देने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी निर्माण क्षेत्रों का हवाई दौरा किया था। यह परियोजना नाथियाथल और अम्बा गांव में बनने वाले दो बांधों तथा 14.65 किमी लंबी सुरंग प्रणाली के माध्यम से सालाना 1000 एमसीएफटी पानी बिना बिजली या पंपिंग के सीधे उदयपुर की पिछोला-फतहसागर झीलों में पहुंचाएगी। मई 2029 में काम पूरा होने के बाद उदयपुर की ये झीलें सालभर लबालब रहेंगी, इस महापरियोजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पानी पूरी तरह ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) के सिद्धांत पर स्वतः बहेगा। देवास चतुर्थ बांध (अम्बा गांव) से पानी 4.15 किमी लंबी टनल के जरिए देवास तृतीय बांध तक पहुंचेगा। वहां से 10.50 किमी लंबी मुख्य सुरंग के रास्ते पानी देवास-द्वितीय (आकोदड़ा बांध) में ट्रांसफर होगा, जहां से यह सीधे पिछोला और फिर फतहसागर झील में पहुंच जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top