icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान के मैरवा मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन साइट पर वेतन के अभाव से मजदूर हंगामा

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के मैरवा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों ने चार महीने से मजदूरी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा खाने-पीने के लिए मिलने वाली राशि भी समय से नहीं दी जा रही है। इससे नाराज मजदूरों ने निर्माण कार्य बाधित कर दिया। मजदूरों ने निर्माण एजेंसी और कार्यरत पदाधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई महीनों से अपने घर-परिवार से दूर रहकर काम कर रहे हैं। लेकिन समय पर मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मैरवा मेडिकल कॉलेज में मोतिहारी, पूर्णिया समेत Bihar के कई जिलों के मजदूर काम कर रहे हैं। कई मजदूर अपने छोटे बच्चों, पत्नी और बीमार माता-पिता को घर पर छोड़कर रोजी-रोटी के लिए यहां आए हैं। मजदूरों का कहना है कि घर पर परिजनों की तबीयत खराब होने और अन्य जरूरी खर्चों के बावजूद उन्हें अपनी ही मेहनत की मजदूरी के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। आरोप है कि कंपनी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजदूरों ने कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिसर में लगा मोटर महीनों से खराब है। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। शौचालयों की स्थिति भी जर्जर है। पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में मजदूरों को रहने और सोने में काफी परेशानी हो रही है। मजदूरों ने बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान कराने, खाने की राशि समय पर देने तथा पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में VB-जी राम जी योजना के लिए मजदूरों का प्रदर्शन

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) वीबी-जी राम जी योजना में काम की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के डबली कलां में वीबी-जी राम जी योजना के तहत काम शुरू करवाने और बकाया भुगतान जारी करने की मांग को लेकर मजदूरों एवं महिलाओं ने किसान नेता मनीष बुरड़क के नेतृत्व में पंचायत घर पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूर प्रतिनिधियों से वार्ता की। सहमति बनी कि मौजूद मजदूरों को आगामी सोमवार से काम उपलब्ध करवाया जाएगा, जबकि अन्य मजदूरों के कार्य एक सप्ताह में स्वीकृत करवाए जाएंगे। बकाया भुगतान भी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर विकास अधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई। विजुअल बाइट :- मनीष बुरड़क, किसान नेता
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के बीजामंडल में नमाज वीडियो वायरल, हिन्दू समाज भड़का; शुद्धि आंदोलन की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:बीजामंडल को लेकर फिर बवाल, बीजामंडल के अंदर नमाज का वीडियो वायरल, सकल हिन्दू समाज भड़का बोला बीजामंडल को अशुद्ध किया है नमाज से हम शुद्धि आंदोलन करेंगे विदिशा के बीजा मंडल को लेकर एक बार फिर बवाल मच गया है... बीजा मंडल के अंदर युवक के नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सकल हिंदू समाज भड़का... याचिकाकर्ता शुभम वर्मा ने कहा कि बीजामंडल के अंदर घुसकर एक युवक नमाज पढ़ रहा है... यह हमारे मंदिर बीजामंडल को अशुद्ध किया गया है... सकल हिंदू समाज शुद्धि आंदोलन चलाएगा... जो बीजामंडल हमें सिर्फ नाग पंचमी के दिन... एक दिन पूजन के लिए मिलता है... वहां पर ASI के चार गार्ड सुरक्षा के बीच मुस्लिम युवक कैसे घुस गया और उसे नमाज पढ़ने दी यह बड़ा षड्यंत्र है
0
0
Report

न्यायालय ने परीक्षाएं रद्द करने पर रोक लगा दी; जवाब 15 दिनों में दायर होंगे

Noida, Uttar Pradesh:हमने एक इंटरवेंशन एप्लीकेशन (हस्तक्षेप याचिका) दायर की थी। जो रिट याचिका दायर की गई थी, उसमें सरकार द्वारा परीक्षाएं रद्द किए जाने को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिकॉर्ड में कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि उनकी क्या गलती है... सरकार को 15 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना है। कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, उन्हें एक हलफनामा जमा करना होगा, जिसमें यह कहा गया हो कि यदि वे किसी भी तरह से इसमें शामिल पाए जाते हैं, तो उन पर इसका असर होगा और वे आदेश को मानने के लिए बाध्य होंगे। 11वीं से 13वीं JPSC और फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर से जुड़े मामले कोर्ट के सामने थे। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि आदेश गलत है। कोर्ट ने फ़िलहाल इस आदेश पर रोक लगा दी है।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस बारां में 50% टिकट युवाओं को देगी; पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी

Baran, Rajasthan:50 प्रतिशत टिकिट युवाओं को देगी कांग्रेस बारां में आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कॉग्रेस द्वारा पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा की कांग्रेस हमेशा से युवाओं को राजनीती में लाने के पक्ष में रही है और हमेशा चुनावों में युवाओं को मौका दिया है, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा की इस बार भी निकाय व पंचायती राज चुनाव में युवाओं को 50 प्रतिशत टिकिट दिए जायेंगे ताकि युवा राजनीती में आगे आकर देश का भविष्य सुनिश्चित करेंगे। युवा कांग्रेस के पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान के बारां प्रभारी विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा ने कहा की राहुल गाँधी जी की सोच के अनुरूप युवा कांग्रेस ने इस अभियान को लॉन्च किया है इस में उन युवाओं को तालाशा जायेगा जो कांग्रेस की विचार धारा में विश्वास रखते है और धरातल पर आम जनता की सेवा करना चाहते है उनको चुनाव लड़ाया जायेगा और राजनीती में मजबूत स्थान दिया जायेगा। पूर्व छात्र संघ हिमांशु धाकड़ ने कहा की ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़े और ऑनलाइन अपना परिचय संगठन द्वारा लॉन्च किये गए ऐप पर भरे और स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर पुलिस ने चोरी-छिनतई गिरोह ढहा, पांच अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने चोरी-छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच अपराधी गिरफ्तार जमशेदपुर पुलिस को चोरी और छिनतई के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और छिनतई के कई सामान, 33 मोबाइल फोन तथा दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के पास कुछ अपराधियों के एकत्र होकर चोरी और छिनतई की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने एमजीएम अस्पताल परिसर के समीप घेराबंदी कर पांच अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागुनहातु निवासी तुषार कालिंदी उर्फ तुषार भाई, सन्नी कालिंदी उर्फ नंदू, लक्ष्मण बागती, आकाश दत्ता उर्फ चेपा तथा सावन देवगम उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगठित तरीके से मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल, स्कूटी और चेन चोरी तथा छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छह मामलों का खुलासा किया है। बरामद सामान में महिला से छीना गया सोने के लॉकेट वाला मोती का हार, एमजीएम अस्पताल से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, पॉकेटमारी से चोरी की गई नकदी तथा अस्पताल पार्किंग से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं। इसके अलावा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड से चोरी की गई यामाहा फासिनो स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें आईफोन, वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। साथ ही सोने का लॉकेट, चांदी की माला, चांदी की चेन और कान के टॉप समेत कई आभूषण भी जब्त किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के अलावा दो चोरी की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा का नाम पूर्व में चोरी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामानों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास भी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय चोरी और छिनतई गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग
0
0
Report

गाजीपुर: नाबालिग से दुष्कर्म, शमशाद को उम्रकैद

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 8 साल बाद आया इंसाफ! नाबालिग को भगाकर फर्जी निकाह करने वाले शमशाद को उम्रकैद गाजीपुर की पाक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी शमशाद को सुनाई उम्रकैद कौनक खबर की पुष्टि सहायक शासकीय अधिवक्ता राम कुमार राय ने की है कहा- वर्ष 2018 में भावरकोल क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का था मामला आरोपी ने फर्जी निकाह और नोटरी विवाह के दस्तावेज दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी माननीय न्यायालय ने पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना, जिसमें 75 प्रतिशत राशि पीड़िता के पुनर्वास पर खर्च होगी करीब 8 वर्षों तक चले ट्रायल के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया पाक्सो कोर्ट के इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध पर बड़ी न्यायिक कार्रवाई माना जा रहा है गाजीपुर में नाबालिग लड़की को झाड़-फूंक के बहाने बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पाक्सो कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। करीब 8 साल तक चले ट्रायल के बाद दोषी शमशाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने भारी जुर्माना भी लगाया है, जिसकी बड़ी राशि पीड़िता के पुनर्वास और उपचार पर खर्च की जाएगी। इस बात की पुष्टि रामकुमार राय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर के भावरकोल थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में दर्ज हुए एक चर्चित पाक्सो मामले में माननीय विशेष पाक्सो न्यायालय के न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने दोषी शमशाद को कठोर दंड सुनाया है। अभियोजन के अनुसार 4 May 2018 को शमशाद नाबालिग पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में परिवार के संपर्क करने पर उसने निकाह कर लेने की बात कही थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा प्रस्तुत निकाह और नोटरी विवाह से जुड़े दस्तावेज भ्रामक और अवैध थे। न्यायालय ने आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा आईपीसी की धारा 363 में 5 वर्ष कारावास व 20 हजार रुपये तथा धारा 366 में 7 वर्ष कारावास व 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कुल मिलाकर आरोपी पर एक लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 75 प्रतिशत राशि पीड़िता के पुनर्वास और चिकित्सा सहायता के लिए दी जाएगी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राम कुमार राय ने बताया कि लंबे ट्रायल के दौरान आरोपी लगातार विभिन्न दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करता रहा, लेकिन अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में शिक्षा सुधार, पेपर लीक पर जोरदार बहस; चुनावी वादों पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:MISA BHARTI - शिक्षा के मामले में बिहार की स्थिति बहुत खराब है। बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं, और फिर अक्सर प्रश्न-पत्र लीक हो जाते हैं, कभी-कभी परीक्षा होने के बाद भी कुछ समस्याएं आ जाती हैं... इस समस्या का समाधान सभी को मिलकर करना होगा... ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि परीक्षाएं समय पर हों और कोई पेपर लीक न हो。 बिहार में दो-तीन चीज़ें ऐसी हैं जिनकी हालत सबसे खराब है। चुनाव के समय वे कई वादे करते हैं—कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगारी दूर करने और पलायन रोकने की बात करते हैं—लेकिन इनमें से किसी पर भी ध्यान नहीं दिया गया... अगर राज्य का मुखिया मंच से जाति की बात करेगा और हरे रंग का गमछा पहने लोगों पर हमला करेगा, तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? कोई अपमान नहीं हुआ था ये हमारा कर्तव्य है कि हम झंडा रखे और हमने वही किया
0
0
Report

जमीन हड़पने के विवाद में भाई-भाभी समेत रिश्तेदार ने किया हत्याकांड, आरोपी गिरफ्तार

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुआ में आज सुबह तख्त पर खून से लथपथ 45 वर्षीय अजय शुक्ला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक अजय अविवाहित थे और गांव में अकेले रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की गई थी। मृतक की बहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय शुक्ला की कोई संतान नहीं थी और उनके नाम की कीमती जमीन हड़पने के लिए उनके सगे भाई राजेश शुक्ला, भाभी सोनी शुक्ला और सोनी शुक्ला के बहन के बेटे अनिरुद्ध मिश्रा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। साजिश के तहत अनिरुद्ध 17 अगस्त को अपनी मौसी सोनी के साथ गुजरात से चला और 18 अगस्त को गांव पहुंचा। 19 अगस्त की शाम को अनिरुद्ध ने अजय को शराब पिलाने के बहाने नेमपुर घाट ले गया। देर रात जब अजय अत्यधिक नशे की हालत में तख्त पर सो गए, तो अनिरुद्ध ने चाकू से उनके सिर पर वार किया और गमछे से गला घोंट दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपी ने पंखे का बिजली का तार मृतक के पैर के अंगूठे में बांधकर स्विच ऑन कर दिया ताकि लगे कि मौत करंट से हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top