802301
भोजपुर पुलिस ने वारदात की योजना बनाते बदमाश को किया गिरफ्तार
Arrah, Bihar:भोजपुर पुलिस ने गजराजगंज थाना क्षेत्र में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अनीश कुमार नामक यह व्यक्ति रघुनीपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 11 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। एएसपी परिचय कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब 9 बजे मौला चक मोड़ के पास से उसे पकड़ा। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला की एक दुकान में मोर घुसा; बचाव दल ने सुरक्षित रिहा किया
Hyderabad, Telangana:Tirumala: A peacock entered a shop opposite the CRO office in Tirumala on Thursday, drawing the attention of devotees and locals. The shop owner immediately alerted vigilance officials, who in turn informed forest department authorities. Officials reached the spot promptly and safely captured the bird before any untoward incident could occur. The peacock was later released into a dense forest area nearby. The unusual visitor created a buzz among devotees, many of whom recorded videos on their mobile phones, while some attempted to take selfies with the bird. Thanks to the timely response of vigilance and forest officials, the peacock was rescued and relocated safely, bringing the incident to a peaceful end after creating a brief moment of excitement in Tirumala.0
0
Report
रतलाम में बीएपी प्रदर्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीते दिन भारत आदिवासी पार्टी यानी बीएपी के प्रदर्शन को लेकर अब पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडीयार और आदिवासी छात्र नेता दिनेश माल सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बीएपी कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में कलेक्टोरेट घेराव के लिए निकले थे। शहर में लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों के चलते पुलिस ने उन्हें शहर सीमा पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद अंबेडकर चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी गई और पुलिस से धक्का-मुक्की कर आगे निकलने का आरोप है। थाना स्टेशन रोड में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उज्जैन मोहर्रम जुलूस पर खतरनाक स्टंट, वाहन विस्फोट जैसा दृश्य, पुलिस जांच शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:ये कैसा मातम? मोहर्रम के जुलूस में हमले का प्रदर्शन उज्जैन में क्रेन पर वैन लगाई गई और विस्फोट से उड़ाई गई। पुलिस ने शोएब, जाहिद, तस्लीम पर FIR दर्ज की। मोहर्रम मातृ त्योहार है लेकिन युवाओं को आत्मघाती जैसा ट्रेंड किया जा रहा है और हमले का प्रदर्शन सरेआम हो रहा है। उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में मोहर्रम के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। एडिशनल एसपी करणदीप सिंह के मुताबिक आयोजनकर्ता शोएब खान, वाहन पर चढ़कर झंडा फहराने वाले जाहिद खान और तस्लीम खान सहित जेसीबी मालिक गोपाल माली को आरोपी बनाया गया है। जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य लोगों को भी प्रकरण में शामिल किया जाएगा। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि वाहन के अंदर दीपावली में इस्तेमाल होने वाले मल्टी-शॉट रॉकेट चलाए गए थे। वाहन के शीशे बंद रहने से गैस का दबाव बना और कांच टूटने से ब्लास्ट जैसा दृश्य दिखाई दिया, जिससे वीडियो गलत सूचना बना। पुलिस ने जिलेभर में अतिरिक्त बल तैनात कर फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। बड़नगर, नागदा, महिदपुर और खाचरौद आदि क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गुंडे, बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बड़नगर के जुलूस में कई खतरनाक जानलेवा करतब करते हुए वीडियो सामने आए हैं।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा पुलिस गिरफ्तार: केरल से तीन ठग, 61 लाख से अधिक की ठगी का पर्दाफाश
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों on ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर गीदम क्षेत्र के एक युवक से 61 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते किराए पर उपलब्ध कराते थे और कमीशन के बदले राशि को दूसरे खातों तथा क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आगे भेजते थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने संविधान हत्या दिवस मनाया
Purnia, Bihar:देश में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा पूरे देश में संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है ! इसी कड़ी में पूर्णिया के टाउन हॉल में भी संविधान हत्या दिवस मनाया गया !कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहें ! भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार स्थानीय विधायक विजय खेमका के अलावा काफी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे !कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया गया वहीं भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किये! इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस ने देश में आपातकाल ला कर संविधान की हत्या की आज वही कांग्रेस संविधान की बात करते हैं! आज देश में सबका साथ सबका विकास की बात हो रही है तो कांग्रेस जबरन कहता है आज संविधान खतरे में है !0
0
Report
मधुबनी में मुहर्रम सुरक्षा कड़े, नेपाल बॉर्डर पर चौकसी तेज
Madhubani, Bihar:मुहर्रम पर्व को लेकर मधुबनी से सटे नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है और बॉर्डर इलाके में भी जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं।मधुबनी जिला से लगे भारत -नेपाल का 130 किलोमीटर खुली सीमा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर सीमावर्ती इलाके के 11 थानों सहित अन्य थानों के अधिकारियों को एलर्ट कर दिया गया है।बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बलों को भी बॉर्डर पर चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।पर्व के दिन सीमा पर भारी संख्यां में सुरक्षा बलों को तैनाती का निर्देश दिया गया है।जरूरत पड़ेगी तो सीमा सील भी किया जा सकता है।एसपी ने जिले वासियों को पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील किया है ,हुड़दंगियों से निबटने के लिए सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाया गया है,CCTV से भी मॉनीटरिंग किया अजा रहा है।चौक चौड़ाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को तैनात किया गया है。0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Dehradun, Uttarakhand:एंकर NEET की परीक्षा लीक के मामले पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। राजधानी देहरादून में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद रंजीत रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस इन दिनों केंद्र सरकार और NTA पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद रंजीत रंजन ने देहरादून में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से परीक्षा लीक हुई है इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार छात्रों के प्रति कितनी संवेदनशील है जो छात्र मेहनत करते हैं उनकी परीक्षा लीक होती है ऐसे में छात्रों की मेहनत बेकार हो रही है देश भर में कुछ छात्रों ने परीक्षा लीक होने के बाद आत्महत्या तक कर ली है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन जिस तरह से केंद्र सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है । यह देश के लाखों बच्चों के सपनों के साथ धोखा है। बाइट रंजीत रंजन सांसद कांग्रेस उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है पहले राज्य में पर्चा लीक होता था। अब तो केंद्र के स्तर पर भी NEET जैसी परीक्षाएं लीक हो रही है। केंद्र सरकार के अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं। और उनका तंत्र कितना मजबूत है इससे पता चलता है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न होना यह बताता है कि केंद्र सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। बाइट प्रीतम सिंह वरिष्ठ विधायक कांग्रेस0
0
Report
चौमूं में फायर NOC के बिना कोचिंग संस्थान: प्रशासन ने दी नोटिस, सतर्कता बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर आगजनी के घटनाओं के बाद प्रशासन हुआ सतर्क चौमूं शहर में बिना फायर NOC के चल रहे कई कोचिंग संस्थान बहु मंजिला इमारतों में चल रहे हैं लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान अधिकांश फैक्ट्रियों के पास भी नहीं है फायर NOC जैतपुरा, मंडा, कालाडेरा रीको में संचालित हैं फैक्ट्रियां कई बार घट चुकी हैं आगजनी की घटनाएं नगर परिषद प्रशासन ने चलाया सर्वे का अभियान 7 कोचिंग संस्थान और 2 लाइब्रेरी संचालकों को दिए नोटिस फायर NOC नहीं होने पर नगर परिषद ने कार्रवाई की कही बात0
0
Report
निर्जला एकादशी पर जयपुर में 20 अमृत सेवा शिविर, मंत्री ने किया शुभारंभ
Jaipur, Rajasthan:निर्जला एकादशी पर जयपुर कर रहा अमृत सेवा, निर्जला एकादशी पर लगाए अमृत सेवा शिविर, जयपुर नगर निगम मुख्यालय समेत 20 जगहों पर अमृत सेवा शिविर लगाएं, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, संभागीय आयुक्त वी.सरवन, कलक्टर संदेश नायक, आयुक्त ओम कसेरा मौजूद, शिविरों में शीतल पेयजल, शरबत, जूस, छाछ और फलाहार की व्यवस्था, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भागीदारी0
0
Report
Advertisement
जिला न्यायालय ने 129 आर्बिट्रेशन अवॉर्ड निरस्त कर फाइनेंस कंपनियों को बड़ा झटका दिया
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चांपा के जिला न्यायालय ने निजी फाइनेंस कंपनियों के 129 आर्बिट्रेशन अवॉर्ड को शून्य घोषित कर बड़ा फैसला सुनाया है। ऊंचे ब्याज, दबावपूर्ण वसूली और एकतरफा कानूनी कार्रवाई के खिलाफ यह ऐतिहासिक निर्णय है। प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने इन 129 अवॉर्ड और उनसे जुड़ी निष्पादन याचिकाओं को निरस्त कर दिया। इसे किसानों, ग्रामीणों और आम परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो कर्ज के जाल, भारी ब्याज और कानूनी दबाव में फंसे थे। वाहन खरीदने के नाम पर निजी फाइनेंस कंपनियां हायर परचेज एग्रीमेंट के जरिए ऋण देती थीं; आरोप है कि 18 से 36 प्रतिशत तक ब्याज वसूला गया। किश्त चुकते ही वाहन जब्ती, वसूली और आर्बिट्रेशन की कार्रवाई शुरू हो जाती थी। स्थानीय क्षेत्राधिकार को नजरअंदाज कर दूसरे राज्यों में आर्बिट्रेटर नियुक्त कर वहीं से अवॉर्ड पारित करा लेने जैसे कदम भी सामने आए। सुनवाई के दौरान कई मामलों में ऋणग्राहकों को पर्याप्त सूचना नहीं दी गई, उनकी अनुपस्थिति में आदेश पारित कर निष्पादन याचिकाओं के आधार पर कुर्की-हसूल शुरू की गई।0
0
Report
बालाघाट में खाद महंगाई से किसान परेशान, ई-टोकन से वितरण में राहत का दावा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के किसानों के साथ सरकार पर सवाल उठते रहे हैं. धान बीज और खाद की व्यवस्था में चूक से किसान परेशान हैं. किसान कह रहे हैं कि सरकार उनके साथ छलावा कर रही है. वर्तमान में बालाघाट जिले की सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध है, लेकिन महंगाई के साथ खाद की कीमतें बढ़ने से किसान पसीने छुड़ा रहे हैं. निजी केंद्रों में भी खाद उपलब्ध नहीं है. पंजीकृत किसान और बिना पंजीयन वाले अन्य किसान भी खाद को लेकर चिंतित हैं. स्थिति ऐसी हो चुकी है कि किसान अपनी फसल के लिए महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होंगे. पंजीकृत किसानों के साथ ID जनरेट और OTP की समस्या भी बनी हुई है. कुल मिलाकर खाद को लेकर किसान परेशान हैं और इसका ठीकरा सरकार पर फोड़ दिया जा रहा है. एक तरफ सालाना खाद की बढ़ती कीमत और दूसरी तरफ किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नाराज़गी बढ़ रही है. किसानों का कहना है कि खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा. महंगी खाद, बढ़ते कृषि खर्च और घटती आय ने किसानों को संकट में डाल दिया है. खाद की बढ़ती कीमत पर किसान नेताओं ने भी बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि किसानों को राहत नहीं दी तो सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इधर बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा ने खाद पर किसानों के लिए राहत की बात कही है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार जिले में खाद की कोई कमी नहीं है. नीति में परिवर्तन करते हुए ई-टोकन प्रणाली के तहत खाद का वितरण किया जाएगा. कोई किसान परेशान नहीं होगा.0
0
Report
मोहनगढ़ हादसे में दो युवाओं की मौत: क्षेत्र में शोक की लहर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - मोहनगढ़ मोहनगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा दो युवाओं की मौत से पसरा मातम, मोहनगढ़ जैसलमेर जैसलमेर के मोहनगढ़ में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रामपुरा रोड पर बालिका स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सागर (28 वर्ष) और सुरेंद्र (20 वर्ष) रामपुरा रोड से गुजर रहे थे। इसी期间 एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का दृश्य बेहद हृदयविदारक था। घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवकों को निजी वाहन के माध्यम से मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया。 हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और परिचित अस्पताल पहुँच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही पल में दो परिवारों के चिराग बुझ जाने से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अंतिम दर्शन के दौरान हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं। गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिलहाल मोहनगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग: जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली पुलिस को पत्र
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली | (25 जून 2026) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक विस्तृत शिकायत प्रेषित कर नाज़िया इलाही खान(उर्फ नाज़िया रहमान / नाज़िया प्रासाद) के कथित भड़काऊ बयानों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि उनके बयानों से सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई है। शिकायत में नाज़िया इलाही खान द्वारा मुस्लिम समाज एवं इस्लाम धर्म के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और उत्तेजक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराज़गी देखी गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पैगंबर मोहम्मद साहब एवं उनके परिवार के संबंध में की गई कथित टिप्पणियों से अनेक लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी संदर्भ में विभिन्न स्थानों पर उनके विरुद्ध शिकायतें एवं एफआईआर दर्ज कराए जाने तथा विरोध-प्रदर्शन होने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नाज़िया इलाही खान स्वयं को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी बताती रही हैं तथा कुछ मीडिया रिपोर्टों में भी उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता बताया गया है। इस संबंध में जमाल सिद्दीकी ने स्पष्ट किया है कि नाज़िया इलाही खान न तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और न ही किसी प्रदेश इकाई में उनके पास कोई जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वयं को भाजपा अथवा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत किए जाने संबंधी दावों की भी जांच की जाए। यदि किसी संगठन का नाम या पद बिना वैध अधिकार के उपयोग किया जा रहा है, तो इस संबंध में भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए。 इसके अतिरिक्त, उन्होंने नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न स्थानों पर दर्ज कराए गए आपराधिक मामलों एवं एफआईआर की सत्यता की जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि संबंधित तथ्यों का विधिसम्मत सत्यापन किया जा सके。 जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के सम्मान, सामाजिक समरसता और कानून के शासन की भावना को सर्वोच्च महत्व देता है। किसी भी धर्म, महापुरुष या धार्मिक आस्था के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां समाज में तनाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुसार कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेगा।0
0
Report
शेखपुरा में नशा मुक्त भारत सप्ताह का दीप प्रज्वलन, विद्यार्थियों को सम्मान
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित नशा मुक्ति का संकल्प ,मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर एडीएम, डीडीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग,लेखन और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।जिसके बाद डीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मियों ने नशा नहीं करने और दूसरे को भी नशा छोड़ने को लेकर शपथ ली।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए नशा मुक्त भारत बनाना अनिवार्य है। बिहार में पहले से ही शराबबंदी कानुन लागु है। हलांकि जागरुकता के दम पर ही नशा मुक्त भारत बनाया जा सकता है। डीएम ने कहा कि जिला की पुलिस ओर उत्पाद विभाग मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है पर आम लोगों को मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए जागरुकता लाना जरुरी है। सरकार के स्तर से भी जागरुकता लाने को लेकर कई प्रयास किया गया है。0
0
Report
भारत तिवारी एनकाउंटर पर न्यायिक जांच और राजनीति बयानबाज़ी तेज, विपक्ष के सवाल
Patna, Bihar:भारत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठन के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भोजपुर एसपी द्वारा घटना के सात दिन बाद पहली बार भारत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करने पर विपक्ष ने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष जांच चाहती थी तो न्यायिक जांच का आदेश पहले ही जारी होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि जनआंदोलन और बढ़ते दबाव के बाद ही सरकार सक्रिय हुई है। राजेश राम ने कहा कि यह मामला एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या का है और सरकार इसे दबाने का प्रयास कर रही थी। वहीं राजद प्रवक्ता ने कहा कि जांच टीम के गठन का स्वागत है, लेकिन एसपी को परिजनों तक पहुंचने में सात दिन लगना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि केवल स्थानीय पुलिस अधिकारियों ही नहीं, बल्कि उच्च स्तर के अधिकारियों और इस कार्रवाई में शामिल सभी लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित जांच टीम निष्पक्ष तरीके से काम करेगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून के रक्षक किसी भी स्थिति में भक्षक नहीं बन सकते और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
