Back
भागलपुर में स्मार्ट शौचालय बदहाली: जनता बदहाल, प्रशासन क्यों नहीं कर रहा सुधार?
AKAshwani Kumar
Dec 11, 2025 03:46:06
Bhagalpur, Bihar
एंकर - स्मार्ट सिटी भागलपुर तेज़ी से फैल रहा है लेकिन अफ़सोस कि बुनियादी सुविधाएं उसी रफ़्तार से पिछड़ रही हैं। बस स्टैंड हो, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाला मुख्य बाज़ार हो या फिर भागलपुर की हृदय स्थली सैंडिस कंपाउंड मैदान हो हर जगह सावर्जनिक शौचालयों का टोटा है। और जो इक्का-दुक्का मौजूद भी हैं, उनकी हालत ऐसी है कि जिसे दूर से देखकर ही लोग आगे बढ़ जाये। शहर में स्मार्ट शौचालयों की स्थिति बदत्तर हो गयी। सबसे शर्मनाक स्थिति सैंडिस कंपाउंड की है। यहाँ लाखों रुपये खर्च कर स्मार्ट शौचालय तो बनवाए गए, लेकिन देखरेख के अभाव में आज ये कबाड़ बन चुके हैं। दरवाजे टूटे हैं, पानी नदारद है और बदबू का अंबार लगा है। यहाँ आने वाली महिलाओं का कहना है कि अगर उन्हें वॉशरूम जाना हो तो उनके पास सिर्फ दो ही रास्ते बचते हैं या तो शर्मिंदगी हटाकर झाड़ियों का सहारा लें, या फिर अपनी ट्रिप अपना काम अधूरा छोड़ पीड़ा सहते हुए घर वापस लौट जाएं। यह सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं हैयह सवाल गरिमा का सम्मान का और हमारी माताओं-बहनों की सेहत का है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही ने शहर को खुले में शौच मुक्त (ODF) होने के बजाय, बीमारी का घर बना दिया है। प्रशासन को अब सिर्फ नए टॉयलेट बनाने पर ही नहीं, बल्कि पुराने ढांचों को सुधारने और उनकी रेगולר सफाई पर भी ध्यान देना होगा। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे मॉडल अपनाकर ही इस समस्या का पक्का इलाज हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowDec 11, 2025 05:05:480
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 11, 2025 05:05:270
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 11, 2025 05:05:050
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 11, 2025 05:04:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 11, 2025 05:04:290
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 11, 2025 05:04:150
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 11, 2025 05:03:150
Report
बालोद पुलिस ने 142 फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले POS विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को गिरफ्तार किया
DSDanvir Sahu
FollowDec 11, 2025 05:02:380
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 11, 2025 05:02:250
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 11, 2025 05:02:030
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 11, 2025 05:01:140
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 11, 2025 05:00:580
Report
0
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 11, 2025 05:00:390
Report