Back
बेगूसराय के बखरी में प्रेम प्रसंग के शक पर चाकूबाजी, चार घायल
JCJitendra Chaudhary
Nov 19, 2025 15:34:33
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग के शक में एक सनकी आशिक ने जमकर चाकूबाजी किया। इस चाकूबाजी में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने एक युवक को पकड़ कर बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आपको बताते चले कि बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आपसी विवाद ने उग्र रूप लेते हुए चाकूबाज़ी का रूप धारण कर लिया। अचानक शुरू हुए हमले में चार लोग लहूलुहान हो गए और इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान दीलीप ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार,श्री राम ठाकुर के पुत्र संजीत कुमार, अर्जून ठाकुर के पुत्र अमन कुमार दीपक ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में कुछ को गहरे जख्म आए हैं।इस बीच, मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी मनीष कुमार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल से प्रारंभिक साक्ष्य भी जुटाए हैं।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के सही कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। हालांकि स्थानीय लोगो की मानें तो विवाद की जड़ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया। बखरी में तेज होती आपराधिक गतिविधियों के बीच यह घटना फिर एक बार स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही वास्तविक कारणों के उजागर होने की उम्मीद जताई है。
168
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:33:040
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:470
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:32:34Noida, Uttar Pradesh:SILIGURI, DARJEELING (WEST BENGAL): SHANKAR GHOSH (BJP) ON WEST BENGAL CM MAMATA BANERJEE
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 19, 2025 16:31:560
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:40Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UP): SWATANTRA DEV SINGH (UP MINISTER) ON SAMAJWADI PARTY/ BSP/ CONGRESS/ ATS HEADQUARTERS PRAYAGRAJ SEEKS DETAILS OF MADRASAS IN 8 DISTRICTS OF UP
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 19, 2025 16:31:300
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:31:11Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BRAJESH PATHAK (UP DEPUTY CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR / VOTE THEFT ALLEGATIONS / BIHAR ASSEMBLY POLLS RESULT 2025 / CONGRESS MEETING OVER SIR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:58Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) ON NDA GOVERNMENT FORMATION & OATH CEREMONY IN BIHAR
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 19, 2025 16:30:500
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 19, 2025 16:30:350
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 19, 2025 16:30:260
Report
17
Report
124
Report