Back
बेगूसराय में बदमाशों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
JCJitendra Chaudhary
Mar 30, 2026 03:15:56
Begusarai, Bihar
बदमाशों ने एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और सड़क किनारे फेंक दिया. ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी के पास का है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल की पहचान कमरुद्दीनपुर गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रंजीत यादव साइकिल से गैस लेने के लिए डुमरी जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. पहले अपराधियों ने गाली-गलौज की, और जब रंजीत यादव ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें अधमरा हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. परिजनों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में रंजीत यादव को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
175
Report
219
Report
62
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 30, 2026 04:16:45118
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 04:16:340
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 30, 2026 04:15:430
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 04:15:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 30, 2026 04:15:16148
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 30, 2026 04:04:371007
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 30, 2026 04:03:45961
Report
MJManoj Jain
FollowMar 30, 2026 04:03:33903
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 30, 2026 04:03:18968
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 04:02:57982
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 30, 2026 04:02:34821
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 30, 2026 04:02:21930
Report