Back
बिहार में शराबबंदी पर सवाल: समस्तीपुर के मेले में शराब खुलेआम बिकती रही
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 30, 2026 04:15:16
Bihar
बिहार में शराबबंदी पर सवाल: समस्तीपुर के दो दिवसीय राजकीय मेले में रातभर खुलेआम बिकती रही शराब, वायरल वीडियो से पुलिस और उत्पाद विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर प्रश्न। समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले में रात्रि के दौरान खुलेआम शराब बिक्री का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेले के अलग-अलग स्थानों पर विदेशी शराब की बोतलें खुलेआम रखी दिखाई दे रही हैं, साथ ही मौके पर ग्लास और ग्राहकों की आवाजाही भी नजर आ रही है। यह दृश्य बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के दावों की पोल खोल रहा है। बताया जा रहा है कि एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर शराब बिक्री का दावा किया जा रहा है। पहले वीडियो में कई ब्रांड की बोतलें खुले में रखी दिखती हैं, दूसरे वीडियो में विभिन्न ब्रांड की शराब प्रदर्शित की जा रही है, जबकि तीसरे वीडियो में मेले में लगे एक होटल में कथित तौर पर 1500 रुपये में बोतल बेचे जाने की बात सुनाई देती है। वीडियो में कुछ लोग कीमत को लेकर मोलभाव करते भी सुनाई देते हैं, वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति भी कथित तौर पर रेट पूछते नजर आते हैं। मेले से लौट रहे कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस गश्ती के बावजूद शराब बिक्री का यह खेल चलता रहा। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब इस राजकीय मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ था, तो फिर उसी मेले में रात होते ही शराब की खुलेआम बिक्री कैसे शुरू हो गई? दूसरे दिन भी शराब बिक्री का वीडियो सामने आने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिरकार हलई थाना पुलिस और जिला उत्पाद विभाग क्या कर रहे थे? क्या मेले में पर्याप्त निगरानी नहीं थी, या फिर कार्रवाई करने में लापरवाही बरती गई? हालाँकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जी मीडिया नहीं करती है। लेकिन संबंधित अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे वीडियो बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत को उजागर करते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowMar 30, 2026 05:05:03844
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 30, 2026 05:04:54737
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 30, 2026 05:04:27695
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 30, 2026 05:04:18890
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 30, 2026 05:03:22957
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 05:02:51767
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 05:02:41Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा, भोपाल में आयोजित 'युवा विधायक सम्मेलन'
776
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 05:02:36Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह
कार्यक्रम में पहुंचे CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा
838
Report
891
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 30, 2026 04:52:39908
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 30, 2026 04:52:211014
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 04:51:37Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ लिया फैसला बदला. सरकार ने BOB को अगले 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया था. सभी सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. 24 घंटे में आदेश निरस्त कर दिया गया.
956
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 30, 2026 04:51:281072
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 30, 2026 04:51:18981
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 30, 2026 04:51:061058
Report