Back
बिहार में राहुल गांधी की ऐतिहासिक सभा, मोदी पर निशाना और वोट चोरी का आरोप
BSBIRENDRA SINHA
Nov 07, 2025 11:44:31
Banka, Bihar
महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में राहुल गांधी का ऐतिहासिक सभा में उमड़ा जन सैलाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे शवाव पर है, इस क्रम में बांका के अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के कठैल मैदान पर महागठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक ऐतिहासिक सभा को संबोधित किया। संबोधन करते हुए श्री गाँधी ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला किया कहा भाजपा द्वारा वोट चोरी किया जा रहा है। हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में वोट चोरी कर सत्ता पाने का प्रयास किया गया। अभी बिहार में पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ है
जिसमें भाजपा नेता ने दिल्ली में फिर बिहार में चुनाव के दौरान मतदान किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चुनाव आयोग की मिली भगत से लाखों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया।
देश के प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण के दौरान कहते हैं कि हमने डाटा का दर कम कर दिया है। बिहार के लोग आसानी से रील्स बनाईए, क्या रील्स बनाने से जेब में पैसा आ जाएगा? उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री कहते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है। लेकिन भाजपा वाले बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार की मदद से अडानी, अंबानी को एक रूपैक प्रति एकड़ की दर से जमीन दे रहे हैं। आज भी Bihar के लोग देश के कई राज्यों में जाकर मजदुरी कर रहे हैं। जात-पात के नाम पर भाजपा वाले आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलने का काम करते हैं। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा।
आज गरीब के बच्चे पूरी मेहनत व ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं लेकिन परीक्षा देने के समय पेपर लीक हो जाती है। मजबूरीवश होनहार छात्र दूसरे राज्यों में मजदुरी करने चले जाते हैं। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार से पूरी तरह पलायन रोकनी जाएगी। युवाओं को कम ब्याज पर बैंकों से कर्ज मुहैया कराया जाए लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को अपना किमती वोट देकर विजयी बनाने की अपील किये।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
पमंडी समिति में क्रय केन्द्रों का एडीएम रितु पुनिया ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था,किसानों से जाना हाल
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 07, 2025 16:49:040
Report
SVShweta Verma
FollowNov 07, 2025 16:48:510
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 07, 2025 16:48:380
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 07, 2025 16:48:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 07, 2025 16:48:110
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 07, 2025 16:47:550
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 16:47:420
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 16:47:090
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 16:46:520
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 07, 2025 16:46:370
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 16:46:020
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 16:45:470
Report