icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
824101
MANISH KUMARMANISH KUMARFollow3 Oct 2024, 06:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तिलकनगर-राजौरी गार्डन पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पूर्व से कई मामले उजागर

Delhi, Delhi:तिलकनगर और राजौरी गार्डन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नेचरों को किया गिरफ्तार चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला से स्नैचिंग महिला पार्क के पास फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर हुए फरार राजा गार्डन में महाजन शोरूम के बाहर युवक से हुई फोन स्नैचिंग एक आरोपी को पीड़ित ने खुद बाईक का पीछा कर पकड़ा तिलकनगर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तिलकविहार इलाके से किया गिरफ्तार दूसरे आरोपी बबला और अन्य की पुलिस कर रही है तैलाश स्नैचिंग किया गया मोबाईल फोन और स्कूटी बाईक बरामद आरोपी पर पहले से ही 51 से अधिक मर्डर चोरी स्नैचिंग वाहन चोरी लूटपाट और एक्साइज एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज है राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन और तिलक नगर की पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। यह स्नैचर चलती बाइक और स्कूटी से वारदात को अंजाम देते थे और मौके से फरार हो जाते थे वहीं पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाने के पुलिस ने एक ऐसे स्नैचर को पकड़ा है जिस पर पहले से ही 46 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है और वह सुल्तानपुरी का घोषित अपराधी बीसी है। पुलिस ने इसके पास से स्नैचिंग किया गया मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है।पीड़ित कनव कोशिक राजा गार्डन के महाजन इलेक्टॉनिक शोरूम में काम करता है और शोरूम के बाहर खड़ा होकर फोन से बात कर रहा था उसी दौरान बाईक से दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर भागने लगे।पीड़ित ने पीछा कर बाईक पर बैठे पीछे वाले आरोपी को पकड़ कर खींच लिया और दूसरा आरोपी बाईक लेकर फरार हो गया।राजौरी गार्डन पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।वहीं दूसरे मामले में पश्चिमी जिला के तिलक नगर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तिलक विहार से बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पर भी पहले से ही हत्या स्नेचिंग चोरी लूटपाट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । चौखंडी तिलकनगर छठ पूजा पार्क के पास महिला फोन पर बात करी थी उसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए और फोन स्नैचिंग कर फरार हो गए।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस इनके साथ बबला और अन्य साथी की तलाश कर रही है जो मौके से फरार हो गए थे इनके पकड़े जाने से कई आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है ।पुलिस उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है。
0
0
Report

ABVP की विशाल रैली ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अराजकता के खिलाफ संदेश दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने अराजकता के खिलाफ विशाल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर हजारों छात्र-छात्राएं इस मार्च में शामिल हुए। ABVP पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उत्तरी दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय की तस्वीरों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एक साथ सड़कों पर उतरे। अराजकता हटाओ महा रैली के तहत हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में विशाल मार्च निकाला। ABVP के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में हिंसा की घटनाओं की तरह भारत में भी कुछ विपक्षी दल देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इससे देश की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर संगठन ने अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने और युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से यह महा रैली आयोजित की। मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के भारत कैंपस से शुरू होकर आर्ट फैकल्टी के गेट-1 तक गया और वहां समापन हुआ। ABVP ने देश में शांति, व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया है। युवाओं से देश में अराजकता के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की गई।
0
0
Report

CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत

SShyamFollow1m ago
Delhi, Delhi:

राजू राज/द‍िल्‍ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।

 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

 

लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

0
0
Report
Advertisement

गुलदार हमले के बाद पौड़ी में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम किया

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खांड्यूसैंण के समीप गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम आरुषि की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर के आंगन में खेल रही आरुषि को गुलदार घसीटकर झाड़ियों में ले गया था। बाद में घर से करीब 100 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है। देर श्याम घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, आज सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पौड़ी-देवप्रयाग सड़क मार्ग पर एकत्र होकर चक्काजाम कर दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और तहसीलदार को एक दुकान में बंद कर दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव के मौके पर पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं, लेकिन शासन और वन विभाग के उच्चाधिकारी इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। आक्रोशित ग्रामीण अब अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

इ Indौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम धमकी, जांच जारी

Indore, Madhya Pradesh:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम उड़ाने की धमकी से हड़कंप इंदौर में 15 नवंबर को प्रस्तावित है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट को दहलाने की धमकी कॉन्सर्ट से पहले शहर में धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को भेजे गए ईमेल पंजाबी भाषा में भेजे गए ईमेल में बम धमाके की धमकी पुलिस जांच में जुटी शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को भेजे गए ईमेल भेजे गए ईमेल में बम धमाके की धमकी पुलिस जांच में जुटी स्कूलों में बीडीएस की टीम ने सर्चिंग क्राइम ब्रांच ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी मामले के बारे में जानकारी पुलिस धमकी की सत्यता और ई-मेल के सोर्स की कर रही जांच
0
0
Report

सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट: 600 निर्माणों का वृहद सर्वे निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जेडीए के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर जेडीए प्रभावित निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रोजेक्ट से प्रभावित 600 निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रभावित करीब 600 में हैं अधिकतर दुकानें JDC सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश वृहद सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कौनसा निर्माण कितनी गहराई तक हो रहा है प्रभावित कितने निर्माणों को पूरी तरह तोड़ा जाना है जरूरी अथवा कितने निर्माण आंशिक रूप से हो रहे हैं प्रभावित यह पता लगाने के बाद ही पता चलेगी प्रभावित लोगों की स्थिति जानकार सूत्रों के अनुसार इस सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा जेडीए व CMO के अधिकारियों के बीच होगी चर्चा इसके बाद ही इन निर्माणों को लेकर आगे किया जाएगा फैसला 287 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है सांगानेर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में निर्माणधीन है यह प्रोजेक्ट
0
0
Report

धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आग बेकाबू, पानी के वाहन नाकाम, और दमकल की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बुधवार को आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंचे पानी के वाहन से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई गई है। धमोतर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आज आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पानी का वाहन पहुंचा, लेकिन उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए अब एक और दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन से अतिरिक्त दमकल वाहन जल्द भेजने की मांग की जा रही है, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके। धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने इस संबंध में जानकारी दी.
0
0
Report
Advertisement

नाडका के टीनशेड में फंदे से लटका शव, पूठी कृष्ण कुमार सपेरा की पहचान

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:नाडका गांव के समीप टीनशेड में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पूठी गांव निवासी के रूप में हुई पहचान रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत नाडका गांव के समीप मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने बंद दुकानों के टीनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम नाडका गांव के श्मशान घाट के पास सड़क किनारे स्थित बंद दुकानों के टीनशेड में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी कृष्ण कुमार सपेरा पुत्र ओमी नाथ के रूप में हुई। बुधवार को मृतक के परिजन अलवर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की लिखित सहमति और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। बगड़ तिराया थाने के हेड कांस्टेबल बुधराम वर्मा ने बताया कि नाडका गांव के समीप एक व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और घटना को लेकर किसी प्रकार की आशंका भी जाहिर नहीं की। इसके बाद पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, मृतक कृष्ण कुमार अविवाहित था और परिवार में उसका कोई नहीं था। वह भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करता था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की मौत

Alwar, Rajasthan:भवानी तोप सर्किल के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में भवानी तोप सर्किल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज निवासी बिराई माता मंदिर, बुध विहार के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मनोज किसी काम से भवानी तोप गया था। वहां से वह ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मयूर होटल के सामने पीछे से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर दुर्घटना के बाद फरार हुए कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दल-बदल कानून पर हलचल, निर्मला सप्रे मामले में विपक्ष मजबूत

Bhopal, Madhya Pradesh:निर्मला सप्रे मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बीना से कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई विधायक निर्मला सप्रे के दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा को मजबूत करने वाला है।हम माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं कि हमारी याचिका पर सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैंजनता ने निर्मला सप्रे को कांग्रेस के टिकट पर चुनकर विधानसभा भेजा था। जनादेश के साथ विश्वासघात करने वालों को दल-बदल कानून के तहत जवाबदेह बनाना जरूरी है। हमें विश्वास है कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय लेंगे और लोकतंत्र में जनता के जनादेश की गरिमा एवं संवैधानिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखेंगे... बाइट उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: हाईकोर्ट ने फर्जी आदेश मामले में RO को 6 नवंबर पेशी के निर्देश दिए

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — सूरजगढ़ कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र का मामला — फर्जी हाईकोर्ट आदेश मामले में छह नवंबर होंगे झुंझुनूं एसपी पेश — हाईकोर्ट ने झुंझुनूं एसपी को व्यक्तिगत पेशी के दिए निर्देश — दर्ज एफआईआर की तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ छह नवंबर को अदालत में होंगे पेश — हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर के कथित अंतरिम आदेश को कूटरचित माना — मतदाता सूची में नाम बहाली का फर्जी आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा — एक व्हाट्सएप नंबर से भेजा गया था कथित फर्जी आदेश — रजिस्ट्रार न्यायिक की जांच में अदालत के रिकॉर्ड में नहीं मिला आदेश — फर्जी आदेश बनाने वाले की पहचान अभी जांच के दायरे में झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम बहाल कराने और चुनाव लड़ने की अनुमति से जुड़े कथित हाईकोर्ट आदेश के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। जयपुर पीठ ने स्पष्ट किया है कि 16 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने कोई अंतरिम राहत का आदेश जारी नहीं किया था। बल्कि केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक कथित अंतरिम आदेश रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया। जिसे न्यायालय ने कूटरचित दस्तावेज माना है। न्यायमूर्ति आनंद शर्मा की पीठ ने पारित आदेश में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश से जुड़ा हुआ है। जिसमें जयप्रकाश ने ग्राम पंचायत जीिणी पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 05 की मतदाता सूची से अपना नाम हटाए जाने को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने मामले में विस्तृत जांच की। जो जांच रिपोर्ट भी सुनवाई में सामने रखी गई। जांच में सामने आया कि 16 अक्टूबर को अदालत ने केवल मामले को 27 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। उस दिन कोई अंतरिम राहत या नाम बहाली का आदेश पारित नहीं हुआ था। इसके विपरीत एक कथित आदेश में याचिकाकर्ता का नाम मतदाता सूची में तत्काल बहाल करने और पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने व चुनाव लड़ने की अनुमति देने की बात लिखी गई थी। यह दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को भेजा गया था। रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट के अनुसार कथित अंतरिम आदेश न तो हाईकोर्ट की मूल फाइल में मौजूद था और न ही न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। जांच रिपोर्ट में संबंधित दस्तावेज को कूटरचित बताया गया है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार कथित आदेश व्हाट्सएप मोबाइल नंबर से भेजा गया था। जांच में इस नंबर के उमेश कुमार के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, रजिस्ट्रार (न्यायिक) की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध साक्ष्यों से अभी यह निर्णायक रूप से स्थापित नहीं हुआ है कि कथित दस्तावेज किसने तैयार किया और इसके निर्माण व प्रसार में याचिकाकर्ता या किसी अन्य व्यक्ति की क्या भूमिका रही। इसके लिए मूल इलेक्ट्रॉनिक फाइल, मेटाडेटा, व्हाट्सएप बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच आवश्यक बताई गई है। हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्त ने अदालत को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं के निर्देश पर संबंधित आरओ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने भी बताया कि न्यायालय के आदेश की कूटरचना को लेकर 27 अक्टूबर को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गई थी। हाईकोर्ट ने मामले को न्यायालय के रिकॉर्ड और आदेशों की प्रामाणिकता से जुड़ा गंभीर प्रकरण माना है। राज्य सरकार की ओर से जीए-सह-एएजी राजेश चौधरी ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी सक्रिय रूप से एफआईआर की जांच कर रही है और अगली सुनवाई पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद अदालत ने झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक को 6 नवंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई भी 6 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत के इस आदेश के बाद अब पूरे मामले में पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल पर निगाहें टिकी हैं.
0
0
Report

बांसवाड़ा में मिलावट पर प्रहार: मिठाई दुकानों पर छापेमारी तेज

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा में त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर प्रहार’ अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर ने अचानक छापेमारी कर मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। फूड इंस्पेक्टर उमेद टेलर ने शहर के दो मिष्ठान भंडारों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काजू कतली, नमकीन सहित अन्य दो प्रकार की मिठाइयों के नमूनें लिए गए। विभाग की टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाना और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

भागलपुर में जन्म प्रमाण पत्र नियम बदले, बच्चों के दाखिले पर संकट

Naya Chak, Bihar:एंकर - बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना है, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं मिल रहा! भागलपुर में नए नियम ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार अब नगर निगम के पास नहीं रहा। नतीजा यह है कि रोजाना दर्जनों अभिभावक नगर निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऐसे में अभिभावकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बच्चों का एडमिशन कैसे होगा। दरअसल भागलपुर में बच्चों के स्कूल एडमिशन पर जन्म प्रमाण पत्र का पेंच फंस गया है। एक तरफ स्कूलों में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो दूसरी तरफ अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top