icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
497001
Sushil Kumar BaxlaSushil Kumar BaxlaFollow22 Jul 2024, 01:06 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिन हाथों में होनी चाहिए किताबें उन्हीं हाथों शिक्षक ने थमा दिया कचरा उठाने वाला नीले रंग का तसला

RavindraRavindraFollowJust now
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बार फिर जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं क्युकि हमीरपुर जिले के मुस्करा विकास खंड के गुन्देला गांव के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दिहाड़ी मज़दूर की तरह हाथों में नीले रंग का तसला लेकर स्कूल का कचड़ा उठा रहा है, जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए उन्ही हाथों में स्कूल के शिक्षक ने कचरा फैकने के लिए तसला दे दिया. जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जो जिले की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है.
0
0
Report

गरबा-डांडिया समारोहों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक मांग, कानपुर में विहिप ने ज्ञापन दिया

Kanpur, Uttar Pradesh:कkanpur गरबा में मुस्लिमों की एंट्री बैन और मंदिरों के बाहर दुकानें हटाने की मांग, विहिप ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन –लव जिहाद पर रोक के लिए गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग –थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, महिलाओं की सुरक्षा में नहीं होगी कोई ढिलाई कानपुर। आगामी नवरात्रि त्योहार के दौरान डांडिया और गरबा आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने तथा मंदिर परिसरों के बाहर गैर-हिंदुओं की दुकानें हटाने की मांग को लेकर विहिप द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में गरबा में आने वाले लोगों और मंदिर के बाहर दुकानें लगाने वालों का पुलिस सत्यापन कराने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मंदिरों और मेलों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ज्ञापन देने के बाद विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महान ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में हिंदू आस्था से जुड़ा बड़ा पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां दर्शन के लिए मंदिरों में आती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसरों के बाहर गैर-हिंदुओं द्वारा चूड़ी, बिंदी और सिंदूर जैसी सामग्री की दुकानें लगाई जाती हैं तथा डांडिया व गरबा कार्यक्रमों में भी उनका प्रवेश होता है, जहां से लव जिहाद जैसी गतिविधियां शुरू होती हैं। इसलिए आयोजन समितियों को गरबा में मुस्लिमों और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए और प्रशासन को दुकानदारों का सत्यापन करना चाहिए। विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महान ने आगे कहा कि संगठन का मुख्य काम आयोजन समितियों और लोगों के बीच जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिरों की नवयुवक समितियाँ सुरक्षा को लेकर कोई सहयोग मांगती हैं या उन्हें लगता है कि कोई गैर-मुस्लिम वहां गलत काम कर रहा है, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर प्रशासन और समिति का सहयोग करेंगे। मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय की स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने बताया कि विहिप प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, मेले में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा और गैर-हिंदुओं की दुकानों व गरबा आयोजनों से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल से बातचीत भी की गई है। ज्ञापन में उठाई गई बातों को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहता है और बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां आती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। बाइट–राजीव महान प्रांत अध्यक्ष विहिप बाइट– स्नेहा तिवारी स्टाफ ऑफिसर
0
0
Report
Advertisement

अमेठी: दुकानदार ने चोरी के चोर को पड़ोसियों के साथ धर दबोचा, वीडियो वायरल

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- दुकान में चोरी करने वाले चोर को दुकानदार ने पड़ोसियों के सहयोग से धरदबोचा, {sultanpur road} स्थित पॉलिटेक्निक के सामने लोहे की दुकान पर चोरी करने के मामले में दुकानदार ने युवक को धर दबोचा, वायरल वीडियो में दुकान के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो में दुकानदार द्वारा स्वयं कहां जा रहा है की युवक दुकान में घुसकर चोरी की है और जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल करते हुए पुलिस से की शिकायत, बताया जा रहा है की चोर के बचाव में सुल्तानपुर से सादी वर्दी में बचाने पहुंचे पुलिस कर्मी, मामले को बढ़ता देख सादी वर्दी में पहुंचे दोनों पुलिस कर्मियों ने अपने बचाव में उसको पहचानने से किया इनकार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीटेक्निक के सामने का है मामला,
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग में मौसम के कारण हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, सात लोग सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने अगस्तमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में कहा, "मौसम को लेकर अलर्ट था, और اسی सिलसिले में, श्री केदारनाथ धाम, जो केदार घाटी है, के हवाई रास्ते में खराब मौसम (वेदर डिस्टर्बेंस) की स्थिति थी। इसे ध्यान में रखते हुए, दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। दोनों में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, और सभी सुरक्षित हैं। कोई अनहोनी नहीं हुई है। सभी कार्रवाई DGCA स्टैंडर्ड के हिसाब से की गई है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेली ऑपरेटरों को बार-बार मौसम को देखते हुए लापरवाही न करने की हिदायत दी गई है...
0
0
Report

समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत ,पति गिरफ्तार ।मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, 24 घंटे कमरे में बंद रहा शव । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दो लाख रुपये दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद पति ने करीब 24 घंटे तक शव को कमरे में बंद रखा और मायके वालों को लगातार गुमराह करता रहा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने कमरे से शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान केराय वार्ड संख्या-8 निवासी राजीव अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रूबी की शादी करीब डेढ़ साल पहले राजीव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उस पर दो लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहा था।रूबी गर्भवती हुई तो वह मायके चली गई थी, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के करीब एक महीने बाद रविवार को राजीव रूबी और बच्ची को अपने घर ले आया। अगले दिन सोमवार को राजीव ने मायके वालों को फोन कर कहा कि अब रूबी उनके घर वापस नहीं जाएगी। चिंता होने पर परिजन उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि राजीव ने बताया कि रूबी बच्ची को लेकर मायके चली गई है।इसके बाद परिजन वापस लौट गए। मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि रूबी की हत्या कर उसका शव कमरे में बंद कर दिया गया है। परिजन दोबारा केराय पहुंचे। आरोप है कि राजीव किसी को कमरे के अंदर नहीं जाने दे रहा था। ग्रामीणों की मदद से कमरे में प्रवेश करने पर रूबी का शव बरामद हुआ।सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने राजीव अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई मोहम्मद सद्दाम ने राजीव की पहले भी दो शादियां होने और दोनों पत्नियों की हत्या का आरोप लगाया है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइट :मृतका का भाई
0
0
Report

चतरा के कोयला हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में कहर, एक की मौत, घायल

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में बेलगाम कोय हाइवा ने कोहराम मचा दिया है. जिले में एक ही हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में हादसों को अंजाम दिया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. आक्रोशित लोगों ने दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. गोदावरी कंपनी के एक बेलगाम हाइवा ने सदर थाना क्षेत्र के हफुआ में तीन लोगों को रौंद दिया; रंगवारा निवासी अरविंद सिंह की मौत हो गई. मुखिया पति रतन सिंह (हफुआ) और मुकेश सिंह (डोडा) गंभीर रूप से घायल हैं. इसी हाइवा ने सिमरिया के डाड़ी में एक खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दबकर किरण देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हैं और रिम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं. टंडवा में PNМ कंपनी के हाइवा ने वासुदेव महतो को घायल किया. यह हादसों से चतरा में उबाल है. सदर के हफुआ जाम और सिमरिया के डाड़ी जाम के कारण दो जगह सड़कें जाम हैं. मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ब्लैकलिस्ट करने और नो-एंट्री में हाइवा के परिचालन पर स्थायी रोक की मांग. घायल के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा और उचित इलाज की मांग. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और सिमरिया सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ कोयले की सुरक्षा के लिए CISF लगाने की फिक्र है, पर बाईपास न होने से चतरा की सड़कों पर रोज आम लोगों की जान जा रही है. इलाके के लोग इन जानलेवा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं. बाइट: मोहम्मद गुलाम, प्रत्यक्षदर्शी।
0
0
Report
Advertisement

NDA एकजुट: महागठबंधन के टूटने के दावे पर बीजेपी का स्पष्ट बयान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक लग भग 1 घंटा तक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा महागठबंधन में टूट का दावा करते हुए कहा गया कि NDA पूरी तरह एकजुट है। बैठक होती है तो सभी विषयों पर चर्चा होता है, NDA 8 शीटों पर चुनाव जीतेगा। मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर कल सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 साल पूरे होने पर 7 अक्टूबर को हर जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। चौराहों पर कार्यक्रम होंगे और पीएम मोदी सुबह 10 बजे वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसे लेकर आज तैयारियों की बैठक हुई। विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना बैठक में विपक्ष के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर कहा गया कि चुनाव आयोग से मिलना है तो समय लेकर मुलाकात करनी चाहिए। विपक्षी नेताओं पर जनता द्वारा जवाब देने का दावा किया गया।
0
0
Report

भागवत का कारंजा आगमन: स्मृति भवन का लोकार्पण और समाज सेवा पर जोर

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर- बालाघाट के लांजी क्षेत्र के कारंजा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। सरसंघचालक बनने के बाद कारंजा में उनका यह पहला आगमन रहा। यहां उन्होंने संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की स्मृति में बनाए गए बालासाहेब भाऊराव देवरस स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने समाज सेवा और देश के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पण की बात कही। साथ ही उन्होंने विमान हादसे के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट स्मिथ मच्छार की भी तारीफ की। वॉयसओवर 01- कारंजा में आयोजित कार्यक्रम को बालासाहेब देवरस और भाऊराव देवरस के सेवा कार्यों और विचारों को याद करने के अवसर के रूप में देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि समाज सेवा और दूसरों के दुख को दूर करने की भावना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसी दौरान उन्होंने विमान हादसे का जिक्र करते हुए पायलट स्मिथ मच्चार की तारीफ की। भागवत ने कहा कि चाकू का घाव लगने के बावजूद उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की और विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले ऐसे लोग इसी देश की मिट्टी की देन हैं। वॉयसओवर 02- वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा कि मोहन भागवत का काफी लंबे समय से कारंजा आने का मन था। उनके आगमन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। विधायक ने कहा कि मोहन भागवत के संबोधन से देश और समाज के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिली। विधायक ने कहा कि बालासाहेब देवरस और भाऊराव देवरस के जीवन, उनके सेवा कार्यों और विचारों पर भी प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों और सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बाइट 01 - डॉ मोहन भागवत सरसंघचालक ( ) बाइट 02 - राजकुमार कर्राहे विधायक ( 1.04 सैकेंड) .आशीष श्रीवास बालाघाट
0
0
Report
Advertisement

ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में बलरामपुर के वकीलों ने किया चक्का जाम

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया चक्का जाम बलरामपुर जनपद में ऑनलाइन बैनामा पंजीकरण और दाखिल-खारिज प्रक्रिया लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। अधिवक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर शासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब पौने घंटे तक चले जाम से आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन के चलते उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा पंजीकरण का काम भी ठप है, जिससे आम लोगों को परेशानी के साथ सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रविशंकर मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता 23 सितंबर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया के विरोध में राजस्व न्यायालयों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके साथ ही निबंधन कार्य का भी बहिष्कार जारी है। धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि शासन ने कुछ तहसीलों में ही इस तरह की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार की मंशा स्पष्ट है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाए, अन्यथा आदेश वापस लिया जाए। अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से बैनामा कराने वालों और बैनामेदारों के आर्थिक शोषण की आशंका है। इससे वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। सूचना पर अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम स्थगित कर दिया। बाद में तहसील पहुंचकर एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。 इस दौरान भूपेंद्र सिंह, धर्मराज यादव, आलोक कुमार, श्वेता सिंह, राजकुमार सैनी, वीरेंद्र सिन्हा, चांदनी बानो, रामचंदर जायसवाल, अभिमन्यु कुमार, अनीसुल हसन रिजवी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
0
0
Report

उन्नाव के आलू किसान मांगे: स्थायी नीति, शुल्क हटाओ, राहत और निर्यात मुक्तीयां

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: आलू किसानो ने किया अनोखा प्रदर्शन। गले में आलू की माला पहन सिर पर आलू रख किया प्रदर्शन। फर्रुखाबाद से शुरू हुआ आंदोलन उन्नाव पहुंचा। किसान नेता ने सरकार से कई मांगे रखी। सरकार जल्द से जल्द आलू की स्थायी नीति बनाए- किसान नीति बनने तक कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा किसान से न लिया जाए, सरकार खुद जमा करे- किसान उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाए- किसान आलू का निर्यात पूरी तरह मुक्त किया जाए, उस पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए- किसान हाइब्रिड और सामान्य आलू का समर्थन मूल्य अलग अलग घोषित हो- किसान बाजार भाव समर्थन मूल्य से कम होने पर भावांतर योजना लागू करें। भावानंतर के तहत सरकार किसान को शेष राशि दे- किसान आलू किसान को कर्ज मुक्त किया जाए। वाजिब दाम न मिलने तक रेल भाड़ा फ्री किया जाए- किसान जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन। किसानो ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगो का ज्ञापन।
0
0
Report

फिरोजाबाद में 21 किलो चरस बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में Ramgarh police को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान ममता डिग्री कॉलेज के अंडरपास के नीचे से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 21 किलो 476 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है. पुलिस उपाधीक्षक शहर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस आरोपियों के पास कहां से पहुंची थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top