Back
हरिश धामी के आक्रोश से उत्तराखंड विधानसभा धड़ाम: जाति प्रमाण पत्र घोटाला पर हंगामा
SDSurendra Dasila
Mar 10, 2026 15:46:23
Dehradun, Uttarakhand
एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में उसे वक्त हंगामा हो गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हरीश धामी सदन के बल पर आमरण अनशन में बैठ गए। हरीश धामी ने यह तक कहा कि अगर मेरी मौत होती है तो उसकी जिम्मेदार स्पीकर होगी। आखिर क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में नियम 58 के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हरीश धामी ने धारचूला में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जाति प्रमाण पत्र के मामले में धोखाधड़ी करने के मामले में मुद्दे पर चर्चा की मांग की। स्पीकर रितु खंडूरी ने हरीश धामी की मांग को अस्वीकार कर दिया। जिस पर विधायक हरीश धामी ने सदन के वेल पर आकर हंगामा किया। विधायक हरीश धामी ने कहा पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख धारचूला का पद जनजातीय महिला के लिए आरक्षित था लेकिन जिस महिला को ब्लॉक प्रमुख बनाया गया है वह सामान्य जाति से आती है और फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ब्लॉक प्रमुख बना दिया गया है। विधायक हरीश धामी ने कहा कि इस पूरे मामले के दस्तावेज को साथ में लेकर आए हैं अगर चर्चा में यह मामला गलत निकलता है तो अपने पद से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। विधायक हरीश धामी के मामले पर सदन कई बार स्थगित करना पड़ा। हालांकि बाद में संसदीय कार्य मंत्री ने विधायक हरीश धामी को आश्वासन दिया कि वह सत्र के तीसरे दिन दोबारा से नियम 58 में अपना निवेदन दिन इस मुद्दे पर चर्चा होगी। जिस पर विधायक हरीश धामी ने अपना आमरण आसान खत्म किया। बाइट हरीश धामी वरिष्ठ विधायक कांग्रेस विधायाक हरीश धामी कैसे मांग पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी उनका साथ मिला है। भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुझे हरीश धामी जी के प्रकरण की जानकारी तो नहीं है। लेकिन नियम यही कहता है कि किसी आरक्षित पद पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं आ सकता है। अगर किसी दूसरे राज्य से जनजाति व्यक्ति है तो उसे उत्तराखंड में सामान्य में ही कंसीडर किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report