Back
उत्तराखंड में बसंतोत्सव 2026 का शुभारंभ, फूलों की प्रदर्शनी और लोकसंस्कृति का संगम
RRRakesh Ranjan
Feb 27, 2026 12:36:40
Noida, Uttar Pradesh
एंकर लोकभवन में बसंतोत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विधिवत बसंतोत्सव की शुरुआत की। 27 से 1 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में इस बार दर्शकों के लिए फूलों की कई तरह की किस्म प्रदर्शनी के लिए लगाई गई हैं।
शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बसंतोत्सव 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।
बसंतोत्सव आयोजन में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, संगीत और इतिहास की जीवंत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सहभागिता और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों से प्रकृति, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आयोजन में नृत्य, गीत और बैंड की मधुर प्रस्तुतियां सभी का मन मोह रही हैं। अगले दो दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, लोक गीतों और लोक संगीत को करीब से जानने और महसूस करने का अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि यह केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि अपनी सभ्यता और इतिहास को समझने का भी महत्वपूर्ण मंच है।
राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि इन तीन दिनों को उत्सव की तरह मनाएं और प्रकृति के साथ आत्मिक जुड़ाव स्थापित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराएं हम सभी को नई ऊर्जा देती हैं। उन्होंने इस अवसर को अपनी लगन और पैशन को सही दिशा देने का भी समय बताया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने कृषि मंत्री, सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा डाक विभाग सहित लगभग तीस विभागों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से उत्तराखंड का संदेश न केवल पूरे भारत बल्कि समूची मानवता तक पहुंच रहा है。
अपने संबोधन के अंत में राज्यपाल ने प्रदेश पर ईश्वर के आशीर्वाद की कामना करते हुए सभी से इस आयोजन का आनंद लेने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए “जय हिंद” के साथ अपनी बात समाप्त की।
बाइट: LT.GEN ( RTD ) गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड
पुष्प प्रदर्शनी में जरबेरा, कॉरोनेशन, पैंजी, कैलेंडुला, डेनथस, गुलाब, ऑर्किड जैसे पुष्पों की कई किस्म देखने को मिली। इस दौरान उत्तराखंड सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट की ओर से अरोमा थेरेपी के किया जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी भी देखने को मिली। अरोमाथेरेपी के जरिए किस तरह से कार्य किया जा रहा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
टिक टेक अरुणेंद्र चौहान निदेशक सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट
वहीं उत्तराखंड की संस्कृति और लोक पर्व में अक्सर दिखने वाली फ्यूली भी नजर आई। आमतौर पर पहाड़ों में उगने वाला यह फूल किस तरह से देहरादून में तैयार किया जा रहा है यह भी देखने को मिला। पुष्प प्रेमी मनमोहन ने बताया कि पिछले 1 साल से उन्होंने देहरादून में इसे अपने गमले में उगाया है। जिसका मकसद उत्तराखंड के लोक संस्कृति के वाहक इस पुष्प को लोगों को दिखानाहै।
मनमोहन पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने वाले
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 27, 2026 14:06:550
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:06:410
Report
1
Report
JPJai Pal
FollowFeb 27, 2026 14:06:250
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 14:05:45Noida, Uttar Pradesh:वृंदावन, मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि में लोग होली खेल रहे हैं।
0
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 27, 2026 14:05:330
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 14:05:190
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 14:05:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:04:500
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 14:04:280
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 27, 2026 14:04:080
Report
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 27, 2026 14:03:520
Report
