Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूरिया बैग से वजन घटाकर किसानों को ठगने का नया तरीका — 40kg तक कम
AKAshok Kumar1
Feb 04, 2026 02:02:09
Noida, Uttar Pradesh
केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को ठगने के नए-नए पैंतरे अपना रही हैं। यूरिया के बैग में वजन घटाने का नया फार्मूला शुरू किया गया है। पहले यूरिया का बैग 50kg से 45kg किया और अब घटाकर मात्र 40kg कर दिया। नाम वही, दाम वही, लेकिन खाद की मात्रा लगातार कम। भारत के इतिहास में यह पहला बजट है जिसमें किसानों का जिक्र तक नहीं किया गया। यहाँ तक कि न कर्जमाफी, न MSP और न मुआवजे के बारे में!
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 04, 2026 03:26:27
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा।जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मथुरा–बरेली हाईवे पर गाँव भीमा नगला के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग लालाराम, निवासी दिसवार, की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक ने टक्कर मारने के बाद लालाराम को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताया गया है कि मृतक लालाराम अपने परिजन के साथ श्रीजी वाटिका, बलदेव रोड राया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे युवक दुर्गेश ने बताया कि जैसे ही वे हाईवे पर पहुँचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिर पड़े और बोलेरो चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारु कराया गया।
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 03:21:14
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मोमोज खाने के चक्कर में एक नाबालिग ने अपने ही घर से लगभग 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर दुकानदारों को सौंप दिए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर कारखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास से अभियुक्त राकेश पुत्र स्व. बिल्लू प्रसाद तथा प्रकाश में आई अभियुक्ता लीलावती पत्नी उमेश, निवासी वार्ड नंबर 01, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। 🔍 पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ के दौरान अभियुक्त राकेश की निशानदेही पर उसके घर से— 02 अदद हाथ की पलानी 01 अघटूटा (पीली धातु) 02 पायजेब, 02 पायल, 10 बिछिया (सफेद धातु) 01 छोटी पत्ती (सफेद धातु) वहीं अभियुक्ता लीलावती की निशानदेही पर जमीन में गाड़े गए— गले का हार (आंशिक रूप से टूटा हुआ) मांग का टीका, नथ, कान के झाले, नाक की कील पायजेब व अन्य आभूषण (पीली व सफेद धातु) साथ ही सोनार की दुकान से 11.590 ग्राम वजनी गोल्ड टिक्का भी बरामद किया गया, जिसे अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पूर्व बेच दिया गया था। 📜 कैसे खुला मामला उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.02.2026 को वादी विमलेश कुमार मिश्र ने थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर सूचना दी कि 25.01.2026 को उनके नाबालिग पुत्र ने दीपक कुमार, राकेश पुत्र बिल्लू एवं पिंटू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर पैसों के लालच में घर के कीमती जेवर सौंप दिए। इस संबंध में थाना रामपुर कारखाना पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 🚔 पुलिस का कहना बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले ने एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी लतें कैसे बड़े अपराध की वजह बन जाती हैं।
1
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 04, 2026 03:18:55
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजपोखर पंचायत अंतर्गत सिदपुर गांव के पास ग्रामीणों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सियार आबादी क्षेत्र में विचरण करता नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर पाकुड़िया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से जंगली सियार का रेस्क्यू किया। जंगली सियार को पकड़कर पाकुड़ वन विभाग लाया गया है। जंगली सियार का सुरक्षित रेस्क्यू न होने पर लोगों के लिए खतरा हो सकता था। बताया गया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम में शामिल अशराफुल शेख और जानिसार अख्तर मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी बरतते हुए सियार को काबू में लिया, ताकि किसी ग्रामीण को नुकसान न हो और न ही वन्य जीव को चोट पहुंचे। रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख ने बताया कि सियार बीमार अवस्था में पाया गया है। उसे वन विभाग के माध्यम से उचित उपचार के लिए भेजा गया है। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर सियार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू अभियान के दौरान पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता से एक ओर ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाया गया
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 04, 2026 03:16:31
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है... उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी, भ्रष्टाचार और अवैध खनन को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए... कहा की भाजपा देश की सबसे अच्छी पार्टी जो अपने पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओ को पार्टी में सम्मान देती है... जबकि इसके विपरीत जेएमएम पार्टी पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओ को सम्मान नही देती है... डिवाइड ऐंड रूल के तहत जेएमएम काम करती है...यही जेएमएम का सत्य है...पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के हालिया असम दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम में आदिवासियों की स्थिति झारखंड से बेहतर है, जबकि झारखंड में आदिवासी आज भी पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं...जबकि मुख्यमंत्री असम जाकर यह बयान दे रहे हैं कि झारखण्ड के आदिवासी असम के आदिवासियों से ज्यादा अच्छे और विकसित हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है...उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में राज्य के आदिवासी इतने ही विकसित हैं, तो फिर आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव क्यों है...उन्होंने बरहेट विधानसभा क्षेत्र को राज्य की सबसे पिछड़ा विधानसभा बताते हुए कहा कि वहां विकास के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आता...न तो मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल है और न ही उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज की व्यवस्था है...सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है, जबकि इस क्षेत्र के विधायक स्वयं राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अबुआ सरकार में आदिवासी समाज हाशिये पर चला गया है और बाहरी लोग सत्ता व प्रशासन पर हावी हैं...पेशा एक्ट, नियोजन नीति और जेपीएससी जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है...
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 04, 2026 03:15:47
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी की हत्या के आरोप में पति ने करीब छह साल जेल की सजा काट ली, लेकिन बाद में पत्नी जिंदा मिल गई। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी पति को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए छह साल की सजा सुनाई। चूंकि आरोपी पहले ही छह साल से अधिक समय जेल में बिता चुका था, इसलिए एडिशनल सेशन जज ज्योति लांबा की कोर्ट ने सजा को अंडरगोन मानते हुए 13 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर उसे रिहा करने के आदेश दिए। क्या है पूरा मामला नई दिल्ली निवासी मलखान ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुधा की शादी वर्ष 2005 में गांव जनौली किशनपुर (हाथरस, यूपी) निवासी मुकेश उर्फ मनोज से की थी। दंपती के छह बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद दोनों फरीदाबाद आकर रहने लगे और दिहाड़ी मजदूरी करने लगे。 काम पर निकली, फिर नहीं लौटी सुधा 13 दिसंबर 2019 को सुधा और मुकेश रोज की तरह काम पर निकले थे। शाम को मुकेश अकेला घर लौट आया। बच्चों के पूछने पर उसने बताया कि सुधा मायके गई है। अगले दिन जब बच्चों ने मामा के यहां फोन किया तो पता चला कि सुधा वहां नहीं पहुंची थी。 चरित्र पर शक, उस्तरे से रेत दिया गला इसके बाद पिता मलखान ने सराय ख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान सुधा के पति मुकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि उसे सुधा के चरित्र पर शक था। उसने 13 दिसंबर 2019 को काम के बहाने उसे साथ ले जाकर गुरुग्राम नहर के किनारे उस्तरे से उसका गला रेत दिया और चुन्नी से गला घोंट दिया। सुधा को मरा समझकर वह मौके से फरार हो गया। शव नहीं मिला, हत्या में भेजा गया जेल मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उस्तरा और खून से सना गमछा बरामद किया, लेकिन सुधा का शव नहीं मिला। नहर में भी तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। छह साल बाद सामने आया चौंकाने वाला सच 25 दिसंबर 2025 को विक्रमचंद नामक व्यक्ति थाने पहुंचा और बताया कि उसे एक महिला गंभीर हालत में नहर किनारे मिली थी, जिसे उसने बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला की पहचान सुधा के रूप में की。 इसके बाद मुकदमे से हत्या की धारा हटाकर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक मामले में फोरेंसिक सबूत अहम साबित हुए। आरोपी से बरामद उस्तरे और गमछे पर लगा खून सुधा के खून से मेल खा गया। अदालत ने मुकेश को दोषी ठहराते हुए छह साल की सजा सुनाई। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद से मुकेश छह साल, एक महीना और पांच दिन जेल में काट चुका था। इसी आधार पर अदालत ने सजा को अंडरगोन मानते हुए 13 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर उसकी रिहाई के आदेश दिए।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 04, 2026 03:04:05
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले में हुई ओलावृष्टि के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान सिकरौदा और बड़की सराय गांव में पहुंची, कलेक्टर ने वहां किसानों से चर्चा की, इसके साथ ही खेत-खेत जाकर कलेक्टर ने मौका मुआयना किया। बड़कीसराय के पटवारी संजय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने निलंबित किया। ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र में सोमवार की रात को अत्यधिक ओलावृष्टि हुई, इसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बड़की सराय, सिकरौदा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही प्रभावित किसानों से चर्चा की, कलेक्टर रुचिका चौहान ने SDM भितरवार, रेवेन्यू के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया है कि ओला प्रभावित खेतों के सर्वेक्षण का कार्य तत्काल प्रारंभ करें, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वेक्षण में वंचित नहीं रहना चाहिए, साथ ही किसी भी गलत व्यक्ति का नाम सर्वेक्षण में नहीं जुड़ना चाहिए, ओलावृष्टि की सूचना के बावजूद क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर बड़कीसराय के पटवारी संजय शर्मा को कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्रभावित किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि सभी पीड़ित किसानों को शासन के प्रावधान के अनुरूप मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा, ओलावृष्टि के 4 – 5 दिन बाद कृषि विभाग के दल के माध्यम से भी जिले में सर्वेक्षण का कार्य कराया जायेगा, आपको बता दे कि जिले के विकासखंड भितरवार में 10 से 11 गाँवों में ओले गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व का सम्पूर्ण अमला अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर ओला प्रभावितों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का काम कर रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top