Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

मोमोज की लत ने बनाया नाबालिग को अपराध का मोहरा, 85 लाख के जेवर की चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Feb 04, 2026 03:21:14
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मोमोज खाने के चक्कर में एक नाबालिग ने अपने ही घर से लगभग 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर दुकानदारों को सौंप दिए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर कारखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास से अभियुक्त राकेश पुत्र स्व. बिल्लू प्रसाद तथा प्रकाश में आई अभियुक्ता लीलावती पत्नी उमेश, निवासी वार्ड नंबर 01, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। 🔍 पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ के दौरान अभियुक्त राकेश की निशानदेही पर उसके घर से— 02 अदद हाथ की पलानी 01 अघटूटा (पीली धातु) 02 पायजेब, 02 पायल, 10 बिछिया (सफेद धातु) 01 छोटी पत्ती (सफेद धातु) वहीं अभियुक्ता लीलावती की निशानदेही पर जमीन में गाड़े गए— गले का हार (आंशिक रूप से टूटा हुआ) मांग का टीका, नथ, कान के झाले, नाक की कील पायजेब व अन्य आभूषण (पीली व सफेद धातु) साथ ही सोनार की दुकान से 11.590 ग्राम वजनी गोल्ड टिक्का भी बरामद किया गया, जिसे अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पूर्व बेच दिया गया था। 📜 कैसे खुला मामला उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.02.2026 को वादी विमलेश कुमार मिश्र ने थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर सूचना दी कि 25.01.2026 को उनके नाबालिग पुत्र ने दीपक कुमार, राकेश पुत्र बिल्लू एवं पिंटू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर पैसों के लालच में घर के कीमती जेवर सौंप दिए। इस संबंध में थाना रामपुर कारखाना पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 🚔 पुलिस का कहना बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले ने एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-छोटी लतें कैसे बड़े अपराध की वजह बन जाती हैं।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 04, 2026 04:33:35
Hathras, Uttar Pradesh:सादाबाद के मोहल्ला इमलियान में मंगलवार की शाम एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि जिस कमरे में गैस सिलेंडर रखा था, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आगजनी की इस घटना में हजारों रूपये का नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना नौशाद पुत्र कम्मू के मकान में हुई, जिसमें उन्हें हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने के दौरान घर के अधिकांश सदस्य नमाज अदा करने गए हुए थे। इसी बीच कमरे से धुआं निकलता देख घर के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और सभी ने मिलकर पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर फ्रिज, विद्युत उपकरणों सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग बुझने के बाद गैस सिलेंडर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया, समय पर लोगों द्वारा काबू पा लिए जाने से आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 04, 2026 04:33:31
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 04, 2026 04:33:11
Karauli, Rajasthan:क्षेत्र में एक बार फिर नजर आया कोहरा, जिला करौली। करौली जिले में बुधवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता घटकर बहुत कम रह गया जिससे वाहन चालकों और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की मोटी चादर के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्र में कोहरा देर रात से ही छाने लगा था, जो सुबह घना हो गया। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-23 पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालक हेडलाइट जलाकर और सावधानी के साथ आगे बढ़ते दिखे। कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा महसूस किया गया, जिससे लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों, मजदूरों और छात्रों को आवागमन में दिक़्तों का सामना करना पड़ा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 04, 2026 04:32:45
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा इलाके में अंधविश्वास और लालच का एक ऐसा कॉकटेल सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। यहाँ तंत्र-मंत्र की आड़ में कुबेर का खजाना लुटाने का दावा करने वाले ठगों ने मासूमों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल दिया। खुद को पहुंचे हुए पंडित और सिद्ध तांत्रिक बताने वाले दो पुरुषों और तीन महिलाओं के इस शातिर गिरोह ने ठगी की ऐसी पटकथा लिखी कि सुनने वाले दंग रह जाएं। गिरोह ने पीड़ितों को झांसा दिया कि उनके पास ऐसी 'दैवीय शक्ति' है जिससे नोटों की बारिश कराई जा सकती है। आरोपियों ने दावा किया कि अगर कोई ढाई लाख रुपये की आहुति देता है, तो तंत्र-मंत्र के प्रभाव से उसे ढाई करोड़ रुपये में बदला जा सकता है। इस लुभावने जाल में फंसकर पीड़ितों ने अपनी जमापूंजी तांत्रिकों के हवाले कर दी, लेकिन जब पैसों की बारिश की जगह ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी अपना खेल कर चुके थे। बिल्हा थाना पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर जालसाजों का काम करने का तरीका किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय राज नामक व्यक्ति था, जो नए शिकार ढूंढकर उन्हें चमत्कार के जाल में फंसाता था। इसके बाद पंडित का चोला ओढ़े आरोपी पीड़ितों को बिल्हा के एक सुनसान ठिकाने पर बुलाते थे। वहाँ धूप-दीप और तंत्र-मंत्र का भारी भरकम तामझाम सजाकर पैसों की बारिश का लाइव नाटक रचा जाता था। आंखों के सामने करोड़ों रुपये देखने की हसरत में लोग अंधे हो जाते थे और अपनी जेब से ढाई लाख रुपये निकाल कर इन ठगों की झोली में डाल देते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल थीं, जो पीड़ितों को भावनात्मक रूप से विश्वास में लेने का काम करती थीं। जैसे ही ढाई लाख रुपये हाथ लगते, आरोपी चमत्कार के नाम पर समय मांगते और रफूचक्कर हो जाते। बिल्हा थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही घेराबंदी कर इस गिरोह के पांचों सदस्यों को दबोच लिया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह केवल बिल्हा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में सक्रिय था और अब तक दर्जनों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने साफ तौर पर जनता को आगाह किया है कि मेहनत की कमाई को दोगुना-तिगुना करने या आसमान से पैसे बरसाने वाले किसी भी पाखंडी के बहकावे में न आएं। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और अंधविश्वास का जाल है। अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा चमत्कारी बाबा घूम रहा है, तो सीधा पुलिस को खबर करें ताकि जेल की सलाखों के पीछे उनके मंत्रों की असली परीक्षा हो सके।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 04, 2026 04:32:15
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक युवक रंगे हाथ पकड़ा गया. कोडातराई सैलून के पास की गई रेड में मोबाइल से सट्टा खिलाते हुए आरोपी दबोचा. पुलिस ने मौके से आईफोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त की. पकड़े गए आरोपी की पहचान राम श्रीवास (22) निवासी कोडातराई के रूप में हुई. पूछताछ में तीन खाईवालों के लिए कमीशन पर सट्टा लिखने की बात कबूली. सट्टा नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों पर नामजद एफआईआर, सभी फरार. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी. 2 दिन पहले चक्रधर नगर थाने में सट्टा लिखने वाले बाप बेटे को भी किया गया था गिरफ्तार.
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 04, 2026 04:32:03
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के धनपुरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्रेमिका को पाने की सनक में एक युवक इस कदर अंधा हो गया कि उसने मासूमियत का गला घोंट दिया। सात साल के बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट मानते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल का प्रेम प्रसंग मोहम्मद मोहसिन नामक युवक से चल रहा था। आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसके दो छोटे बच्चे इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसी सनक में आरोपी ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले सात वर्षीय ऋतिक कोल को निशाना बनाया। मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगड़िया नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद बच्चे के शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया। घटना के बाद 28 जनवरी 2026 को नंदनी कोल ने थाना धनपुरी में अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लगातार तलाश के बाद 31 जनवरी 2026 को अपहृत मासूम का शव बैगा ओसीएम बगड़िया नाला क्षेत्र से बरामद हुआ। इसके बाद मामला अपहरण से निर्मम हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस की जांच में संदेह की सुई मोहम्मद मोहसिन, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 20, बड़ी मस्जिद के पास, धनपुरी की ओर गई। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह नंदनी कोल के साथ रहना चाहता था, लेकिन मासूम बच्चा हर समय मां के साथ रहता था, जिसे वह अपने प्रेम संबंध में बाधा मान रहा था। इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या कर दी। मामले में साक्ष्य मिलते ही आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई धनपुरी पुलिस टीम द्वारा की गई। प्रेम की अंधी सनक में की गई यह हत्या पूरे समाज के लिए एक डरावनी चेतावनी है। एक मासूम की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 04, 2026 04:31:29
Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिले में पश्चिमी विक्षोफ के चलते बीते तीन दिनों से मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है। आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है, और कल मंगलवार को जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। अचानक बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान चिंतित हैं। गंगधार क्षेत्र के सुनारी, ढाबला, कागडिया, सेकला, बेड़ला आदि गांवों में भी तेज हवा के कारण फसले आड़ी गिर गई हैं। बारिश और ओलावृष्टि से धनिया, सरसों, मसूर, चना और अलसी की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर झालावाड़ जिले के ही बकानी क्षेत्र में भी देर रात्रि को बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज है और बारिश से गेहूं, सरसों और धनिया की फसल को नुकसान हुआ है। धनिया की फसल में फूल आ रहे थे, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फूल झड़ जाने से धनिया की फसल तबाह हो गई है। बारिश के कारण अकलेरा क्षेत्र में भी तेज हवाओं ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान पूरी तरह मायूस दिखाई दे रहे हैं और प्रशासन से फसल खराबे का सर्वे कराके मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जिले में हालात सुधार के संकेत नहीं हैं और बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी रहेंगी, जिससे तापमान फिर गिर सकता है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 04, 2026 04:31:01
New Delhi, Delhi:मौजपुर सब्जी मंडी में हथियारबंद बदमाशों की लूट नाकाम, जांबाज दुकानदार की दिलेरी से बची लूट। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद के मौजपुर सब्जी मंडी इलाके में सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों की लूट की कोशिश एक जांबाज दुकानदार की दिलेरी से नाकाम हो गई। इस मामले में हुई घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है वहीं वारदात के बाद पूरी मार्केट में दहशत का माहौल है और दुकानदारों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10.45 बजे मयूर बेकरी के संचालक देवेंद्र शर्मा अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो हथियारबंद बदमाश अचानक दुकान के अंदर घुस आए और पिस्टल तानकर लूट की कोशिश की। अचानक हुई इस वारदात से घबराने के बजाय देवेंद्र शर्मा ने साहस दिखाया और एक बदमाश को दुकान से खदेड़ दिया। शोर मचते ही दूसरा बदमाश भी मौके से भाग निकला। अफरा-तफरी में दोनों बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मौजपुर सब्जी मंडी में यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन फोन स्नैचिंग, चैन झपटमारी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। कई बार जाफराबाद थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन हालात में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर दुकानों को अब उनके बच्चे संभालते हैं। हर कोई देवेंद्र शर्मा की तरह बहादुरी नहीं दिखा सकता। ऐसे में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने इलाके में नियमित गश्त और सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की है ताकि अपराधियों पर लगाम लग सके। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है जहां कई लोगों की हत्या कर दी गई तो कई लोगों के साथ लूटपाट की वारदातें हो रही हैं और पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस आखिरकार क्राइम रोकने में विफल क्यों साबित हो रही है अब जनता भी पुलिस से नाराजगी जाहिर कर रही है। पीड़ित के पिता व बेटा और पड़ोसी दुकानदार
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 04, 2026 04:30:37
Nawada, Bihar:*नवादा में शब-ए-बारात: इबादत और दुआओं का सिलसिला, पूर्व एमएलसी सलमान रागिव उर्फ मुन्ना ने मांगा अमन-चैन* नवादा, 03 फरवरी की पवित्र रात शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय के लिए रहमत, मग़फ़िरत और बरकतों की रात है। नवादा जिले भर में मुस्लिम भाइयों ने इस मुकद्दस रात को बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया। मस्जिदों, इमामबाड़ों और घरों में नमाज़-ए-तरावीह, कुरान ख्वानी, तस्बीह और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी, परिवार की सलामती, समाज में सद्भाव और देश में अमन-चैन की दुआएँ मांगते नजर आए। इस खास मौके पर पूर्व एमएलसी सलमान रागिव उर्फ मुन्ना ने भी नवादा जिले के लिए विशेष इबादत की और दिली दुआएँ मांगीं। उन्होंने कहा कि यह रात हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत की याद दिलाती है। मुन्ना ने दुआ की कि नवादा में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव हमेशा कायम रहे, कोई नफरत या विवाद न हो और पूरा जिला अमन-चैन से तरक्की करे। उनकी यह अपील स्थानीय स्तर पर काफी सराही गई, क्योंकि नवादा सदियों से सद्भाव का मिसाल रहा है जहाँ होली, ईद, शब-ए-बारात जैसे त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। शब-ए-बारात इस्लामिक कैलेंडर की 15 शाबान की रात है, जिसे रात-ए-बरात' या 'मग़फ़िरत की रात भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात अल्लाह तआला बंदों के नाम-ए-आमाल में फैसला फरमाता है और दुआएँ क़ुबूल होने की उम्मीद बढ़ जाती है। नवादा में कई जगहों पर सामूहिक इबादत और दुआ सभाओं का आयोजन हुआ, जहाँ युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। समाजसेवी और धार्मिक नेता इस रात को सद्भाव का संदेश फैलाने का मौका मानते हैं। मुन्ना जैसे नेताओं की दुआएँ जिले में एकता का पैग़ाम दे रही हैं। अल्लाह हम सबकी दुआएँ क़ुबूल फरमाए, गुनाह माफ़ करे और नवादा समेत पूरे बिहार-देश में अमन-चैन बना रहे। बाइट पूर्व एमएलसी सलमान रागिव उर्फ मुन्ना
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 04, 2026 04:30:18
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर नरोरा से शादी समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे पति पत्नी और बच्चों सहित गाड़ी गिरी रजवाहे में पति-पत्नी और बच्चों सहित अपने परिवार को लेकर नरोरा शादी से लौटकर दिल्ली जा रहे थे अपने घर घने कोहरे के कारण पहासू थाना क्षेत्र के सोमना रोड कसूमी गांव के रजवाहे में गिरी गाड़ी रजवाहे में गाड़ी गिरने से पत्नी सहित बच्चों के आई गंभीर चोट आसपास के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी और बच्चों को रजवाहे में से निकला स्थानीय लोगों का कहना है आए दिन इस जगह पर घटनाएं होती रहती हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है लोग बोले रजवाहे के ऊपर बने पुल की दीवारें उची नहीं होने के कारण आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं पहासू थाना क्षेत्र के पहासू सोमना रोड कसूमी गांव के पास होकर निकल रहे राजवाहे का मामला
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 04, 2026 04:19:36
Madhepura, Bihar:मधेपुरा के बीपी मंडल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के सिविल ब्रांच की छात्रा के संदिग्ध मौत के बाद अब तक इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो पाई है।पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है तो वही पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने का भी इंतजार कर रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है जिस कारण इस मामले में प्राथमिक दर्ज नहीं की जा सकी है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली और इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन पर सवाल खड़ा किया था। परिजनों ने कहा था कि पुलिस बिना उनके आए हैं शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम हेतु लोड कर लिया जबकि कालेज प्रबंधन द्वारा उसे किस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top