Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूपी के मुख्यमंत्री की बैठक का विजुअल सामने, शाम 5 बजे की चर्चा
RRRakesh Ranjan
Dec 16, 2025 12:20:59
Noida, Uttar Pradesh
इस आईडी में सीएम की बैठक करने का विजुअल है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Dec 16, 2025 14:15:22
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 16, 2025 14:08:12
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ର ପୂର୍ବତନ ସାଙ୍ସଦ ଶ୍ରୀବଲ୍ଲଭ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ଓ ବିଧାୟିକା ଡାକ୍ତର ରାସେଶ୍ୱରୀ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ଙ୍କ ନାତୁଣୀ ୧୦୦ ଫୁଟ୍ ଗଭୀର ରେ ସ୍କୁବା ଡାଇଭ୍ କରି ତାଙ୍କ ୫୦ ତମ ମାଇଲଖୁଣ୍ଟ डାଇଭ୍ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ କଲେ |ସମ୍ବଲପୁରରେ ଜନ୍ମିତ, ଦୁବାଇ ବାସିନ୍ଦା ଓଡ଼ିଆ ସ୍କୁବା ଡାଇଭର ୧୫ ବର୍ଷୀୟ ତିସ୍ଯା ପାଣିଗ୍ରାହୀ କିଛି ଦିନ ପୂର୍ପେ ନିଜର ୫୦ତମ ଡାଇଭ୍ କରି ରେକର୍ଡ କରିଛନ୍ତି। ମାଳଦ୍ବୀପର 'କାଣ୍ଡୁମା ଥିଲା' ଡାଇଭ୍ ସ୍ଥଳ ରେ ତିସ୍ୟା ନିଜର ୫୦ତମ ଡାଇଭ୍ ପୂରା କରିଛନ୍ତି। ପ୍ରଖର ସ୍ରୋତ, ଗଭୀର ଜଳରାଶି ଓ ସୁଦୃଶ୍ୟ ଜଳଜୀବଙ୍କ ଆଡ୍ଡାସ୍ଥଳୀ 'କାଣ୍ଡୁମା ଥିଲା' ମାଳଦ୍ବୀପର ଗୋଟିଏ ଜଣାଶୁଣା ଏବଂ ରୋମାଞ୍ଚକାରୀ ଡାଇଭ ସାଇଟ୍। ତାଲିମ ଦୃଷ୍ଟିକୋଣରୁ ଅତ୍ଯାନ୍ତ କଠିନ ଓ ହୃଦୟସପର୍୍ଶୀ ସ୍ଥାନରେ ୧୦୦ ଫୁଟ ଗଭୀର ସମୁଦ୍ର ମଧ୍ୟରେ ଡାଇଭିଂ କରି ତିସ୍ୟା ତାଙ୍କର ୫୦ତମ ଡାଇଭ୍‌ ର ମାଇଲଖୁଣ୍ଟ ସ୍ଥାପନ କରିଛନ୍ତି। ବର୍ତମାନ ପରିପ୍ରେକ୍ଷୀରେ ୧୫ ବର୍ଷ ବୟସରେ ୫୦ ଡାଇଭ୍‌ ପୂରଣ କରିଥିବା ଅନ୍ୟ କୌଣସି ଓଡ଼ିଆ ନାହାଁତି, ଯାହା ତିସ୍ୟାପାଣିଗ୍ରାହୀଙ୍କୁ ଗଭୀର ସମୁଦ୍ରରେ ୫୦ ଡାଇଭ୍‌ ପୂରଣ କରିଥିବା ସବୁଠାରୁ କନିଷ୍ଠ ଓଡ଼ିଆ ଡାଇଭର୍ ଭାବେ ସ୍ଥାପିତ କରେ।ଏହି ଡାଇଭ୍ ଦକ୍ଷିଣ ଆଫ୍ରିକାର ସ୍କୁବା ଡାଇଭିଂ ଇନଷ୍ଟ୍ରକଟର ଲୁକା ଙ୍କର ନିରୀକ୍ଷଣ ଅଧୀନ ଘଟିଥିଲା।ଏହି ରେକର୍ଡର ମାଇଲଖୁଣ୍ଟ ସ୍ଥାପନରେ ତାଙ୍କ ବାପା ତଥା ଦୀର୍ଘ ସମୟର ଡାଇଭ୍ ପାର୍ଟନର ଆଡଭାନ୍ସଡ ସ୍କୁବା ଡାଇଭର ପ୍ରିୟଦର୍ଶୀ ପାଣିଗ୍ରାହୀ ସାଙ୍ଗ ରେ ରହିଥିଲେ। ସ୍କୁବା ଡାଇଭିଂ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଭାରତ ବର୍ଷରେ ଏହି ଓଡ଼ିଆ ବାପ-ଝିଅ ଯୋଡ଼ି କୀର୍ତ୍ତୀ ସ୍ଥାପନ କରିପାରିଛନ୍ତି। ଡାଇଭିଂ ବେଳେ ପ୍ରଖର ସ୍ରୋତରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ରହିବା ଲାଗି ଉଭୟ ପ୍ରବାଳ ପ୍ରାଚୀର ର ଗୋଟିଏ ଅଜୀବ ଅଂଶ ରେ ହୁକ୍ ବ୍ଯବହାର କରିଥିଲେ। ତେବେ ଅଥଳ ଜଳରାଶିରେ ଡାଇଭିଂ ବେଳେ ବିଶାଳ ସାମୁଦ୍ରିକ ଜୀବଙ୍କ ସଂସ୍ପର୍ଶରେ ଆସିବା ଦୁହିଁଙ୍କ ପାଇଁ ଯେତିକି କୌତୁହଳ ଥିଲା ସେତିକି ରୋମାଞ୍ଚ ଭରା ଥିଲା। ସାର୍କ ଓ ଇଗଲ ଭଳି ସାମୁଦ୍ରିକ ଜୀବଙ୍କୁ ଅତି ନିକଟରୁ ଦେଖିବା ସଦା ସ୍ମରଣୀୟ ହୋଇ ରହିବ ବୋଲି ତିସ୍ଯା ଓ ପ୍ରିୟଦର୍ଶୀ କହିଛନ୍ତନ୍ତ। ସମ୍ବଲପୁରରୁ ଦୁବାଇ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ତିସ୍ୟାଙ୍କ ଯାତ୍ରା ଅସାଧାରଣ ଥିଲା। ୨୦୧୦ ରେ ଜନ୍ମିତ ତିସ୍ୟା ୧୫ ବର୍ଷରେ ଦୁବାଇରେ ରହି ଆସୁଛନ୍ତି। ୨୦୨୦ରୁ ସେ ୧୦ ବର୍ଷ ହୋଇଥିଲା, ୨୦୨୦ରୁ ସେ ସ୍କୁବା ଡାଇଭିଂ ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ। ଏହାରି ଭିତରେ ଓଡ଼ିଶାର ସର୍ବକନିଷ୍ଠ ସ୍କୁବା ଡାଇଭର, ସର୍ବକନିଷ୍ଠ ଆଡଭାନସଡ ସ୍କୁବା ଡାଇଭର ଓ ସମୁଦ୍ରର ୧୦୦ ଫୁଟ ଗଭୀର ଜଳରାଶିରେ ଡାଇଭିଂ କରିବାର ସର୍ବକନିଷ୍ଠ ଓଡ଼ିଆ ସ୍କୁବା ଡାଇଭର ହେବାର ରେକର୍ଡ ହାସଲ କରି ଗୌରବ ଅର୍ଜନ କରିଛନ୍ତି। ତିସ୍ୟା ସମୁଦ୍ର ସୁରକ୍ଷା ଓ ସଚେତନତା ପ୍ରଚାର ପାଇଁ ନିଜ ମଞ୍ଚକୁ ବ୍ୟବହାର କରୁଛନ୍ତି। ସେ ଅଣ୍ଡରୱାଟର୍‌ କ୍ଲିନ୍‌-ଅପ୍‌ରେ ଯୋଗଦେଉଛନ୍ତି, ତାଙ୍କୁ ଯୁବପିଢୀକୁ ସମୁଦ୍ର ସୁରକ୍ଷାରେ ଯୋଗଦାନ କରିବାକୁ ପ୍ରେରିତ କରୁଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 16, 2025 14:07:29
Mathura, Uttar Pradesh:भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृन्दावन, संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद मथुरा-विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, मंगलवार को धार्मिक यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन पहुंचे। इस हाई-प्रोफाइल जोड़े ने यहाँ के प्रसिद्ध संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कोहली और अनुष्का का वृंदावन पहुंचने का मुख्य उद्देश्य यहाँ के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करना था। कड़ाही सुरक्षा के बीच दोनों ने महाराज के आश्रम में जाकर उनसे भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान, वे अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से बैठे नजर आए, जिससे उनकी आध्यात्मिक आस्था झलकती है। सूत्रों के अनुसार, इस दंपति ने आश्रम में कुछ समय बिताया और महाराज से जीवन तथा अध्यात्म पर चर्चा की। आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि यह एक निजी और गोपनीय यात्रा थी, जिसका उद्देश्य केवल आशीर्वाद प्राप्त करना था। मंदिरों का दौरा और गोपनीयता प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद, कोहली और अनुष्का ने वृंदावन के कुछ प्रमुख मंदिरों का भी दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों की भीड़ से दूरी बनाए रखी और अपनी यात्रा को पूरी तरह से निजी रखने की कोशिश की। इस जोड़े को अक्सर सार्वजनिक रूप से अपनी आध्यात्मिक आस्था और निजी मूल्यों का प्रदर्शन करते देखा गया है। विराट कोहली की यह यात्रा उनके व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से कुछ समय निकालकर की गई है। माना जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य नए साल और आगामी क्रिकेट श्रृंखलाओं से पहले मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना था। विराट और अनुष्का के वृंदावन पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है, जो उनके आध्यात्मिक झुकाव की सराहना कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Dec 16, 2025 14:06:08
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील का खाना खाने के बाद 9 छात्राएं हुई बीमार, स्कूल में मध्यान भोजन का खाना खाने के कुछ ही देर बाद छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी एवं चक्कर और घबराहट होने लगी थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े स्कूल पहुंचीं और उन्होंने स्कूल में बीमार छात्राओं से बातचीत की और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके बुलाकर बीमार छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर है, वही सीएमएचओ का कहना है की यह मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा हो सकता है, जिसके लिए मिड डे मील की जांच कराई जा रही है, खाने के सैंपल लिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Dec 16, 2025 14:05:48
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - कलयुगी मामा ने भांजी पर किया जानलेवा हमला। भांجی पर धारदार हथियार हंसिया से किया हमला। भांजी गंभीर रूप से हुई घायल। भांजी पर मामा रखता था गलत नियत। मामा ने पहले भी दो बार अपनी ही भांजी के साथ की थी गलत हरकत। जब वह तीसरी बार गलत नीयत से आया तब पीड़िता भांजी ने किया विरोध। तब मामा ने उस पर कर दिया धारदार हथियार से हमला। गंभीर हालात में भांजी का जिला अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस ने पीड़िता की जेठानी की शिकायत पर आरोपी मामा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अस्पताल में पीड़िता के बयान कर दर्ज कर कर रही मामले की जांच。
0
comment0
Report
Dec 16, 2025 14:05:30
Kankarpur, Uttar Pradesh:इकदिल। क्षेत्र में आवारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ये गोवंश देर रात खेतों में झुंड के रूप में घुसकर गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद किसान रात-रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। कई किसानों की गेहूं की फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यह स्थिति किसानों के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बन गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास बनाए गए गोशाला केंद्रों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि आवारा पशुओं को पकड़कर इन केंद्रों में स्थानांतरित किया जाए, ताकि रबी सीजन की फसलें सुरक्षित रह सकें।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 16, 2025 14:05:03
Alwar, Rajasthan:2017 रिश्वत कांड में किशनगढ़ बास थाने का एएसआई दोषी, ACB कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा अलवर की एसीबी कोर्ट के न्यायाधीश अनु चौधरी ने वर्ष 2017 के रिश्वतखोरी मामले में किशनगढ़ बास थाने में तैनात रहे एएसआई यादराम को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया है。 सरकारी वकील जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में परिवादी नवाब ने 23 मार्च 2017 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नवाब के बेटे अब्दुल सहित तीन युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसका मामला किशनगढ़ बास थाने में दर्ज किया गया था। इस घटना में केवल अब्दुल को ही चोटें आई थीं。 आरोप है कि मामले की जांच कर रहे एएसआई यादराम ने नवाब के बेटे का नाम मुकदमे से हटाने के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹15,000 में तय हुआ, जिसमें से आरोपी पहले ही ₹5,000 ले चुका था। शिकायत के आधार पर ACB टीम ने जाल बिछाया और एएसआई यादराम को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान ACB टीम को देखकर आरोपी थाने की दीवार कूदकर भागने लगा, लेकिन करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया。 बाइट:जसवंत सिंह , एपीपी बताया गया कि आरोपी एएसआई यादराम एमआईए थाना क्षेत्र के मीणापुरा गांव का रहने वाला है और उस समय किशनगढ़ बास थाने में तैनात था। अदालत के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 16, 2025 14:04:46
Alwar, Rajasthan:अलवर पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद अलवर की पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में 30 वर्षीय आरोपी अजीत यादव को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर ₹10,000 का आर्थिक दंड भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2024 का है。 विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद शर्मा ने बताया कि अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी माना。 मामले के अनुसार, 4 मई 2024 को पीड़िता के पिता ने भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रात में उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी आरोपी अजीत यादव ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को बार-बार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का भी प्रयास किया। लगभग एक माह बाद जब पीड़िता का पिता मजदूरी से वापस लौटा, तब बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी तथ्यों, साक्ष्यों और गवाहों के बयान सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 16, 2025 14:04:23
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था। विशेष गहन पुनरिक्षण कार्यक्रम में 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व जिले की 07 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 19,21,127 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। विधानसभा क्षेत्रों में गणना चरण के दौरान कुल 17,52,930 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए जिनका नाम 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है। गणना चरण के दौरान 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक जिले की समस्त 07 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्ट के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ क्षेत्र में अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय उनके कारण बीएलओ द्वारा बूथ लेवल एजेण्ट को उपलब्ध कराई गई, जिससे वे इस सूची का अवलोकन कर गणना प्रपत्रों की अप्राप्ति का कारण जान सकें तथा इस संबंध में यदि आवश्यक हो तो, सुधारात्मक कार्यवाही कर सकें। इस हेतु इन अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय कारण जिले की वेबसाइट bhilwara.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध कराई गई है। गणना चरण के दौरान कुल 1,68,197 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, जिनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाईट www.election.rajasthan.gov.in एवं जिले की वेबसाइट bhilwara.rajasthan.gov.in पर Accessible format में उपलब्ध है। अप्राप्त गणना प्रपत्रों में 35778 मृत मतदाता, 87872 स्थायी रूप से स्थानान्तरित मतदाता, 33796 अनुपस्थित मतदाता, 10105 मतदाता सूची में एकाधिक स्थान पर पंजीकृत मतदाता तथा 706 अन्य मतदाता हैं। यह सूची मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय में भी चस्पा की गई, ताकि यह आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध हो सके। आमजन अपना फॉर्म-6 ऑनलाइन वोटर हैल्पलाइन ऐप अथवा वोटर सर्विस पोर्टल पर भी भर सकते है अथवा बीएलओ को भी फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र भरकर दे सकते है। जो व्यक्ति दिनांक 01 अप्रेल, 2026, 1 जुलाई, 2026 अथवा 1 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हों, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिले की समस्त 07 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का भी पुर्नगठन किया गया। पूर्व में जिले में 1915 मतदान केन्द्र थे, जिनका पुनर्गठन/सुव्यवस्थिकरण कर 283 नवीन मतदान केन्द्र सृजित हुए है और वर्तमान में जिले/विधानसभा क्षेत्र में 2198 मतदान केन्द्र हो गये है। इस प्रकार जिले की किसी भी विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केन्द्र शेष नहीं है। आयोग द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये जाएंगे। इस अवधि में प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के संबंध में अथवा अन्यथा भी मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। इसके पश्चात आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Dec 16, 2025 14:03:58
Gaya, Bihar:एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना का किया गया शुभारंभ, एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निर्देशक संजय प्रकाश ने किया शुभारंभ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड के जयपुर गाँव मे ग्राम सेवा परियोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निर्देशक संजय प्रकाश , एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव, सहभागी शिक्षण केंद्र के निर्देशक अशोक कुमार सिंह, ग्राम सेवा कार्यक्रम के प्रमुख सिद्धलिंगेश बी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उद्धघाटन समारोह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, कृषि एवं बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकासात्मक कार्यो की शुरुआत की गई है। परियोजना के अंतर्गत सरायटांड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के उन्नयन कार्य किए गए है जिनमें स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, ओपन जिम, बालिकाओं के लिए कॉमन रूम,शरीरिक दक्षता के लिए प्रशिक्षण केन्द्र,संजीवनी मोबाइल स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा, शालिहोत्र एक्सप्रेस,मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा, स्वच्छता साथी, महिलाओं के लिए प्रेरणा केंद्र सहित अनेक परियोजना की शुरुआत की गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top